बाग्गू वालों के भतीजे एवं मिस्त्री अली हसन साहब के बड़े साहबज़ादे मोहम्मद अनीस का लम्बी बीमारी के बाद कजा- ए - ईलाही से हुआ इंतक़ाल
निहायत ही रंज-ओ-ग़म और अफ़सोस के साथ तमाम बिरादरान-ए-हज़रात को यह इत्तिला दी जाती है कि हारून बाग्गू वालों के भतीजे एवं मिस्त्री अली हसन साहब के बड़े साहबज़ादे जनाब मोहम्मद अनीस का लम्बी बीमारी के चलते आज दिन मंगल, बा - तारीख़ 08 सितम्बर 2026 को कजा - ए - ईलाही से इंतक़ाल हो गया है।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा, इंशाअल्लाह आज ईशा की नमाज़ के बाद अदा की जाएगी और उसके बाद तकिया वाले क़ब्रिस्तान, बागपत में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
तमाम अहल-ए-बिरादरी और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब से पुरख़ुलूस गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत फ़रमाकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और सवाब-ए-दारेन हासिल करें।
दुआ-ए-मग़फ़िरत
अल्लाह तआला मरहूम मोहम्मद अनीस साहब की कामिल मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी तमाम ख़ताएँ माफ़ फ़रमाए, क़ब्र को नूर से मुनव्वर और कुशादा फ़रमाए, क़ब्र की तमाम मंज़िलें आसान फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए।
अल्लाह पाक तमाम पिछली मंज़िलों को आसान फ़रमाते हुए मरहूम को अपनी रहमत के साए में जगह अता फ़रमाए और घरवालों, अहल-ए-ख़ाना एवं तमाम अज़ीज़ों को यह सदमा सहने का सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।
आमीन या रब्बुल आलमीन।
मैय्यत के सिलसिले में राब्ता
अधिक मालूमात के लिए:
जनाब इरफ़ान साहब (बाग्गू वाले)
📞 8218611245
हारून (बाग्गू)
📞 9634974132
ख़ास रिपोर्ट
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
अपनी ख़बर हम तक पहुँचाएँ
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज"
अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
No comments:
Post a Comment