निहायत ही रंजो-ग़म के साथ बिरादरी और क्षेत्रवासियों को यह दुखद इत्तिला दी जाती है कि जनाब मोहम्मद अय्यूब उर्फ पप्पू और शान मोहम्मद साहब की वालिदा, मरहूमा मीला बी अहलिया जनाब अलाउद्दीन साहब (मरहूम) का आज दिन शनिवार, 23 मई 2026 को कज़ा-ए-इलाही से इंतेकाल हो गया। मरहूमा की उम्र तकरीबन 90 साल बताई गई है।
मरहूमा मूल रूप से ग्राम बिराल, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) की निवासी थीं तथा वर्तमान में गली नंबर-18, पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली में रह रही थीं। उनके इंतेकाल की खबर मिलते ही इलाके और बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में गहरा दुख व्याप्त है।
जनाब मोहम्मद अय्यूब उर्फ पप्पू और शान मोहम्मद साहब को बिरादरी में लोग प्यार और सम्मान के साथ “पप्पू” और “शान” के नाम से जानते हैं। उनकी वालिदा के इंतेकाल पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मरहूमा के लिए मगफिरत की दुआ की।
फैमिली की ओर से बताया गया है कि मय्यत को बाद नमाज़-ए-ईशा मुस्तफाबाद, दिल्ली स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बिरादरी और तमाम अहबाब से गुजारिश की गई है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें और सवाब-ए-दारेन हासिल करें।
अल्लाह तआला मरहूमा मीला बी की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को जन्नत के बागों में से एक बाग बनाए और तमाम घरवालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।
मय्यत के सिलसिले में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए जनाब मोहम्मद इरशाद साहब से मोबाइल नंबर -8178767976 पर राब्ता क़ायम किया जा सकता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल/यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए दिल्ली से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, संदेश, सामाजिक सूचना, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं —
📞 9410652990
📞 8010884848
No comments:
Post a Comment