Tuesday, May 6, 2025

जनगणना 2025 , आपके खिलाफ एक चाल, जिसे समझने के लिए आप को अक्लमंद होना होगा, जज्बाती जानवर नहीं

एक वेल प्लांड सोची समझी साजिश, जनगणना 2025 , आपके खिलाफ एक चाल, जिसे समझने के  लिए आप को अक्लमंद होना होगा, जज्बाती जानवर नहीं, जनगणना 2025: सोचिए मत, समझदारी से लिखिए, जनगणना 2025 आने वाली है। इस बार सबसे अहम सवाल पूछा जाएगा — "आपकी जाति क्या है?" और "आपका धर्म क्या है?" इसी सवाल के ज़रिए आपका भविष्य तय होगा — आरक्षण मिलेगा या नहीं, सामाजिक लाभ , सरकारी फायदा मिलेगा या नहीं। कुछ मैसेज सर्कुलेट किए जा रहे हैं, जिनमें लिखा है:
“जाति: मुस्लिम, धर्म: इस्लाम” लिखवाना चाहिए। हर जुमा की तक़रीर में लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाए।
यह एक सोची-समझी साज़िश है। ऐसा करने से आप OBC या अन्य आरक्षण कैटेगरी से बाहर कर दिए जाएँगे। भविष्य में अगर मुस्लिम-OBC रिज़र्वेशन लागू भी हुआ, तो भी आपकी जाति का ज़िक्र न होने से आपको उसका लाभ नहीं मिलेगा।सच्चाई यह है: सच्चाई से मुंह मत चोराइये
भारत में बहुत सी मुस्लिम जातियाँ — जैसे लुहार, तैली, जुलाहा, पुम्बे, धोबी, नाई, राईन, मनिहार, मीरासी आदि — पहले से OBC के तहत आती हैं।अगर आप "जाति: मुस्लिम" लिखवाते हैं, तो यह आरक्षण के लिहाज़ से "जनरल" में गिने जाने जैसा है।
तो करना क्या है? जाति में: अपनी वास्तविक जाति लिखवाइए, जैसे मुस्लिम - लुहार, मुस्लिम-तेली, मुस्लिम-जुलाहा आदि। धर्म में: इस्लाम ही लिखवाइए — यही आपकी पहचान है। ये दोनों बातें लिखवाने से न आपकी मज़हबी पहचान कमज़ोर होती है, न आपकी क़ौमी एकता। अगर आप सच में जात-पांत मिटाना चाहते हैं, तो शुरुआत घर से कीजिए। सरकारी रिकॉर्ड से नहीं, शादी-ब्याह में जाति और दहेज को मिटाइए। जाति का विरोध सिर्फ़ फॉर्म में नहीं, समाज में होना चाहिए। कागज़ी एकता दिखाने से न तो आपकी बेटियाँ बचेंगी,  न आपके बेटे न आपका समाज, न आपका हक़ सोचिए, समझिए और फिर जवाब दीजिए। कहीं ऐसा न हो कि भावुकता में आकर आपका हक़ भी आपसे छीन लिया जाए।
कोई भी मैसेज फॉरवर्ड शेयर करने से पहले, अपने में से समझदार लोगों को एक बार जरूर  दिखा लीजिए , 


 कुरआन की आयत (Surah Al-Hujurat, 49:6):
"يَا أَيُّهَا الَّذِينَ آمَنُوا إِن جَاءَكُمْ فَاسِقٌ بِنَبَإٍ فَتَبَيَّنُوا أَن تُصِيبُوا قَوْمًا بِجَهَالَةٍ فَتُصْبِحُوا عَلَىٰ مَا فَعَلْتُمْ نَادِمِينَ"
*"ऐ ईमान वालों! अगर कोई फ़ासिक (झूठ बोलने वाला) तुम्हारे पास कोई ख़बर लाए तो उसकी तहकीक कर लिया करो, ऐसा न हो कि तुम किसी क़ौम को नादानी में नुक़सान पहुँचा बैठो और फिर अपने किए पर पछताना पड़े।" (कुरआन, सूरह हुजुरात, 49:6)*

