Saturday, September 24, 2022

एक वक़्त था जब बुर्क़ा या अबाया पर्दा और हया की अलामत कहलाता था


फिर बुर्के ने सफर तय किया और फिटिंग की तंग गलियों व तारीक गलियों से होता हुआ जिस्म के साथ ऐसा चिपकता गया कि अब बुर्के को भी बुर्के की ज़रूरत पड़ गई है 

और अब दौर ए जदीद का बुर्क़ा बेहयाई का सिम्बल बन चुका है।

फिर सलवार और सलवार से ट्राउज़र,फिर ट्राउज़र से स्किन टाइट पजामे जो आहिस्ता-आहिस्ता ऊपर को सरक रहे हैं


सर पे चादर से दुपट्टा जो सर से बिल्कुल ग़ायब हो रहा है 


अब कमीज़ का गला है जो आगे और पीछे से नीचे की तरफ सरक रहा है !!

ये दर्शाता है कि अब तरबियत गाह या दर्सगाह,माँ की  गोद नहीं, बल्कि 32" स्क्रीन का tv और 6" की मोबाइल स्क्रीन है !!


मुस्लिम ख्वातीनो की तरक़्क़ी का सफर अभी मज़ीद जारी है जो मुख्तसर और तंग लिबास से निकलकर बेलिबासी और बेहयाई की तरफ अग्रसर है !!

अल्लाह ख़ैर करे...सभी मुस्लिम ख्वातीनो की.

कल तक जिन्हें छू नहीं सकती थी गैर नज़रे.

आज वह रौनक ए बाज़ार नज़र आ रही हैं.


अल्लाह तआला सभी मुस्लिम ख्वातीनो को दीन व पर्दे की सही समझ अता फरमाए. आमीन.

@Multani Samaj News

8010884848

7599250450

Friday, September 23, 2022

युवाओं को रोजगार वो भी एक ही छत के नीचे, सैकड़ों सर्विस महीने में 50 हजार से एक लाख तक इनकम


समय के साथ साथ हमारे बिजनेस करने के तौर तरीको में भी काफी बड़े बदलाव आए नई नई तकनीकों द्वारा बड़े से बड़े काम जिनके लिए हमे बड़े बड़े शहरों के धक्के खाने पड़ते थे। वो काम हम घर बैठे अपने मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए आसानी से कर/करा रहे है। डिजिटल करेंसी ने तो मानो सबकी दुनियां ही बदल कर रख दी आज हम बात करेगे अपने ऐसे भाइयों के लिए जिनके पास अपना कंप्यूटर है और वो कंप्यूटर के जरिए कुछ ना कुछ कार्य कर ही रहे है। ऐसे साथियों के लिए हम लेकर आए है। एक ऐसी कंपनी जो आपके हर वो काम करके देगी मामूली खर्च पर जो हम हजारों रुपए खर्चा करके करा रहे है।

जी हां हम बात कर रहे है। देश की  सबसे बड़ी कंपनी TAXWAY एक कर सलाहकार कंपनी की इस कंपनी ने TAXATION, MEDIA PUBLICATION & PRINT EDUCATION, IT, FOOD & RESORT, GROOMING & WELLNESS, BUSINESS CONSULTANT, CLUB & LITERATURE, RETAIL इत्यादि क्षेत्रो में अपनी सफलता का परचम फैलाया हुआ है। इस कंपनी के जरिए आप मामूली सी रकम खर्च करके घर बैठे 50 हजार से एक लाख रूपए महीना तक कमा सकते है। कंपनी के जरिए आप PANCARD ONLINE, INCOME TAX RETURN, GST REGISTRATION & RETURN, COMPANY REGISTRATION & ROC WORK, सहित 200 से भी अधिक सर्विस प्राप्त कर सकते है।



कंपनी ने ई-टैक्स-वे-योजना अंतर्गत एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं दी हुई है। कंपनी से जुड़ने के बाद कंपनी आपको अपना पोर्टल उपलब्ध कराती है जिसमे कंपनी द्वारा दी जा रही सभी सर्विस, उन सभी सर्विस के रेट सहित कौन कौन से दस्तावेज़ आपको पोर्टल पर अपलोड करने है सभी की सूची दर्ज की हुईं है। आपको अपने जिस भी कार्य का ऑर्डर करना है

पोर्टल पर स्लेक्ट करे ओर डॉक्यूमेंट अपलोड करने होगे आपके सभी कार्य कंपनी खुद करके देगी तो बनिए एक कर सलाहकार देश की सबसे बड़ी कंपनी के साथ जुड़कर और दीजिए अपने सपनों को उड़ान कंपनी 29 सितंबर को एक दो दिवसीय सेमिनार अजमेर राजस्थान में करने जा रही है जिसमें रहने, खाने पीने की सब सुविधाएं कंपनी की और से मुहैया कराई जाएगी आप भी यदि इस कंपनी का हिस्सा ( पार्टनर) बनकर काम करना चाहते है तो जल्द से जल्द अपनी सीट बुक कराए

