गुरुवार, 13 नवंबर 2025

🌿 बिजनौर में बहन रेशमा जमाल ने सादगी और मोहब्बत से मनाया जश्ने “मुल्तानी-डे” 🌿

बिजनौर (उत्तर प्रदेश):

मुल्तानी बिरादरी की नायाब मिसाल और ख़िदमतगुज़ार हस्ती बहन रेशमा जमाल साहिबा ने अपनी पूरी कमेटी के साथ जश्ने “मुल्तानी-डे” के मुबारक मौके को बड़े ही अंदाज़-ए-ख़ास और सादगी के साथ मनाया। उन्होंने इस मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण की हिफ़ाज़त और बिरादरी के इत्तेहाद का पैग़ाम दिया।

रेशमा जमाल साहिबा ने कहा कि “मुल्तानी बिरादरी का हर अफ़राद अगर अपने हिस्से का एक पेड़ लगा दे, तो हम आने वाली नस्लों को साफ़ हवा और बेहतर ज़िन्दगी का तोहफ़ा दे सकते हैं।” उन्होंने इस दिन को नेकी, मोहब्बत और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि “जश्ने मुल्तानी-डे” हमारी तारीख़, तहज़ीब और तालीम की पहचान है।

इस मौके पर कमेटी के तमाम सदस्यों ने भी मिलकर वृक्षारोपण किया और दुआ की कि मुल्तानी बिरादरी यूँ ही तरक़्क़ी, इत्तेहाद और अमन के रास्ते पर आगे बढ़ती रहे।

🕊️ “मुल्तानी डे — सादगी में शान, मोहब्बत में ईमान।” 🌱

📜
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित,
पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका
"मुल्तानी समाज" के लिए — ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट

📞 #multanisamaj
📧 multanisamaj@gmail.com
🌐 www.multanisamaj.com | www.msctindia.com
📱 8010884848

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।