निहायत ही अफ़सोस और रंजो-ग़म के साथ तमाम बिरादराना हज़रात को यह इत्तिला दी जाती है कि आज दिन इतवार, 28 दिसंबर 2025 की शाम तक़रीबन 6–6:30 बजे के दरमियान हाजी सलीमुद्दीन साहब (उम्र लगभग 80 वर्ष), निवासी सारंग रोड, का क़ज़ा-ए-इलाही से इंतेकाल हो गया।
अल्लाह तआला की यही मर्ज़ी थी।
मरहूम, गुलाब ठेकेदार (गुहाना), पानीपत वालों के बड़े भाई थे और मूल रूप से (जनपद बागपत, उ.प्र.) के निवासी थे। अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्रियाँ, अहल-ए-ख़ाना, ख़ानदान, कुनबा और तमाम रिश्तेदारों को रोता-बिलखता छोड़कर यह फ़ानी दुनिया हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ गए।
हम दुआगो हैं कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त मरहूम की मग़फिरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए और तमाम अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन।
तदफ़ीन (दफ़न) की जानकारी
मरहूम को कल दिन पीर, 29 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम हज़रात से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर सवाब-ए-दारेन हासिल करें।
नोट: मरहूम के बारे में और अधिक मालूमात के लिए उनके भतीजे बिलाल ख़ान (वल्द जनाब गुलाब ठेकेदार साहब) से मोबाईल नंबर 92554-26000 पर संपर्क किया जा सकता है।
एक ज़रूरी ऐलान — इंतेकाल की खबर भेजने से पहले अहम् हिदायतें
अक्सर देखने में आता है कि इंतेकाल की खबर देर से या अधूरी पहुँचने के कारण बिरादरी के लोग जनाज़े तक नहीं पहुँच पाते। इस कमी को दूर करने के लिए तमाम बिरादराने इस्लाम से अदब के साथ गुज़ारिश करती है कि जब भी किसी अज़ीज़ के इंतेकाल की खबर भेजें, तो निम्नलिखित बातों का ख़ास ख़याल रखें:
1️⃣ मरहूम/मरहूमा का पूरा नाम और वल्दियत या शौहर का नाम।
2️⃣ पूरा पता (मूल निवास और वर्तमान निवास)।
3️⃣ दफ़न का सही वक़्त और कब्रिस्तान का नाम।
4️⃣ घर के ज़िम्मेदार शख़्स (एक-दो) के फ़ोन नंबर।
5️⃣ अगर मर्द का इंतेकाल हो, तो मरहूम की फोटो (अगर मुनासिब हो)।
6️⃣ इंतेकाल की वजह (अगर बताना मुनासिब हो)।
7️⃣ अहल-ए-ख़ाना के नाम — जैसे भाई-बहन, वालिदैन, औलाद वग़ैरह।
👉 इन तमाम जानकारियों से खबर मुकम्मल होती है और बिरादरी तक सही-सही मालूमात वक़्त पर पहुँचती है।
डिस्क्लेमर
पत्रिका में प्रकाशित लेख, समाचार, संपादकीय, विचार, टिप्पणी, प्रेस विज्ञप्ति, विज्ञापन या अन्य सामग्री लेखक/संवाददाता/विज्ञापनदाता के निजी विचार हैं। इनसे पत्रिका के संपादक, प्रकाशक, प्रबंधन या संस्थान की सहमति या समर्थन अनिवार्य रूप से अभिप्रेत नहीं है।
प्रकाशित सामग्री की सत्यता, विश्वसनीयता अथवा दावों के लिए लेखक/विज्ञापनदाता स्वयं उत्तरदायी होंगे। पत्रिका एवं प्रबंधन किसी भी कानूनी, सामाजिक या वित्तीय दायित्व से पूर्णतः मुक्त रहेंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) केवल दिल्ली रहेगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत; देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित— पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका “मुल्तानी समाज” के लिए ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
#multanisamaj
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com | www.msctindia.com
✉️ multanisamaj@gmail.com
No comments:
Post a Comment