डॉक्टरों की टीम देगी सेवाएं, घर-घर प्रचार कर अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने की तैयारी पूरी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। इंसानियत की खिदमत और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से क़स्बा खतौली स्थित काज़ी गार्डन के निकट रविवार, 21 जून 2026 को एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में मोतियाबिंद (आंखों के ऑपरेशन) के अलावा शुगर, हृदय रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियों की जांच एवं उपचार की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसी सिलसिले में आज प्रसिद्ध समाजसेवी अफजाल मिर्जा कुशवली वाले के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कैंप की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद चिकित्सकों एवं आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया कि कैंप का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे।आयोजकों ने बताया कि मेडिकल कैंप का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कैंप के सफल संचालन के लिए नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर, गली-मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रह जाए।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की बेहतरी और मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम स्वास्थ्य सेवा है। ऐसे आयोजन न केवल मरीजों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर हाजी नसीम साहब, नायब सदर जमीरउद्दीन साहब, संगठन सचिव मिर्ज़ा नौशाद साहब, कोषाध्यक्ष अफजाल मिर्जा कुशवली वाले तथा संचालक प्रभारी शाहनवाज़ मिर्जा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कैंप की तैयारियों का जायजा लिया तथा सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी इस निःशुल्क मेडिकल कैंप का लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद मरीजों को भी इसकी जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों तक इस नेक पहल को पहुंचाएं।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।
यदि आप भी अपनी कोई खबर, लेख, संदेश, संस्मरण, कहानी अथवा विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित कराना चाहते हैं तो संपर्क करें :
📞 9410652990
📞 8010884848
No comments:
Post a Comment