Saturday, May 23, 2026

“100 जुमों की मोहब्बत, खिदमत और लंगर की रौनक — सरहिंद शरीफ़ में इंसानियत का खूबसूरत पैग़ाम”

सरहिंद शरीफ़, पंजाब की पाक सरज़मीं पर इंसानियत, मोहब्बत और मेहमाननवाज़ी की एक ऐसी मिसाल कायम हुई जिसने हर दिल को छू लिया। बाबा फरीद सर्व धर्म सेवा समिति की जानिब से लगातार 100 हफ़्तों तक हर जुमे के दिन लगने वाले लंगर ने आज अपने 100 हफ़्ते मुकम्मल कर लिए। यह सिर्फ़ एक लंगर नहीं बल्कि इंसानियत की खिदमत, भाईचारे और मोहब्बत का वह सिलसिला है जिसने अनगिनत दिलों को जोड़ने का काम किया।

इस नेक काम में मिर्जा मुल्तानी लोहार बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं दुबई से आए गुरजीत सिंह का सहयोग भी बेहद क़ाबिल-ए-तारीफ़ रहा। उनकी मोहब्बत और दिलदारी ने इस खिदमत को और भी खूबसूरत बना दिया।

हाजी बाबा ने इस मौके पर तफसील से बताया कि पिछले 100 हफ़्तों में हर जुमे को अलग-अलग तरह के लंगर का एहतिमाम किया गया। कभी खुशबूदार चिकन बिरयानी तैयार की गई, तो कभी स्वादिष्ट मटर पुलाव और कई मौकों पर पनीर बिरयानी से मेहमानों की ख़ातिरदारी की गई। यूँ ही देखते-देखते मोहब्बत और खिदमत का यह कारवां 100 हफ़्तों तक पहुंच गया।

आज के इस खास मौके पर शहर की एक फैक्ट्री के मैनेजर साहब, कॉलेज के प्रिंसिपल साहब, इमाम वासिल सहित बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की और इस नेक पहल की दिल खोलकर सराहना की। माहौल में अपनापन, अदब और इंसानियत की खुशबू साफ महसूस की जा रही थी।

इस मौके पर हाजी बाबा ने बेहद असरदार अल्फाज़ में कहा कि

"खिदमत-ए-ख़ल्क से ही अल्लाह मिलता है। इंसान अगर इंसान के काम आए, भूखे को खाना खिलाए और मोहब्बत बांटे तो यही सबसे बड़ी इबादत है।"

वहीं प्रिंसिपल साहब और मैनेजर साहब ने अपने ख्यालात का इज़हार करते हुए कहा कि मेहमाननवाज़ी और इंसानियत की सेवा बेहद अज़ीम काम है। अल्लाह और उसके रसूल को ऐसे लोग बेहद पसंद हैं जो दूसरों की भलाई के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को मिलजुल कर ऐसे नेक कामों में हिस्सा लेना चाहिए ताकि मोहब्बत और भाईचारे का माहौल कायम रहे।

दुआओं और मोहब्बतों के इस खूबसूरत माहौल में सभी लोगों ने अल्लाह तआला से हाजी बाबा की लंबी उम्र, सेहत और कामयाबी के लिए दुआ की और कहा —
"अल्लाह तआला हाजी बाबा को सलामत रखे और उन्हें यूँ ही इंसानियत की खिदमत करने की तौफीक अता फरमाए। आमीन।"


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज़ पोर्टल / यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए सरहिंद शरीफ़, पंजाब से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, मैसेज, संदेश, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —

📞 9410652990
📞 8010884848

No comments:

Post a Comment