@Multani Samaj News

8010884848

7599250450


Thursday, September 22, 2022

🌹इत्तेला तारीखे निकाह 🌹



🌹بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيم 🌹


-:  इत्तेला तारीख ऐ निक़ाह 


तमाम बिरादराने अहले मुलतानी


السلام عليكم ورحمة الله وبركاته 



बहूत ही खुशी के साथ यह तेहरीर की जाती है के अल्लाह के फजलो करम से नबी ए करीम ( स अ व ) के सदके व तुफैल ओर गौसे ए आजम रह, ख्वाजा गरीब नवाज रह, के वसिले  व तमाम बुजुरगाने दिन की दुवाओं से  मर्हूम मोहम्मद इस्माइल काजी साहेब के पोते व मोहम्मद निसार क़ाज़ी साहेब के फ़र्जन्द की निकाह की तारीख़ दोनो के घर वालों की रज़ामन्दी से जेरे प्रोग्राम के मुतबिक होना तेय हुआ है । 


जिस को बाद मैं हस्बे दस्तूर मुलतानी लोहार बिरादरी की रसम ओ रिवाज के हिसाब से अंजाम दिया जाएगा 

              

                         إن شاء الله 


नेक फ़र्जन्द 🌹```_मोहम्मद  फ़य्याज़ _🌹( mohd fayyaz) 


इब्न -: मोहम्मद निसार काजी साहेब 

वल्द मरहूम मोहम्मद इस्माइल काजी साहेब 

                  ( अजमेर शरीफ़ ) 


नेक दुख़तर -: 🌹_शाहिस्ता नूर _🌹

                    ( shahista noor ) 

          बिनते  -: मेहमूद हसन साहेब पूँवार 

                      वल्द मरहूम अहमद हूसेन साहेब पूँवार नीमच वाले ( भीलवाड़ा ) 


प्रोग्राम   =  इंशा अल्लाह 


निक़ाह    = ( 🌹 20-11-2022  बमुताबिक 25 रबीउल आख़िर हिजरी [ 1444 ] बरोज इतवार बा वक्त दरमियान असर / मगरिब बा मुक़ाम भीलवाड़ा ( राज. ) 


अल्लमुक़ल्लेफ़िन -:  मोहम्मद याक़ूब / मोहम्मद निसार / मोहम्मद रफ़ीक  काजी 


चश्मे बराह -: मोहम्मद मुश्ताक़ / मोहम्मद मुख़्तार / अब्दुल अज़ीज़ / मोहम्मद इमरान / मोहम्मद इरफ़ान अहेले काजी परिवार 


पता -: मोहम्मद निसार मुलतानी लोहार  लोहार कॉलोनी मोहम्मदी रोड  अन्दरकोट अजमेर ( राज. ) 


मोबाइल ॥  9549302670     9649031044     9636012426       

                  8963814034


Monday, August 22, 2022

मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिये तीन शहरों में कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों की स्कूल फीस की व्यवस्था


आप सभी हजरात को यह जानकर बेहद खुशी होगी कि पैदायशी इंजीनियर मुल्तानी लौहार बिरादरी की देश की सबसे बड़ी व क्रांतिकारी तंजीम मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का जुड़ाव हमेशा बिरादरी के बच्चों को शिक्षा की और ले जाना रहा है। जिसके लिये ट्रस्ट द्वारा MS एजुकेशन ग्रुप भी चलाया हुआ है। जिसके जरिये बिरादरी के शिक्षा जगत से जुड़ें अनेकों समाजसेवी दिन रात छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य को चमकाने और बिरादरी को पूरी तरह साक्षर बनाने की मुहिम में रात दिन लगे हुए है। इसी कड़ी में आज ट्रस्ट के चैयरमैन मो0 आलम द्वारा एक नई मुहिम की शुरुआत की है।

जिसको सुनकर हर कोई हैरत में पड़ जायेगा। इन्होंने देवबंद, सहारनपुर, मेरठ शहर के कक्षा 6 से 12 वीं क्लास तक के माली हालत से कमजोर पाँच पाँच बच्चों की स्कूल फ़ीस की व्यवस्था ट्रायल के तौर  पर इन तीन शहरों से शुरू करने की आज घोषणा कि है।

मो0 आलम साहब ने बिरादरी के जिम्मेदार लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन तीनों शहरों से 10-10 ऐसे बच्चों का चयन करके जो सच में ही मुस्तहिक़ हो ऐसी सूची बनाकर ट्रस्ट के संस्थापक ज़मीर आलम मुल्तानी के व्हाट्सएप नंबर 8010884848 या ट्रस्ट के चैयरमैन मो0 आलम साहब के व्हाट्सएप नंबर 7503296786 पर भेजें हर शहर से 2-2 बच्चें किसी भी मुस्लिम बिरादरी से ताल्लुक रखते हो उनको भी शामिल किया जा सकता है।

