मुल्तानी बिरादरी के जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी और प्रमुख उद्योगपति जनाब हाजी दिलशाद साहब ने बड़ी सादगी, मोहब्बत और ख़ुलूस के साथ 12वां जश्ने “मुल्तानी-डे” का त्योहार मनाया। उन्होंने इस मौके पर वृक्षारोपण कर न केवल पर्यावरण की हिफ़ाज़त का पैग़ाम दिया बल्कि समाज में नेकी, एकता और इत्तेहाद का जज़्बा भी ज़िंदा किया।
जनाब हाजी दिलशाद साहब ने अपनी टीम और बिरादरी के साथियों की हौसला-अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि मुल्तानी समाज के लोग हर नेक काम में आगे बढ़ रहे हैं, जो इस बिरादरी के उज्ज्वल भविष्य की निशानी है। उन्होंने तंजीम के काम की दिल से तारीफ़ की और कहा कि “हमारी बिरादरी अगर इसी इत्तेहाद और तालीम के रास्ते पर क़ायम रही तो कामयाबी हमारे क़दम चूमेगी।”
इस मुबारक मौके पर मौजूद लोगों ने भी हाजी साहब की सादगी और समाजी सोच की सराहना करते हुए कहा कि मुल्तानी डे आज ख़िदमत, मोहब्बत और इंसानियत का प्रतीक बन चुका है।
🕊️ “पेड़ लगाना सब्र, सवाब और सलीक़े की निशानी है — यही है असल मुल्तानी पहचान।” 🌱
📜
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित,
पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका
"मुल्तानी समाज" के लिए — ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट
📞 #multanisamaj
📧 multanisamaj@gmail.com
🌐 www.multanisamaj.com | www.msctindia.com
📱 8010884848
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।