बिरादरी के मसलों पर सकारात्मक चर्चा, सामाजिक एकता और विकास पर दिया गया विशेष बल
खतौली, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। समाज की तरक्की और बिरादरी की बेहतरी के लिए आपसी संवाद और मशवरे की परंपरा हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। इसी क्रम में एमएमडब्ल्यूएस (MMWS) के सम्मानित जिम्मेदार हाजी जाहिद साहब मुजफ्फरनगर से मुल्तानी समाज सेवी संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के लिए तशरीफ लाए।
इस अवसर पर बिरादरी से जुड़े विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का माहौल बेहद सकारात्मक और भाईचारे से भरपूर रहा, जहां समाज की एकता, जागरूकता और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
मुल्तानी समाज सेवी संगठन के जिम्मेदारों से मुलाकात के बाद हाजी जाहिद साहब ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि समाज के हित में कार्य कर रहे लोगों का एक मंच पर आना और आपसी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं।बैठक में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय सदर हाजी नसीम राय साहब, नायब सदर जमीरउद्दीन साहब, संगठन सचिव मिर्जा नौशाद साहब, कोषाध्यक्ष अफजाल मिर्जा कुशवली वाले, संचालक प्रभारी शाहनवाज मिर्जा सरधने वाले, कय्यूम साहब (दिल्ली नांगलोई) सहित अन्य सम्मानित सदस्य शामिल रहे।
सभी उपस्थित जिम्मेदारों ने समाज की तरक्की के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक के दौरान "सबका साथ, सबका विकास" की भावना को आगे बढ़ाने और बिरादरी के युवाओं को शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक जागरूकता से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि इस प्रकार की मुलाकातें और संवाद न केवल आपसी रिश्तों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक प्रयास समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए खतौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।
यदि आप भी अपनी कोई खबर, लेख, संदेश, सामाजिक गतिविधि, प्रेरणादायक कहानी अथवा विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित कराना चाहते हैं, तो निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9410652990
📞 8010884848
No comments:
Post a Comment