@Multani Samaj

8010884848

7599250450

Wednesday, August 17, 2022

आजादी के 75 वें जश्न पर ट्रस्ट की और से बिरादरी के लिये नई सौगात, शिक्षा प्रोत्साहन सर्टिफिकेट से नवाज़ा जायेगा, पूरी खबर पढ़े

 


मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का आजादी के अमृत महोत्सव का एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के चैयरमैन मो0 आलम के निवास पर संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता अमीर अहमद ने की और कार्यक्रम का संचालन स्वंम मो0 आलम ने किया, हमेशा की तरह इस कार्यक्रम का आगाज़ भी कुरआन की तिलावत से किया गया और छत पर तिरंगा फहराया गया व राष्ट्रगान हुआ, ट्रस्ट के चैयरमैन मो0 आलम ने मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ़ से आजादी के 75 वर्ष स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और दुआ की कि अल्लाह इस 76 वें वर्ष में हमारा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा और प्यार मोहब्बत बढ़े, हम सब भारतवासी संगठित हो और एक श्रेष्ठ महान भारत का संवैधानिक निर्माण करें/कराए ।

मो0 आलम ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा के बल पर हम अपने भविष्य का उच्च निर्माण कर सकते है, और शिक्षा को दुनियां की सबसे बड़ी शक्ति बताया उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर बड़े से बड़े संकट/चुनोतियों का आसानी से सामना किया जा सकता है। दीनी और दुनियावी तालीम हासिल करना अल्लाह के नबी ने हर मुसलमान  पर फर्ज बताया, आईये इल्म हासिल करने पर अपना पूर्ण योगदान दें।

मो0 आलम ने कहा कि मुझे यह बताते हुए फख्र महसूस हो रहा है कि आज से हम मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले,  बिरादरी के शिक्षित वर्ग के लिये शिक्षा प्रोत्साहन सर्टिफिकेट जारी करने का कार्य शुरू कर रहे है। जिससे कौम में शिक्षा के प्रति लगन और धुन बढ़े और नए हौसले का आगाज़ हो सके। हमारी ट्रस्ट ग्रेजुएट को Star का सर्टिफिकेट देगी, जिस घर में जितने ग्रेजुएट होंगें उनको उतने स्टार का सर्टिफिकेट दिया जायेगा, हमारा प्रोग्राम एक स्टार से सेवन स्टार तक होगा,,

सब से पहले हम 7 स्टार को सर्टिफिकेट जारी करेगें, सब लोग समझ लें और इस तरह के नाम की सूची इकट्ठा करके ट्रस्ट को भेजें याद रहे कि 15 नंवबर से पहले यह सर्टिफिकेट देने शुरू करने है। जिसके लिये हमे आपके पूर्ण सहयोग की आवश्यकता हैं। दामाद का ग्रेजुएट होने पर उनको ससुराल पक्ष मे काउंट नही किया जाएगा, जबकि दुल्हन का ग्रेजुएट होना प्लस ( + ) के निशान के साथ ससुराल में काउंट होगा बाकी की जानकारी के लिये आप सीधे कॉल करके ले सकते है।

@Multani Samaj News

8010884848

7599250450

Sunday, August 14, 2022

उत्तराखंड में 75 वें महा उत्सव के लिये जागरूकता अभियान चलाया


मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के उत्तराखंड चैयरमैन मो0 इरफान ने

आजादी के 75 वें महा उत्सव कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक

करने के उद्देश्य से महारैली निकाली जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भी

बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहमद नबील,

मोहम्मद शादमान, मो0 ज़ुबैर, हाजी इकबाल हसन आदि ने भी इस

कार्यक्रम में पूरे जोश से हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया

@Multani Samaj

8010884848

7599250450

Friday, August 5, 2022

"गिद्ध एक मुर्दार गोश्त खाने वाला परिंदा है, खाते हुए पेट तो भर जाता है लेकिन भूख ख़तम नहीं होती तो वह भागना शुरू कर देता है, और भागते - भागते हुए ख़ाया हुआ उलट देता है , उलटी के बाद फ़िर खाने लग जाता है, फ़िर भी पेट तो भर जाता है, लेकिन भूख़ ख़तम नहीं होती


इसी तरह वह बार - बार यही अमल दोहराता लेकिन भूख़ ख़तम नहीं होती, क्योंकि वह हराम और मुर्दार खाता है.। ये क़ुदरत के वज़आ करदह  उसूल हैं, जो हराम खाने वालों के लिए लम्हा-ए-फ़िक्रया हैं, वह कुछ लोगों को अख्तियार दे कर भरपूर मौका देती हैं, कि जितना ख़ा सकते हो, ख़ा लो, मगर सीरी (सिकम सेर होकर खाना satisfied) की  लज़्ज़त से हमेशा महरूम रहोगे, माल-ए-हराम खाना तुम्हारे लिए एक मशक़्क़त के सिवा कुछ नहीं, है, हराम खाने से पेट तो भर जाएगा, लेकिन तुम्हारी भूख़ कभी ख़तम नहीं होंगी

@Multani Samaj

8010884848

7599250450