मुज़फ्फरनगर/खतौली —बेइंतहा अफ़सोस और रंजो-ग़म के साथ यह दुख भरी ख़बर तमाम बिरादराना हज़रात तक पहुंचाई जाती है कि जनाब दीन मोहम्मद साहब (ओखला, दिल्ली वालों) के वालिदे मोहतरम जनाब कमरुद्दीन साहब का आज दिन बुध, 10 दिसंबर 2025 को, क़स्बा खतौली, बुढ़ाना रोड (जिला: मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) में फ़जर की नमाज़ से पहले इंतकाल हो गया।
इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन।
मरहूम अपने बेहद नर्म-ख़ुलूस और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। इलाक़े और बिरादरी में उनका गहरा सम्मान था। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही अहबाब, रिश्तेदार और जानने वालों में गम और अफ़सोस की लहर दौड़ गई।
दफ़न का वक्त और अरेंजमेंट
मरहूम की तदफीन असर की नमाज़ के बाद की जाएगी।
बिरादरी के तमाम हज़ारात से गुज़ारिश है कि जनाजे में शिरकत करके सवाबे दारेन हासिल करें।
मरहूम के लिए दुआएँ
अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त,
- मरहूम जनाब कमरुद्दीन साहब की मग़फिरत फ़रमाए,
- उनकी क़ब्र को रोशन और पुरसकून बनाए,
- उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अत़ा फ़रमाए,
- और अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील और हिम्मत बख्शे।
आमीन–सुम्मा–आमीन।
एक ज़रूरी ऐलान
इंतेकाल की ख़बर भेजते वक़्त क्या–क्या ज़रूरी शामिल करें?
अक्सर ऐसा देखा गया है कि जानकारी अधूरी होने या देर से पहुंचने की वजह से रिश्तेदार और बिरादरी के लोग जनाज़े या तदफीन तक नहीं पहुँच पाते। इस कमी को दूर करने के लिए “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका तमाम बिरादराने इस्लाम से गुज़ारिश करती है कि इंतकाल की खबर भेजते समय इन बिंदुओं का विशेष ख़याल रखें—
1️⃣ मरहूम/मरहूमा का पूरा नाम + वल्दियत/शौहर का नाम
2️⃣ पूरा पता — मूल निवासी कहाँ, और फ़िलहाल कहाँ रहते थे
3️⃣ दफ़न का वक़्त और कब्रिस्तान का नाम
4️⃣ घर के जिम्मेदार 1–2 लोगों के मोबाइल नंबर
5️⃣ (अगर मर्द का इंतकाल हो) तो मरहूम की फोटो
6️⃣ इंतकाल की वजह (अगर बताना मुनासिब हो)
7️⃣ अहल-ए-ख़ाना का विवरण — भाई, बहन, औलाद, वालिदैन आदि
इन जानकारियों से खबर पूर्ण होगी और बिरादरी को सही वक़्त पर सही जानकारी मिलेगी।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
पत्रिका में प्रकाशित किसी भी लेख, विचार, समाचार, संपादकीय, टिप्पणी या विज्ञापन की ज़िम्मेदारी लेखक/विज्ञापनदाता की स्वयं की होगी। इसका पत्रिका प्रबंधन, संपादक या संस्था से सहमत होना आवश्यक नहीं है।
किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र केवल दिल्ली रहेगा।
विशेष रिपोर्ट
ज़मीर आलम
“मुल्तानी समाज” — सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से पंजीकृत, दिल्ली से प्रकाशित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार–बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका।
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com
No comments:
Post a Comment