बुजुर्गों की आपसी राय और बाहमी मशविरे से हुआ फैसला, क़ौम के मसायल और अहम मामलों में पंच कमेटी की राय होगी अहम
उदयपुर। मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी में बाहमी इत्तेहाद, इत्तेफ़ाक़ और क़ौमी मसायल को आपसी मशविरे से हल करने की एक अहम पहल के तहत रविवार, 8 नवंबर 2026 को मोहम्मदी मदरसे में बिरादरी के बुजुर्गों की एक अहम मीटिंग का इनइक़ाद किया गया। मीटिंग की सदारत जनाब हाजी अब्दुल सत्तार साहब ने की। इस मौके पर मौजूद बुजुर्गों ने बिरादरी के मुस्तकबिल, आपसी तालमेल और क़ौमी मामलों में बेहतर मशवरे के निज़ाम को मज़बूत बनाने के लिए तफसीली गुफ़्तगू की।
मीटिंग में तमाम बुजुर्गों की बाहमी राय और इत्तेफ़ाक़ से 15 रुक्नी पंच कमेटी के गठन का फैसला किया गया। इस कमेटी के ज़रिए शहर के मुख्तलिफ़ मोहल्लों से एक-एक पंच नुमाइंदे को शामिल करने की तजवीज़ रखी गई, ताकि शहर के हर मोहल्ले की नुमाइंदगी क़ौमी मीटिंग में यक़ीनी बनाई जा सके और बिरादरी से मुताल्लिक़ अहम फैसलों में सभी बुजुर्गों की राय को अहमियत मिल सके।
मीटिंग में मौजूद बुजुर्गों और नवनिर्मित पंच कमेटी के अराकीन ने बाहमी मशविरे के बाद जनाब हाजी मकबूल अहमद साहब को पंच कमेटी का मुखिया मुंतख़ब किया। उनके इंतेख़ाब पर मौजूद बुजुर्गों ने इज़हार-ए-इतमीनान किया और उम्मीद जताई कि उनकी सरपरस्ती में कमेटी बिरादरी के मसायल को संजीदगी, समझदारी और इंसाफ़ के साथ हल करने में अपना किरदार अदा करेगी।
मीटिंग में यह भी तय किया गया कि पंच कमेटी में नए अराकीन को शामिल करने या किसी मौजूदा सदस्य को हटाने का इख़्तियार पंच कमेटी के पास रहेगा। यानी कमेटी अपने निज़ाम और अराकीन के ताल्लुक़ से ज़रूरी फैसले खुद करेगी।
इस मौके पर यह अहम बात भी वाज़ेह की गई कि मुल्तानी अहिंगरान सोसाइटी बिरादरी के तमाम सामाजिक, क़ौमी और बाहमी मसायल को बुजुर्गों और पंच कमेटी के सामने पेश करेगी। पंच बुजुर्ग क़ौम के मुफ़ाद, बाहमी इत्तेहाद और बेहतरी को मद्देनज़र रखते हुए जो फैसला करेंगे, उस पर अमलदरामद किया जाएगा।
बिरादरी के बुजुर्गों का मानना है कि क़ौम की तरक़्क़ी और इत्तेहाद के लिए ज़रूरी है कि हर अहम मामले में जल्दबाज़ी या इख़्तिलाफ़ के बजाय आपसी मशविरे, सब्र, तहम्मुल और बुजुर्गों के तजुर्बे को अहमियत दी जाए। पंच कमेटी का यह निज़ाम इसी सोच को आगे बढ़ाने की एक कोशिश है, ताकि बिरादरी के मामलों में सबकी नुमाइंदगी और सामूहिक राय को जगह मिल सके।
इस सिलसिले में मुल्तानी अहिंगरान सोसाइटी के सेक्रेटरी जनाब मुहम्मद इरफ़ान मुल्तानी ने इस जानकारी को साझा किया।
क़ौमी इत्तेहाद और बुजुर्गों का एहतराम ही मज़बूत बिरादरी की बुनियाद है। उम्मीद की जा रही है कि पंच कमेटी आपसी मोहब्बत, भाईचारे और बाहमी एतमाद को बढ़ावा देते हुए बिरादरी की बेहतरी के लिए अपनी ज़िम्मेदारियां अदा करेगी।
रिपोर्ट : ज़मीर आलम
प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश डेस्क
मुल्तानी समाज — राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत | नई दिल्ली से प्रकाशित एवं प्रसारित
मुल्क की पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल 'मुल्तानी समाज' बिरादरी की आवाज़, पहचान, तारीख़, विरासत और सामाजिक बेदारी को क़ौमी सतह पर पहुंचाने के लिए मुसलसल कोशिश कर रहा है।
अपनी खबरें और तहरीरें हमें भेजें
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का विज्ञापन क़ौमी सतह पर शाया और प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएं।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
मुल्तानी समाज
अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।