इस आयत से सीख: हर खबर, हर मैसेज को आंख बंद करके मान लेना इस्लाम के उसूल के खिलाफ़ है। तहकीक (verification) ज़रूरी है।

 *हदीस (सहीह मुस्लिम):*
قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: "كَفَى بِالْمَرْءِ كَذِبًا أَنْ يُحَدِّثَ بِكُلِّ مَا سَمِعَ"
"एक आदमी के झूठा होने के लिए इतना ही काफी है कि वह हर सुनी-सुनाई बात को आगे बयान कर दे।" (सहीह मुस्लिम: हदीस नंबर 5)

 हर बात को जांचे बिना शेयर करना, झूठ फैलाने के बराबर है, और यह इस्लाम में बहुत बड़ा गुनाह है।

कोई भी मैसेज फॉरवर्ड करने से पहले अपने समझदार, इल्मी लोगों को दिखाएँ। तहकीक करें, समझदारी से सोचें और फिर ही कोई बात दूसरों तक पहुँचाएँ।

मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ( रजि0 ) की पहल

इस मैसेज को सभी ग्रुप में शेयर कीजिए, इसकी फोटो कॉपी करवा कर बंटवाए, जुमा में पढ़ कर सुनाएं, "मुल्तानी समाज" न्यूज से प्रधान संपादक ज़मीर आलम मुल्तानी की रिपोर्ट 
#multanisamaj 
8010884848

Sunday, May 4, 2025

नईमा खातून ने भी इस फ़ानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए कहा अलविदा, बेहट में गम का माहौल

...खबर इंतकाल...निहायत ही अफ़सोस के साथ आप सभी बिरादराना हजरात को यह इत्तिला दी जाती है कि मरहूम इनामुल्लाह साहब की अहलिया नईमा खातून (मोहल्ला सड़क पार) कस्बा बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में रहती थी उनका  आज दिन पीर बा तारीख़ 05 मई 2025 को उनका इंतकाल हो गया नमाज़- ए - जनाज़ा बाद नमाज़ ज़ोहर 2:0 बजे जामा मस्जिद बेहट के सामने होगी। लिहाजा आप सभी हजरात जनाजे में शामिल होकर सवाबे दारेन हासिल करें , अल्लाह मरहूमा को जन्नत में आला से आला मकाम अता फरमाएं और घर वालों को सब्र -ए जमील अता फरमाएं आमीन, सुम्मा आमीन 
नोट 🚫 मय्यत की खबरों को बिरादरी के ज्यादा से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें 
#multanisamaj 
8010884848

सड़क हादसे में हुई जवान मौत बिरादरी में शोक की लहर

खबर इंतेकाल- मुस्लिम मुल्तानी लोहार बढ़ई बिरादरी में मुहल्ला पुरियान बड़ौत जिला बाग़पत, उत्तर प्रदेश में मिस्त्री रफीक अहमद का बेटा मुहम्मद नईम उम्र तकरीबन 30 साल का गांव रमाला तहसील बड़ौत जिला बाग़पत, उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में आज दिन इतवार बा तारीख़ 04 मई 2025 को मौत हो गई है । अल्लाह की ऐसी ही मर्ज़ी थी ।
इन्नाइलैईहि व इन्नाइलैईहि राज़िऊन । याद रहे कि अभी हाल ही में लगभग 25 दिन पहले बा तारीख़ 09 अप्रैल 2025 को मरहूम नईम की कुल  08 महीने की बच्ची का भी इंतेकाल हो गया था । 

