मंगलवार, 25 नवंबर 2025

🕊️ इंतकाल की अफसोसनाक खबर — बिरादरी से एक और रोशन चिराग रूख़्सत हुआ

निहायत ही दुःख और अफसोस के साथ तमाम बिरादराना हज़रात को यह इत्तला दी जाती है कि बीती रात बरोज़ पीर, तारीख़ 24 नवंबर 2025 को बुढ़ाना रोड कस्बा खतौली, जिला मुज़फ्फरनगर (उ.प्र.) की सम्मानित हस्ती जनाब रशीद अख़्तर साहब वल्द हाजी जमालुद्दीन साहब (मरहूम) खेड़े वालो, का कज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया।

अल्लाह तआला मरहूम पर अपनी रहमतों की बारिश फ़रमाए, उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए और घर वालों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन।

🕯️ सुपुर्द-ए-खाक का एलान
मरहूम की मय्यत को आज, बरोज़ मंगल, 25 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
तमाम अहबाब, अकरिबा और बिरादरी के लोगों से गुज़ारिश है कि जनाज़े में पहुँचकर सवाब-e-दारेन हासिल करें।

नोट 🚫 मय्यत के सिलसिले में और ज्यादा मालूमात के लिए जनाब अफजाल साहब कुशावली वालो के मोबाईल नंबर - 8077790947 पर राब्ता क़ायम करके पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।


📌 एक ज़रूरी ऐलान – इंतेकाल की खबर भेजने के लिए अहम् हिदायतें

अक्सर देखा गया है कि इंतकाल की खबर देर से या अधूरी जानकारी के साथ मिलती है, जिसकी वजह से लोग जनाज़े में शरीक नहीं हो पाते। इस कमी को दूर करने के लिए “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका तमाम बिरादराने इस्लाम से दरख़्वास्त करती है कि खबर भेजते वक़्त निम्न बातों का ख़ास ख्याल रखें:

1️⃣ मरहूम / मरहूमा का पूरा नाम, वल्दियत या शौहर का नाम
2️⃣ पूरा पता – मूल निवासी और मौजूदा पता
3️⃣ दफ़ीने का वक़्त और कब्रिस्तान का नाम
4️⃣ घर के जिम्मेदार लोगों के 1–2 फ़ोन नंबर
5️⃣ अगर मर्द का इंतकाल हुआ है तो मरहूम की तस्वीर
6️⃣ इंतेकाल की वजह (अगर बताना मुनासिब हो)
7️⃣ अहल-ए-ख़ाना के नाम – जैसे औलाद, भाई-बहन, माँ-बाप आदि

इन तमाम जानकारियों के साथ खबर मुकम्मल होती है और बिरादरी तक सही और समय पर पहुंचती है।


📰 डिस्क्लेमर (Disclaimer)

पत्रिका में प्रकाशित किसी भी प्रकार की ख़बर, लेख, विचार, संपादकीय, प्रेस विज्ञप्ति या विज्ञापन लेखक/संवाददाता/विज्ञापनदाता के व्यक्तिगत विचार हैं।
इनसे पत्रिका के संपादक, प्रकाशक, प्रबंधन या संस्थान की सहमति अथवा समर्थन अनिवार्य रूप से अभिप्रेत नहीं है।

प्रकाशित सामग्री की सत्यता, विश्वसनीयता या किसी भी प्रकार के दावे के लिए संबंधित लेखक/विज्ञापनदाता स्वयं उत्तरदायी होंगे।
पत्रिका एवं प्रबंधन किसी भी कानूनी, सामाजिक या वित्तीय जिम्मेदारी से पूर्णतः मुक्त रहेंगे।

किसी भी विवाद, शिकायत या न्यायिक कार्यवाही की स्थिति में न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) केवल दिल्ली रहेगा।


✍️ ज़मीर आलम
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका — “मुल्तानी समाज”

खास रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.multanisamaj.com
🌐 www.msctindia.com
📩 multanisamaj@gmail.com

#multanisamaj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।