Monday, June 1, 2026

स्वरूप नगर, दिल्ली से दुखद खबर: नफीसा बी का इंतेकाल, आज सुपुर्द-ए-ख़ाक

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

स्वरूप नगर, दिल्ली से आई एक बेहद गमगीन खबर — नफीसा बी का इंतेकाल, आज बाद नमाज़ ज़ोहर होगा सुपुर्द-ए-ख़ाक

निहायत ही रंजो-ग़म और अफसोस के साथ यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि मरहूम इदरीस साहब (मूल निवासी ग्राम बिजरोल, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश) की अहलिया मरहूमा नफीसा बी का आज दिन मंगलवार, 02 जून 2026 को तकरीबन 75 वर्ष की उम्र में कज़ा-ए-इलाही से इंतेकाल हो गया।

मरहूमा पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ स्वरूप नगर, दिल्ली में रह रही थीं। उनके इंतेकाल की खबर सुनकर रिश्तेदारों, परिचितों तथा बिरादरी के लोगों में गहरा दुख और शोक व्याप्त है। एक नेक, शरीफ और खुशअख़लाक़ महिला के रूप में उन्हें याद किया जा रहा है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस दुख की घड़ी में मुल्तानी समाज परिवार मरहूमा के तमाम अहलो-अयाल, रिश्तेदारों और चाहने वालों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। अल्लाह तआला मरहूमा की तमाम खताओं को माफ फरमाए, उनकी मगफिरत फरमाए, कब्र को जन्नत के बागों में से एक बाग बनाए और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए। आमीन।

जनाज़ा और तदफीन

मिली जानकारी के अनुसार मरहूमा का जनाज़ा आज बाद नमाज़ ज़ोहर स्वरूप नगर, दिल्ली से अदा किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें वहीं सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

बिरादराना हजरात और तमाम अहबाब से गुजारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूमा के लिए मगफिरत की दुआ करें तथा गमज़दा परिवार को सब्र-ए-जमील की दुआओं से नवाजें। ऐसे मौकों पर एक-दूसरे के दुख में शरीक होना इंसानी और इस्लामी दोनों लिहाज़ से बड़ी नेकी का काम है।

मालूमात के लिए संपर्क

मैय्यत के सिलसिले में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जनाब अब्दुल करीम साहब (गंगेरू वाले), दिल्ली से मोबाइल नंबर 9548250005 पर संपर्क किया जा सकता है।

मरहूमा के लिए दुआ

"ऐ अल्लाह! मरहूमा नफीसा बी की मगफिरत फरमा, उनकी कब्र को नूर से भर दे, उनके दर्जात बुलंद फरमा और उनके तमाम लवाहिकीन को सब्र-ए-जमील अता फरमा। आमीन या रब्बुल आलमीन।"


मुल्तानी समाज

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार एवं बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल।

ख़ास रिपोर्ट: ज़मीर आलम, प्रधान संपादक, दिल्ली।

यदि आप भी अपनी कोई खबर, लेख, संदेश, सामाजिक गतिविधि, किस्सा, कहानी अथवा विज्ञापन प्रसारित कराना चाहते हैं तो संपर्क करें:

📞 9410652990
📞 8010884848

No comments:

Post a Comment