Monday, September 14, 2026

मथेडी वाले जनाब मोहम्मद अली साहब का इंतकाल, इलाके में पसरा ग़म का माहौल, इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

खतौली, मुजफ्फरनगर। निहायत ही रंज-ओ-ग़म और गहरे अफसोस के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि जनाब मोहम्मद अली साहब (मथेडी वाले), हाल निवासी मोहल्ला काज़ियान, जीत नर्सिंग होम के सामने, क़स्बा खतौली, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, आज दिन पीर, बा-तारीख़ 14 सितंबर 2026 को लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया-ए-फ़ानी से कूच कर गए।

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

मरहूम के इंतकाल की दर्दनाक खबर जैसे ही परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों तक पहुंची, हर तरफ ग़म और उदासी की लहर दौड़ गई। मरहूम के इंतकाल से उनके अहल-ए-खाना और उनसे जुड़े तमाम लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है।

अल्लाह तआला ने इंसान को इस दुनिया में एक मुकर्रर मुद्दत के लिए भेजा है और हर ज़ी-रूह को एक दिन इस दुनिया-ए-फ़ानी से रुख़्सत होना है। आज जनाब मोहम्मद अली साहब भी अपने तमाम दुनियावी रिश्तों और जिम्मेदारियों को पीछे छोड़कर अपने रब के हुज़ूर हाज़िर हो गए।

नमाज़-ए-जनाज़ा और तदफ़ीन

मरहूम जनाब मोहम्मद अली साहब की नमाज़-ए-जनाज़ा बाद नमाज़-ए-ईशा अदा की जाएगी, इंशाअल्लाह

तमाम अहबाब, रिश्तेदारों और बिरादरान-ए-मिल्लत से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फिरत करें और अहल-ए-खाना के ग़म में शरीक हों।

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उनकी तमाम ख़ताओं और कोताहियों को माफ़ फरमाए, उनकी कब्र को नूर से मुनव्वर फरमाए, कब्र के तमाम मराहिल आसान फरमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए।

या अल्लाह! मरहूम पर अपनी खास रहमत नाज़िल फरमा, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे और उन्हें अपने नेक बंदों में शामिल फरमा।

अल्लाह रब्बुल आलमीन तमाम अहल-ए-खाना, रिश्तेदारों और शोकाकुल परिजनों को इस बड़े सदमे को बर्दाश्त करने की हिम्मत, सब्र और सब्र-ए-जमील अता फरमाए तथा उन्हें इस ग़म के बदले अपने ख़ज़ाना-ए-रहमत से बेहतर अज्र अता फरमाए।

आमीन या रब्बुल आलमीन।

परिजनों से संपर्क

पत्रकार वसीम अहमद
📞 9411606134

जावेद अली — पुत्र
📞 9897259016

नईमुद्दीन — भाई
📞 9897423275


ख़ास रिपोर्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

इश्तिहार एवं प्रकाशन हेतु संपर्क:
📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

"मुल्तानी समाज"

अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment