नई दिल्ली/यमुना विहार, 17 सितंबर 2026।
निहायत ही रंज-ओ-ग़म और दिली अफ़सोस के साथ तमाम बिरादराना हज़रात को यह इत्तिला दी जाती है कि आज दिन जुमेरात, बा-तारीख़ 17 सितंबर 2026 को जनाब मोहम्मद उस्मान साहब, वल्द जनाब मोहम्मद अय्यूब साहब मरहूम, मूल निवासी क़स्बा सियाना, ज़िला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मकान नंबर - सी - 12/334, यमुना विहार, नई दिल्ली - 110053, का क़ज़ा-ए-इलाही से इंतक़ाल हो गया।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
मोहम्मद उस्मान साहब के इंतक़ाल की ख़बर से उनके अज़ीज़-ओ-अक़ारिब, दोस्त-अहबाब और मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी में गहरे रंज और सदमे की लहर दौड़ गई है। मरहूम की जुदाई उनके घराने और तमाम जानने वालों के लिए एक ऐसा सदमा है जिसकी भरपाई आसान नहीं।
इस मौक़े पर "मुल्तानी समाज" की पूरी टीम और बिरादराने-मुल्तानी की जानिब से मरहूम के तमाम अहले-ख़ाना, रिश्तेदारों और अज़ीज़ों की ख़िदमत में दिली ताज़ियत पेश की जाती है।
हम बारगाह-ए-इलाही में दस्त-ब-दुआ हैं कि अल्लाह तआला मरहूम मोहम्मद उस्मान साहब की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी तमाम ख़ताओं और कोताहियों को माफ़ फरमाए, उनकी क़ब्र को नूर से मुनव्वर फरमाए, क़ब्र की मंज़िलों को आसान फरमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला से आला मुक़ाम अता फरमाए।
अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त तमाम पसमान्दगान को सब्र-ए-जमील अता फरमाए और इस सदमे को बर्दाश्त करने की ताक़त दे।
आमीन सुम्मा आमीन।
नमाज़-ए-जनाज़ा और दफ़िने की जानकारी
मरहूम के दफ़िने और नमाज़-ए-जनाज़ा का वक़्त बाद नमाज़ असर
तमाम बिरादराना हज़रात से गुज़ारिश है कि नमाज़-ए-जनाज़ा में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और सवाब-ए-दारैन हासिल करें।
अल्लाह तआला मरहूम को अपनी रहमत के साए में जगह अता फरमाए। आमीन।
"मुल्तानी समाज" — बिरादरी की आवाज़, बिरादरी की पहचान
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
अपनी ख़बर क़ौमी सतह तक पहुँचाएँ
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज"
अपनी बिरादरी की आवाज़ • अपनी बिरादरी की पहचान
No comments:
Post a Comment