शामली से ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट
शामली। हज जैसे मुक़द्दस और रूहानी सफ़र से लौटने वाले हाजियों का सम्मान करना इस्लामी परंपराओं और सामाजिक भाईचारे की खूबसूरत मिसाल माना जाता है। इसी सिलसिले में शामली शहर के मोहल्ला सलेक विहार निवासी समाजसेवी हाजी नूरमोहम्मद साहब (स्टेयरिंग वालों की) की ओर से शनिवार, 13 जून 2026 को अपने निजी मुक़ाम पर हज 2026 से लौटे हाजियों के सम्मान में एक मोहब्बत से लबरेज दावत एवं इस्तकबाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला मुजफ्फरनगर , उत्तर प्रदेश के कस्बा खतौली समेत विभिन्न इलाकों से हज 2026 का पाक सफ़र पूरा करके लौटे हाजियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मेहमानों का फूलों के हार, गुलदस्तों और दुआओं के साथ गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। मौजूद मेहमानों ने हाजियों से मुलाकात कर उन्हें हज की मुबारकबाद पेश की और उनके तजुर्बों और सफ़र के दौरान की वाकयो को भी सुना। इस मुबारक़ मौके पर हाजी नूरमोहम्मद साहब की अहलिया मुसर्रत बी ने भी ख़ास तौर पर हज से लौटी हज्जनों का बेहद गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने परिवार की मेहमाननवाज़ी और बेहद दीनी माहौल की खुलकर तारीफ की। शहर के लोगों के मुताबिक हाजी नूरमोहम्मद साहब और उनकी फैमिली लंबे समय से दीनी, सामाजिक एवं जनता की भलाई से जुड़े हर कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। समय-समय पर विभिन्न धार्मिक विद्वानों, हाजियों, उमराह यात्रियों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के सम्मान में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जनहित के कार्यों से जुड़ी संस्थाओं के साथ भी उनका सहयोग बना रहता है। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और इंसानियत की सेवा के महत्व पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान को बढ़ावा देने वाला बताया। हज से लौटे मेहमानों ने आयोजकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान और मोहब्बत भरा माहौल उनके लिए यादगार रहेगा। कार्यक्रम का समापन दुआओं और एकसाथ बैठकर खाने के साथ हुआ।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित मुस्लिम मुल्तानी लोहार एवं बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।
यदि आप भी अपनी खबर, लेख, सामाजिक संदेश, संस्मरण, साहित्यिक रचना अथवा विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित कराना चाहते हैं, तो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 📞 9410652990📞 8010884848
No comments:
Post a Comment