राष्ट्रीय सदर मोहम्मद आलम के नज़दीकी रिश्तेदारों के इंतकाल से ग़मज़दा हुआ संगठन, मरहूमीन को ख़िराजे अकीदत पेश करते हुए ट्रस्ट ने लिया कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों की सरकारों से 12 नवंबर को सरकारी रिकॉर्ड में ‘मुल्तानी डे’ के रूप में दर्ज किए जाने की मांग भी उठा चुका है संगठन।
नई दिल्ली/उत्तर प्रदेश।
मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की राष्ट्रीय पहचान, इत्तेहाद और सामाजिक व पत्रकारिता के इतिहास से जुड़ा 12 नवंबर का दिन इस वर्ष खुशी और जश्न के बजाय ग़म और अफसोस के माहौल में गुज़रा। बिरादरी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रहे इंतकाल और मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों की नज़दीकी रिश्तेदारियों में एक के बाद एक हुई मौतों के चलते इस वर्ष आयोजित होने वाला ‘जश्ने मुल्तानी डे’ का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
खास तौर पर मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सदर जनाब मोहम्मद आलम साहब के नज़दीकी रिश्तेदारों में पिछले दो दिनों से लगातार इंतकाल होने और आज भी एक दुखद खबर सामने आने के बाद संगठन ने मौजूदा हालात को देखते हुए जश्न का आयोजन न करने का फैसला लिया। ऐसे वक्त में जबकि बिरादरी के कई घराने ग़म और सदमे से गुज़र रहे हैं, संगठन ने खुशी के कार्यक्रम के बजाय अपने बिरादराने वतन और ग़मज़दा परिवारों के साथ खड़े रहने को तरजीह दी।ट्रस्ट की ओर से फैसला किया गया है कि ‘जश्ने मुल्तानी डे’ का आयोजन नवंबर माह में ही किसी अन्य उपयुक्त तारीख को किया जाएगा। नई तारीख के संबंध में आगामी एक-दो दिनों में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
12 नवंबर 2013 से शुरू हुआ था ‘मुल्तानी डे’ का सिलसिला
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 12 नवंबर का दिन मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी के लिए विशेष ऐतिहासिक और संगठनात्मक महत्व रखता है। इसी तारीख को वर्ष 2013 में ‘मुल्तानी समाज’ राष्ट्रीय समाचार पत्रिका का पंजीकरण हुआ था। इस ऐतिहासिक दिन की याद में बिरादरी के लोग प्रत्येक वर्ष 12 नवंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन एवं ‘जश्ने मुल्तानी डे’ के रूप में मनाते आ रहे हैं। वर्ष 2026 में इस परंपरा के अंतर्गत 13वें जश्ने मुल्तानी डे कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था। इसकी तैयारियां और आयोजन को लेकर बिरादरी के लोगों में उत्साह था, लेकिन लगातार हुए इंतकाल की वजह से इस बार कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। संगठन का मानना है कि किसी भी बिरादरी की पहचान केवल उसके जश्न और तादाद से नहीं, बल्कि उसके आपसी इत्तेहाद, हमदर्दी, इंसानियत और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के जज़्बे से भी होती है। लिहाज़ा, ग़म के इन हालात में कार्यक्रम स्थगित करना बिरादराना हमदर्दी और सामाजिक जिम्मेदारी का तकाज़ा है।‘मुल्तानी डे’ को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने की भी जारी है कोशिश
‘मुल्तानी समाज’ राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के प्रधान संपादक एवं मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े ज़मीर आलम मुल्तानी द्वारा 12 नवंबर को ‘मुल्तानी डे’ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराए जाने की मांग भी लगातार उठाई जाती रही है।इसी सिलसिले में ज़मीर आलम मुल्तानी द्वारा 05 सितंबर 2020 को ईमेल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा विभिन्न संबंधित सरकारी कार्यालयों तक अपनी मांग पहुंचाई गई थी। इसके अतिरिक्त दिनांक 07 सितंबर 2026 को भारतीय पंजीकृत डाक के माध्यम से भी विस्तृत पत्र भेजकर 12 नवंबर को ‘मुल्तानी डे’ के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज किए जाने का अनुरोध किया गया।
इस संबंध में पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड की सरकारों को भी पत्राचार के माध्यम से बिरादरी की ऐतिहासिक पहचान और इस तारीख के महत्व से अवगत कराया गया है।
ज़मीर आलम मुल्तानी का उद्देश्य है कि 12 नवंबर की इस ऐतिहासिक तारीख को केवल एक संगठनात्मक आयोजन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की राष्ट्रीय पहचान, इतिहास, एकता और सामाजिक विरासत के प्रतीक के तौर पर सरकारी स्तर पर भी मान्यता दिलाने की दिशा में प्रयास किए जाएं।
ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के साथ रखी जा रही है मांग
इस पूरी मुहिम और ‘मुल्तानी डे’ के ऐतिहासिक संदर्भ को प्रमाणिकता के साथ सामने रखने के लिए ‘मुल्तानी समाज’ राष्ट्रीय समाचार पत्रिका का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से संबंधित पंजीकरण प्रमाणपत्र (RNI सर्टिफिकेट), आरएनआई द्वारा जारी टाइटल प्रमाणपत्र तथा महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री और संबंधित माननीय मुख्यमंत्रियों को भेजे गए पत्रों की प्रतियां भी इस खबर के साथ शामिल की गई हैं।इन दस्तावेज़ों के माध्यम से बिरादरी के सामने पत्रिका के पंजीकरण का इतिहास, 12 नवंबर की तारीखी अहमियत और इस दिन को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए किए गए प्रयासों को प्रमाणिक रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।
मकसद सिर्फ जश्न नहीं, बिरादरी की पहचान और इत्तेहाद भी है
‘मुल्तानी डे’ का बुनियादी पैगाम आपसी भाईचारा, सामाजिक एकजुटता, अपनी ऐतिहासिक पहचान को महफूज़ रखना और आने वाली नस्लों को अपने बुजुर्गों की विरासत से रूबरू कराना है।आज जबकि बिरादरी के कई परिवार अपने अज़ीज़ों के बिछड़ने के ग़म से दोचार हैं, ऐसे में संगठन की ओर से तमाम ग़मज़दा परिवारों के प्रति दिली हमदर्दी का इज़हार किया गया है। अल्लाह तआला तमाम मरहूमीन की मगफिरत फरमाए, उनकी क़ब्रों को नूर से मुनव्वर करे, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और तमाम अहले-खाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।
संगठन ने बिरादरी के तमाम लोगों से अपील की है कि इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बनें और आपसी इत्तेहाद व मोहब्बत को कायम रखें। ‘जश्ने मुल्तानी डे’ का आयोजन नवंबर माह में नई तारीख के साथ पूरे एहतराम और बेहतर इंतजाम के साथ किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द जारी की जाएगी।
‘मुल्तानी समाज’ राष्ट्रीय समाचार पत्रिका की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर खबरें, मज़ामीन और सामाजिक गतिविधियों को प्रकाशित एवं प्रसारित कराने का अवसर।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रकाशित, मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल ‘मुल्तानी समाज’ के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।अपनी आवाज़ को राष्ट्रीय पहचान दीजिए!
अगर आप भी अपनी खबर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफसाना (कहानी) या अपने कारोबार का विज्ञापन राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित अथवा प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता कायम फरमाएं।📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
‘मुल्तानी समाज’ — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।