 
बाद नमाज मगरीब मय्यत को बड़े ही गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्दे खाक, जिनको भी इनके इंतेकाल की खबर मिली, खबर मिलते ही इनके घर की और दौड़ पड़े, जनाजे की नमाज में दिखी भीड़ से यह अंदाजा लगाना बड़ा ही आसान है कि आपके जरिए खबर को खूब वायरल किया गया, इसका यह फायदा पहुंचा कि जिसको भी खबर लगती गई वो ही कब्रिस्तान की और रूख करते चले गए 
नोट 🚫 ज्यादा मालूमात के लिये नईमुद्दीन साहब के मोबाइल नंबर 90120 - 76982 पर मालूमात  कर सकते हैं  । मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी मेंबर्स मरहूम की मगफिरत के लिये अल्लाह से दुआ करते हैं कि अल्लाह मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में जगह अता फरमाएं और घर वालों को सब्र - ए - जमील अता फरमाएं, आमीन , सुम्मा आमीन । आप सभी हजरात से हम बार बार इल्तिज़ा करते है कि मय्यत की खबरों को बिरादरी के ज्यादा से ज्यादा व्हाट्सऐप ग्रुप्स और लिंक कॉपी करके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेस्ट किया करें, आपकी खबर उन सभी हजरात तक भी पहुंचे जो सफ़र में गए हुए है या बूढ़े लाचार बिस्तर पर है। "मुल्तानी समाज" न्यूज बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश से अलीहसन मुल्तानी की रिपोर्ट 
#multanisamaj 
8010884848

Saturday, May 3, 2025

हज्जन जुबेदा बानो ने भी इस फ़ानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए कहा अलविदा

इत्तेलाह ए इंतकाल :- (भीलवाड़ा)
     04/05/2025  बरोज इतवार

                  *إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعونَ*
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिउन

निहायत ही ग़म के साथ आप सभी को यह इत्तिला दी जाती है कि मरहूम हाजी आबिद हुसैन साहब  खैरादी भीलवाड़ा की जोजा ( अहलिया ) हज्जन जुबेदा बानो का कजाए इलाही से इंतकाल हो गया है !

अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाऐ । उन्हें जन्नतुल फिरदोस में आला मकाम और मरहूम के घर वालो को सब्र-ए-जमील अता फरमाए आमीन.........जिन की नमाज़े जनाजा 11बजे सुफियान कब्रिस्तान मे अदा की जायगी भवानी नगर भीलवाड़ा राजस्थान, लिहाजा आप भी जनाजे में शिरकत फरमाकर सवाबे दारेन हासिल करे।

नोट 🚫 मय्यत के बारे में ज्यादा मालूमात के लिए हाफ़िज़ मोहम्मद सिद्दीक जी के मोबाईल नंबर - 9460376196 पर राब्ता कायम करें

इंतेकाल की खबरें बिरादरी के ज्यादा से ज्यादा व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया करें क्या पता आपके जरिए मिली खबर से किसी को जनाजे में शामिल होने का मौका मिल सके , मुल्तानी समाज न्यूज भीलवाड़ा राजस्थान से हाफ़िज़ मोहम्मद सद्दीक की रिपोर्ट 

#multanisamaj 

801088848


Thursday, May 1, 2025

बिरादरी ने आज एक और कोहिनूर हीरा हमेशा हमेशा के लिए खो दिया, शकील अहमद साहब ने भी इस फ़ानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए कहा अलविदा

निहायत ही अफ़सोस के साथ आप सभी को यह इत्तिला दी जाती है कि शकील अहमद वल्द जनाब मोहम्मद हमीद साहब हाल बाशिंदे मोहल्ला खरादियान, मरहूम मकसूद साहब की बिल्डिंग के पास , शामली जिला जिला शामली , उत्तर प्रदेश का लंबी बीमारी के चलते तकरीबन 65 साल की उम्र में आज बरोज जुमेरात बा तारीख़ 01 मई 2025 को अभी तकरीबन शाम 7 बजे के आसपास मेरठ के एक हॉस्पिटल में इंतेकाल हो गया है। यह लंबे अरसे से कैंसर जैसी बड़ी भयानक बीमारी  से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे और आज जिंदगी हार गई और मौत की जीत हुई . मरहूम शकील अहमद साहब के दो भाई क्रमशः मोहम्मद नफीस और मोहम्मद अनवर सहित एक बहन हयात ( सहारनपुर ) में हैं । मरहूम अपने पीछे अपनी दो अहलिया और कुल पांच बेटो सहित पूरे परिवार, खानदान और बिरादरी को रोता बिलखता छोड़कर इस फ़ानी दुनियां से हमेशा हमेशा के लिए अलविदा हो गए है। मय्यत को कल ( आज ) दिन जुमा बा तारीख 2 मई 2025 को सुबह साढ़े 11 बजे किया जाएगा सुपुर्दे खाक, लिहाजा आप भी जनाजे में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें  अल्लाह ताला मरहूम की मगफिरत फरमाएं  और घर वालों को सब्र ए जमील अता फरमाएं  आमीन सुम्मा आमीन इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राजी'उन

