Sunday, June 28, 2026

मुस्लिम मुल्तानी लोहार बिरादरी के बुज़ुर्ग जनाब बशीर अहमद साहब का इंतिकाल, पूरे इलाके में ग़म की लहर

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल/यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

खतौली (मुजफ्फरनगर), 28 जून 2026।
निहायत ही अफ़सोस और रंज-ओ-ग़म के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि आलू गोदाम के पास, बुढ़ाना रोड, क़स्बा खतौली निवासी जनाब बशीर अहमद साहब वल्द मरहूम जनाब इस्माईल साहब (गाँव सिकन्दरपुर वाले) का आज इतवार, 28 जून 2026 को सुबह तकरीबन 10 बजे क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिकाल हो गया। मरहूम की उम्र तकरीबन 94 वर्ष थी।

मरहूम अपनी नेक सीरत, सादा मिज़ाजी, खुशअख़लाक़ी और बिरादरी में इज़्ज़त व एहतराम के लिए जाने जाते थे। उनके इंतिकाल की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, दोस्तों, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और बिरादरी के लोगों में गहरे दुख की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर ताज़ियत पेश करने वालों का सिलसिला जारी है।

मरहूम अपने पीछे पाँच बेटे, पाँच बेटियाँ, पोते-पोतियाँ, नाती-नातिन, रिश्तेदारों तथा एक बड़ा कुनबा छोड़ गए हैं। परिवार इस समय गहरे सदमे में है और हर आंख नम है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज बाद नमाज़-ए-ईशा अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। तमाम अहबाब, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और बिरादरी के लोगों से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत कर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फिरत फरमाएँ और उनके हक़ में ईसाल-ए-सवाब करें।

मरहूम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उनके साहबज़ादे सिकंदर सलीम उर्फ़ पप्पू से मोबाइल नंबर 7895192977 पर संपर्क किया जा सकता है।

🤲 दुआ-ए-मग़फिरत

अल्लाह तआला मरहूम की तमाम ख़ताओं को माफ़ फरमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे, क़ब्र की तमाम मंज़िलों को आसान फरमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और उनके अहल-ए-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।

"इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन"
"बेशक हम अल्लाह ही के हैं और उसी की ओर लौटकर जाने वाले हैं।"

No comments:

Post a Comment