सोमवार, 10 नवंबर 2025

🌙 इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन — जनाब इरशाद साहब का इंतेकाल, बिरादरी में पसरा मातम

📍 रिपोर्ट: ज़मीर आलम, “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका


निहायत ही अफसोस और रंज के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि आज दिन पीर, 10 नवंबर 2025 को दोपहर तक़रीबन 3 बजे के आसपास
गांव गढ़ी अब्दुल्ला, थाना गढ़ी पुख़्ता, ज़िला शामली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले
जनाब मोहम्मद इरशाद साहब (उम्र लगभग 42 साल) वल्द मरहूम जनाब हाफिज़ अमीर अहमद साहब का क़ज़ा-ए-ईलाही से इंतेकाल हो गया।


🕋 जनाज़े और दफन का एलान

मिली जानकारी के मुताबिक, बाद-ए-नमाज़-ए-ईशा मरहूम की मय्यत को सपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
तमाम अहल-ए-बिरादरान-ए-इस्लाम से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत फरमाकर सवाबे दारेन हासिल करें।


💔 मरहूम के अहल-ए-ख़ाना और रिश्तेदार

मरहूम अपने पीछे दो भाई — मोहम्मद नाज़िम और मोहम्मद अरशद,
एक बहन — रेशमा बी,
अपनी अहलिया,
और पूरे कुनबे सहित अज़ीज़-ओ-कारिब को रोता-बिलखता छोड़कर इस फ़ानी दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए रुख़्सत हो गए।

जनाब इरशाद साहब, जनाब अकबर साहब (कुतुबगढ़ वाले), हाल मुक़ीम पानीपत, हरियाणा के दामाद थे।


🤲 दुआ-ए-मग़फ़िरत

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए,
उनकी कब्र को नूर से भर दे,
और अहल-ए-ख़ाना को सबर-ए-जमील अता फरमाए।
आमीन सुम्मा आमीन।


☎️ राप्ता (संपर्क हेतु):

मरहूम के बारे में तफ्सीली जानकारी के लिए
जनाब अकरम साहब (थानाभवन वाले) से
📞 मोबाइल नंबर: 7017481648 पर संपर्क किया जा सकता है।


📜 एक ज़रूरी ऐलान – इंतकाल की खबर भेजने वालों के लिए अहम हिदायतें:

अक्सर ऐसा होता है कि किसी अज़ीज़ के इंतकाल की खबर देर से या अधूरी जानकारी के साथ पहुंचती है,
जिसके कारण बिरादरी के लोग जनाज़े में शरीक नहीं हो पाते।
इस कमी को दूर करने के लिए “मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका तमाम बिरादराने इस्लाम से गुज़ारिश करती है कि खबर भेजते समय इन बातों का ख़ास ख्याल रखें —

1️⃣ मरहूम / मरहूमा का पूरा नाम व वल्दियत / शोहर का नाम।
2️⃣ पूरा पता (कहां के रहने वाले थे और फिलहाल कहां रह रहे थे)।
3️⃣ दफीने का सही वक़्त और कब्रिस्तान का नाम।
4️⃣ घर के जिम्मेदार शख़्स (एक-दो) के फ़ोन नंबर।
5️⃣ अगर मर्द का इंतकाल हुआ है तो मरहूम का फोटो भी शामिल करें।
6️⃣ इंतकाल की वजह (अगर बताना मुनासिब हो)।
7️⃣ घर के बाक़ी अहल-ए-ख़ाना के नाम – जैसे भाई, बहन, माँ-बाप, औलाद आदि।

इन तमाम जानकारियों से खबर मुकम्मल बनेगी और बिरादरी तक सही जानकारी पहुंच सकेगी।


📰 डिस्क्लेमर (Disclaimer):

इस पत्रिका में प्रकाशित समाचार, विचार या टिप्पणियाँ लेखक व संवाददाता के अपने विचार हैं।
इनसे “मुल्तानी समाज” पत्रिका के संपादक, प्रकाशक या प्रबंधन की सहमति या समर्थन आवश्यक रूप से अभिप्रेत नहीं है।
पत्रिका किसी भी प्रकार के दावे या विवाद के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी।
किसी भी कानूनी कार्रवाई की स्थिति में न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) केवल दिल्ली रहेगा।


📖 “मुल्तानी समाज” — मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय पत्रिका
✍️ रिपोर्ट: ज़मीर आलम
🌐 www.multanisamaj.com | www.msctindia.com
📧 multanisamaj@gmail.com
📞 8010884848
#multanisamaj



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।