नोट - 1 🚫 मय्यत के बारे में और ज्यादा मालूमात के लिए अय्यूब अली ( नेता जी ) के मोबाईल नंबर - 9761215440 पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।

नोट - 2 🚫 मय्यत की खबरें ज्यादा से ज्यादा बिरादरी के ग्रुप्स में और पर्सनल नंबरों पर शेयर किया करें।
#multanisamaj 
8010884848

Sunday, April 27, 2025

कोतवाल के नाम पर चिकन व्यापारी से हजारों की वसूली, जालसाजी की एक शर्मनाक कहानी

कैराना। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी ने एक व्यक्ति  पर जबरन वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। मोहल्ला आर्यपुरी के निवासी यामीन पुत्र हमीद, जो एक चिकन मीट की दुकान चलाते हैं, उन्होंने  बताया कि नवरात्रों के दौरान उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। इसी दौरान, मोहल्ले के व्यक्ति इसरार ने उनसे संपर्क किया और कोतवाल से बात कर उनकी दुकान खुलवाने के लिए 5000 रुपये की मांग की। 

यामीन का आरोप है कि उन्होंने विश्वास करते हुए पैसे दिए, लेकिन जब वह इसरार से दुकान खोलने के लिए संपर्क करने लगे, तो वह बात टालता रहा। नवरात्र के बाद जब यामीन ने अपनी रकम वापस मांगी, तो इसरार ने उन्हें धमकी दी और अपशब्द कहे। इसरार ने कहा कि यदि यामीन ने दोबारा पैसे मांगें, तो उसे जान से मारने की धमकी दी। 

यामीन ने यह मामला अब कोतवाली में पहुंचाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन यह सवाल उठता है कि उसकी इस मांग पर प्रशासन कितनी गंभीरता से ध्यान देगा। यामीन अब पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिला। क्या यह यामीन की कहानी केवल एक मामले की है, या इस तरह के और भी कई मजदूरों और व्यापारियों के साथ ऐसा हो रहा है? 

व्यावसायिक समुदाय अब इस मामले को लेकर चिंतित है। कई कारोबारियों का कहना है कि ऐसे मामलों की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि व्यवसायियों का शोषण रुक सके। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे यह साबित हो सके कि पुलिस दलालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

अब देखना होगा कि क्या प्रशासन यामीन को उसकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाता है या यह मामला भी समय के साथ भुला दिया जाएगा। यदि प्रशासन इस मुद्दे को हल नहीं कर पाता है, तो व्यापारियों का पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा, और यही पुलिस दलालों के लिए एक खुली छूट बन जाएगी। रिपोर्ट गुलवेज आलम
#samjhobharat 
8010884848

रतनपुरी, उत्तर प्रदेश से बिरादरी के लिए एक और बेहद ग़मगीन ख़बर, नफीस साहब ने भी इस फ़ानी दुनियां को कहा अलविदा

निहायत ही अफ़सोस के साथ आप सभी हजरात को यह इत्तिला दी जाती है कि कस्बा रतनपुरी (खतौली) जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के बाशिंदे जनाब नफीस अहमद मुल्तानी साहब का आज बरोज इतवार बा तारीख 27 अप्रैल 2025 को इंतकाल हो गया है।
अल्लाह ताला इनकी  मगफिरत फरमाए और इन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए और घर वालों को सब्र ए जमील अता फरमाए, खबर लिखें जाने तक पूरी मालूमात नहीं हो सकी हम पूरी मालूमात करके खबर को अपडेट करेंगे आप खबर को कुछ देर बाद दोबारा पढ़े 
नोट 🚫 बिरादरी की हर सुख दुःख की खबरें "मुल्तानी समाज" न्यूज के व्हाट्सऐप नंबर - 8010884848 पर भेजें हम आपकी खबरों को न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल और अखबार में पब्लिश करेंगे बिल्कुल फ्री 
#multanisamaj 
8010884848