Wednesday, May 20, 2026

वाजिदपुर की अज़ीम शख्सियत हाजी महमूद हसन का इंतेकाल, मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी में शोक की लहर

बागपत जनपद की तहसील बड़ौत के गांव वाजिदपुर से मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी के लिए एक बेहद दुखद और गमगीन खबर सामने आई है। बिरादरी के सम्मानित एवं नेकदिल शख्सियत हाजी महमूद हसन साहब का बुधवार 20 मई 2026 को कज़ा-ए-इलाही से इंतेकाल हो गया। उनके इंतेकाल की खबर मिलते ही गांव समेत आसपास के इलाकों और बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने गहरे दुख के साथ मरहूम को याद किया।

"इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैहि राजिऊन"

बताया गया कि हाजी महमूद हसन साहब बेहद मिलनसार, दीनदार और समाज से जुड़े हुए इंसान थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों के बीच मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देने में गुजारी। उनके अच्छे अखलाक और सादगी की वजह से गांव और बिरादरी में उन्हें खास इज्जत की निगाह से देखा जाता था।

मरहूम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें उनके चार बेटे मुश्ताक अहमद, अब्बास अहमद, आरिफ हसन और मुहम्मद नदीम शामिल हैं। इसके अलावा तीन बेटियां, नाती-पोते, रिश्तेदार और चाहने वालों की बड़ी तादाद आज गम में डूबी हुई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातमी माहौल बना हुआ है।

हाजी महमूद हसन साहब की मय्यत को बुधवार शाम मगरिब की नमाज के बाद गांव वाजिदपुर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मरहूम को नम आंखों से आखिरी विदाई दी। लोगों ने उनकी मगफिरत और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम के लिए दुआएं कीं।

इस मौके पर बिरादराना हजरात से अपील की गई कि मय्यत वालों के घर जाकर उन पर खाने-पीने का अतिरिक्त बोझ न बनें और गम के माहौल में हंसी-मजाक या गैर जरूरी बातों से परहेज करें। साथ ही जनाजे के दौरान मोबाइल फोन पर बातचीत या दुनियावी चर्चाओं से बचते हुए कलिमा तय्यबा “ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर्र रसूल अल्लाह” का विर्द करते रहने की भी नसीहत की गई।

अल्लाह तआला मरहूम हाजी महमूद हसन साहब की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे और तमाम घरवालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन सुम्मा आमीन।

ज्यादा जानकारी के लिए मुहम्मद इरशाद (पावी) लोनी गाजियाबाद के मोबाइल नंबर 8882118573 पर संपर्क किया जा सकता है।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज पोर्टल/यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए बागपत, उत्तर प्रदेश से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, लेख, संदेश, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो संपर्क करें:
9410652990, 8010884848

No comments:

Post a Comment