मुज़फ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में मुल्तानी समाजसेवी संगठन की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें ईद-उल-अज़हा के मौके पर ज़रूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। संगठन की ओर से पहले ही कुर्बानी के गोश्त की तक्सीम का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन अब कमेटी ने इसमें और विस्तार करते हुए तेल रिफाइंड तथा बेसन भी शामिल करने का फैसला लिया है।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल रस्मी कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज के गरीब, मजबूर और जरूरतमंद लोगों तक वास्तविक मदद पहुंचाना है। कमेटी के सदस्यों का मानना है कि ईद की खुशियां तभी मुकम्मल होती हैं जब समाज के हर तबके तक राहत और सहयोग पहुंचे। इसी सोच के साथ इस बार कुर्बानी के गोश्त के अलावा जरूरी खाद्य सामग्री भी वितरित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को राहत मिल सके। संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रुप और बिरादरी के तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस नेक मिशन की कामयाबी के लिए अल्लाह से दुआ करें। उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला सभी लोगों की मदद और सहयोग को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए।कमेटी की ओर से यह भी कहा गया कि मुल्तानी समाजसेवी संगठन लगातार बिरादरी और समाज की खिदमत करता आया है और आगे भी इसी जज़्बे के साथ सेवा कार्य जारी रखेगा। संगठन का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सहयोग और इंसानियत के संदेश को मजबूत करना है।
आज आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सदर हाजी नसीम साहब, राष्ट्रीय अध्यक्षा यास्मीन मिर्जा साहिबा, नायब सदर जमीरउद्दीन साहब, संगठन सेक्रेटरी मिर्जा नौशाद साहब, कोषाध्यक्ष अफजाल मिर्जा कुशवली वाले, संचालक प्रभारी शाहनवाज मिर्जा सरधने वाले, मिर्जा बाबा मास्टर जाहिद साहब, जीशान मिर्जा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और समाजहित से जुड़े कई विषयों पर भी चर्चा की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल/यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए खतौली, जिला मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।यदि आप भी अपनी कोई खबर, आर्टिकल, संदेश, सामाजिक गतिविधि, किस्से, कहानियां या विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं —
📞 9410652990
📞 8010884848
No comments:
Post a Comment