बड़ौत (बागपत), उत्तर प्रदेश।
निहायत ही मसर्रत और ख़ुशी के साथ तमाम मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादराना हज़रात को यह इत्तिला दी जाती है कि हर साल की तरह इस साल भी 12 नवंबर 2026, बरोज़ जुमेरात को 'मुल्तानी समाज' राष्ट्रीय समाचार पत्रिका का सालाना राष्ट्रीय अधिवेशन, जश्ने 'मुल्तानी डे' के तौर पर मनाया जा रहा है।
यह दिन 'मुल्तानी समाज' के लिए महज़ एक सालाना तक़रीब या जश्न का मौक़ा नहीं, बल्कि बिरादरी की इत्तेहाद, यकजहती, तालीम, समाजी बेदारी और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ के जज़्बे को ताज़ा करने का एक अहम दिन है।
गौरतलब है कि 'मुल्तानी समाज' राष्ट्रीय समाचार पत्रिका की बुनियाद 12 नवंबर 2013 को रखी गई थी। इस लिहाज़ से 12 नवंबर 2026 को पत्रिका अपने क़ौमी सफ़र के 13 साल मुकम्मल कर रही है। इसी ख़ुशी और मसर्रत के मौक़े पर 13वाँ 'मुल्तानी डे' मनाया जा रहा है।
इस साल जश्ने 'मुल्तानी डे' को एक ख़ास समाजी और तालीमी पैग़ाम के साथ मनाने का फ़ैसला किया गया है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के ज़िला बागपत के नगर क्षेत्र बड़ौत स्थित मदरसा क़ासिम उल उलूम में तालीम हासिल कर रहे बच्चों की ज़रूरतों को मद्देनज़र रखते हुए उनके इस्तेमाल का ज़रूरी सामान तक़सीम किया जाएगा।
इस ख़ुशनुमा मौक़े को तलबा की ख़िदमत और उनकी हौसला-अफ़ज़ाई के लिए मख़सूस किया गया है, ताकि बच्चों की तालीम और उनकी बुनियादी ज़रूरतों में अपनी हैसियत के मुताबिक़ हिस्सा लिया जा सके। यक़ीनन किसी बच्चे की तालीम में मदद करना और उसके चेहरे पर ख़ुशी लाना एक ऐसा नेक अमल है, जिसका असर आने वाली नस्लों तक पहुँचता है।
इस ख़ास प्रोग्राम के सिलसिले में हमें यह मालूमात जनाब अली हसन मुल्तानी साहब के ज़रिये हासिल हुई हैं।
जश्ने मुल्तानी डे पर ख़ास हिदायत
मदरसा इंतिज़ामिया की जानिब से जारी हिदायत के मुताबिक़ इस प्रोग्राम के दौरान किसी भी क़िस्म की वीडियोग्राफ़ी या फ़ोटोग्राफ़ी करने पर मुकम्मल पाबंदी रहेगी। तमाम शरीक होने वाले हज़रात से गुज़ारिश है कि मदरसा प्रबंधक के इस फ़ैसले का एहतराम करें और इस हिदायत पर पूरी तरह अमल करें।
13 साल का सफ़र, बिरादरी की आवाज़ और ख़िदमत का पैग़ाम
'मुल्तानी समाज' राष्ट्रीय समाचार पत्रिका का यह 13वाँ सालाना जश्न इस बात की याददिहानी भी है कि किसी भी बिरादरी की तरक़्क़ी के लिए इत्तेहाद, तालीम, आपसी मोहब्बत, भाईचारा और समाजी ज़िम्मेदारी बेहद ज़रूरी हैं।
हमारा मक़सद सिर्फ़ ख़बरों की इशाअत तक महदूद नहीं, बल्कि बिरादरी के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना, उनकी आवाज़ को क़ौमी सतह तक पहुँचाना, नई नस्ल को तालीम की तरफ़ राग़िब करना और समाज में ख़िदमत व भाईचारे के जज़्बे को फ़रोग़ देना भी है।
इस मौक़े पर तमाम मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादराना हज़रात को 13वें जश्ने 'मुल्तानी डे' की दिली मुबारकबाद पेश की जाती है। दुआ है कि अल्लाह तआला इस कोशिश को क़ुबूल फ़रमाए, बच्चों के इल्म में बरकत अता फ़रमाए और हमारी बिरादरी को तालीम, इत्तेहाद और तरक़्क़ी के रास्ते पर आगे बढ़ने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए। आमीन।
ख़ास रिपोर्ट: ज़मीर आलम
प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश डेस्क
'मुल्तानी समाज' राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत एवं मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल — 'मुल्तानी समाज'।
अपनी ख़बर, तहरीर और पैग़ाम क़ौमी सतह तक पहुँचाएँ
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार क़ौमी सतह पर शाया और प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।