*उत्तर प्रदेश न्यूज:* शामली शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी मोहम्मद हयात साहब (भैंसानी) वालें उम्र तकरीबन 90 साल का आज दिन जुमेरात बा तारीख़ 12 जून 2025 को शाम लगभग 7 साढ़े 7 बजे के आसपास इंतेकाल हो गया है। ये कई सालों से बिमार होने की वजह से बिस्तर पर थे । मोहम्मद हयात साहब के इंतेकाल की इस दुखद खबर से बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई है।
*परिवार के प्रति संवेदनाएं*
मोहम्मद हयात साहब ( भैंसानी ) वालों के परिवार के प्रति "मुल्तानी समाज" की गहरी संवेदनाएं हैं। "मुल्तानी समाज" न्यूज इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हैं और अल्लाह से दुआ करते है अल्लाह पूरे घर और अहले अयाल को सब्र -ए जमील अता फरमाएं ।।
*फैमिली*
मरहूम अपनी अहलिया सहित तीन बेटे क्रमशः मोहम्मद जावेद साहब, मोहम्मद शाहिद साहब, मोहम्मद शकील साहब सहित तीन बेटियां क्रमशः नसीम बेगम, मलका बेगम शबाना बेगम सहित पौते पोतियों और नाते - नातिनो सहित सभी यार , दोस्तो , रिश्तेदारों और सगे संबंधियों को रोता बिलखता छोड़कर इस फ़ानी दुनियां से हमेशा हमेशा के लिए विदा हो गए
*तदफीन की जानकारी*
मिली जानकारी के मुताबिक मरहूम को कल दिन जुमा बा तारीख 13 जून 2025 को सुबह 9 बजे,मोहल्ला गुलशन नगर , टायर मार्किट, शामली स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द ए खाक, लिहाजा आप भी जनाजे में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें, "मुल्तानी समाज" न्यूज परिवार दुःख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ करते हैं। मुल्तानी समाज न्यूज से प्रधान - संपादक ज़मीर आलम की रिपोर्ट
#multanisamaj
8010884848
