Tuesday, September 1, 2026

सहारनपुर के मुहम्मद फ़ैज़ान अहमद का इंतिक़ाल — आज रात गोटे शाह में होगी नमाज़-ए-जनाज़ा व तदफ़ीन, 🕊️ इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

मुग़ल होटल वालों के छोटे भाई के इंतिक़ाल की ख़बर से बिरादरी में ग़म की लहर

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। निहायत ही रंज-ओ-ग़म के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि सहारनपुर के मशहूर “मुग़ल होटल” वालों के जनाब अफ़ज़ल साहब के छोटे भाई मुहम्मद फ़ैज़ान अहमद, निवासी पुल खुमरान, प्रतापगंज, बेहट रोड, सहारनपुर का आज दिन मंगल, बा - तारीख़ 01 सितंबर 2026 को शाम के वक़्त क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया।

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

मरहूम के इंतिक़ाल की ख़बर से खानदान, रिश्तेदारों, दोस्तों, अहबाब और बिरादरी में गहरे रंज और अफ़सोस की लहर दौड़ गई। मरहूम के इंतिक़ाल से उनके परिजनों पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुख की घड़ी में हर शख़्स उनके खानदान के साथ शरीक-ए-ग़म है।

🕌 आज रात होगी नमाज़-ए-जनाज़ा व तदफ़ीन

मिली जानकारी के मुताबिक मरहूम मुहम्मद फ़ैज़ान अहमद की नमाज़-ए-जनाज़ा आज रात 11:00 बजे चुंगी गोटे शाह पर अदा की जाएगी। इसके बाद मरहूम की तदफ़ीन गोटे शाह कब्रिस्तान में की जाएगी, इंशाअल्लाह।

तमाम बिरादरान-ए-इस्लाम से गुज़ारिश है कि मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा में शरीक होकर उनके लिए मग़फ़िरत की दुआ करें और उनके अहले-ख़ाना के साथ इस ग़म की घड़ी में इज़हार-ए-हमदर्दी फ़रमाएँ।

🤲 मरहूम के लिए ख़ास दुआ

अल्लाह तआला मरहूम मुहम्मद फ़ैज़ान अहमद की मुकम्मल मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी तमाम ख़ताओं और कोताहियों को माफ़ फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से मुनव्वर फ़रमाए, क़ब्र के तमाम मराहिल आसान फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए।

अल्लाह पाक मरहूम को अपनी रहमत के साए में जगह अता फ़रमाए और उनके दर्जात बुलंद फ़रमाए।

अल्लाह तआला तमाम अहले-ख़ाना को यह सदमा बर्दाश्त करने का सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए और उन्हें इस मुश्किल वक़्त में सब्र व हिम्मत प्रदान फ़रमाए।

आमीन या रब्बुल आलमीन। 🤲


📰 “मुल्तानी समाज” की ख़ास रिपोर्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

📢 अपनी ख़बर हम तक पहुँचाएँ

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

“मुल्तानी समाज”

अपनी बिरादरी की आवाज़ — अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment