Thursday, September 10, 2026

सरधना के शाहिद मिर्ज़ा का दर्दनाक इंतक़ाल

अलवर में लोहे का भारी पैनल गिरने से हादसा, 45 वर्षीय युवक की मौत से घर में मचा कोहराम; ग़मगीन माहौल में हुआ दफ़ीना

सरधना/अलवर, 10 सितंबर 2026।
क़स्बा सरधना, ज़िला मेरठ, उत्तर प्रदेश के मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी मोहम्मद शाहिद मिर्ज़ा के इंतक़ाल की दर्दनाक ख़बर से पूरे ख़ानदान और अहले-मोहल्ला में ग़म की लहर दौड़ गई। 45 वर्षीय शाहिद मिर्ज़ा की राजस्थान के अलवर शहर में एक दर्दनाक हादसे के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़ शाहिद मिर्ज़ा अलवर में मौजूद थे, जहां लोहे का एक भारी पैनल अचानक गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए और उनकी जान चली गई। हादसे की ख़बर जैसे ही उनके परिजनों और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब को मिली, घर में कोहराम मच गया और हर आंख अश्कबार हो उठी।

शाहिद मिर्ज़ा का शव जब उनके आबाई क़स्बे सरधना पहुंचा तो मातम का माहौल पैदा हो गया। अपने अज़ीज़ को आख़िरी बार देखने के लिए रिश्तेदारों, दोस्तों और अहले-मोहल्ला की बड़ी तादाद जमा हो गई। हर शख़्स इस दर्दनाक हादसे पर अफ़सोस का इज़हार करता और मरहूम के लिए मग़फ़िरत की दुआ करता नज़र आया।

बाद में बेहद ग़मगीन माहौल में मोहम्मद शाहिद मिर्ज़ा को सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। नम आंखों के साथ लोगों ने उनके जनाज़े में शिरकत की और मरहूम के लिए रहमत व मग़फ़िरत की दुआएं कीं।

मग़फ़िरत की दुआ

अल्लाह तआला मरहूम मोहम्मद शाहिद मिर्ज़ा की मुकम्मल मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी तमाम ख़ताओं और कोताहियों को माफ़ फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से मुनव्वर फ़रमाए, उसे जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए।

अल्लाह रब्बुल आलमीन तमाम पसमांदगान, अहले-ख़ाना और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब को यह सदमा बर्दाश्त करने का सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।
आमीन या रब्बुल आलमीन।

إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ


"मुल्तानी समाज" की ख़ास रिपोर्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अपनी ख़बर हम तक पहुंचाएं

अगर आपके यहां भी किसी अज़ीज़ के इंतक़ाल की इत्तिला, ताज़ियती ख़बर, ख़ुशी का पैग़ाम, मुबारकबाद, मज़मून (आर्टिकल), दिलचस्प वाक़िया, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या आपके कारोबार से मुताल्लिक़ इश्तिहार (विज्ञापन) हो, जिसे आप क़ौमी सतह पर शाया या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएं।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

"मुल्तानी समाज"

अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment