रुड़की (उत्तराखंड): समाजी एकता, संगठनात्मक मजबूती और बिरादरी के विकास को समर्पित रियल मुल्तानी लुहार वेलफेयर सोसाइटी (भारतवर्ष) द्वारा दिनांक 31 मई 2026 को रुड़की में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के संस्थापक हाजी तौकीर साहब एवं उपाध्यक्ष मिर्ज़ा नसीम साहब के नेतृत्व में चौधरी मौ० मुबश्शीर एडवोकेट के आवास पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सोसाइटी के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें जनरल सेक्रेटरी शादाब मिर्ज़ा, राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मु० वसीम देवबंदी, सेक्रेटरी अफजाल मुगल, मिर्ज़ा शाहनवाज़ (सहारनपुर), समाजसेवी मु० यासीन तथा संरक्षक मु० ताहिर (मुज़फ्फरनगर) प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया। विशेष रूप से अब्दुल गफ्फार, अब्दुल रहमान उर्फ बाबा, कमर मामून, रऊफ अहमद तथा शाहिद हसन को उत्तराखंड में रुड़की कमेटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की सर्वसम्मति से चौधरी मौ० मुबश्शीर एडवोकेट को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं रुड़की अध्यक्ष चुना गया। इस महत्वपूर्ण घोषणा का ऐलान सोसाइटी के संरक्षक जनाब मौ० ताहिर साहब ने उनके गले में माला और शॉल पहनाकर किया। इस सम्मान समारोह ने पूरे कार्यक्रम को एक नई गरिमा और उत्साह प्रदान किया। राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य मु० यासीन साहब ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष यासमीन साहिबा ने उपस्थित महिलाओं को सोसाइटी की सदस्यता दिलाकर महिला विंग के विस्तार अभियान की शुरुआत की तथा उन्हें सम्मानित करते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सरपरस्तों ने समाज के उत्थान और संगठन को उत्तराखंड के गांव-गांव तथा शहर-शहर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे तन, मन और समय लगाकर समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और विकास के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मोहम्मद अजमल, उत्तराखंड हाईकोर्ट अधिवक्ता बिलाल अहमद, अब्दुल करीम, हसीन अहमद, सीनुद्दीन मिर्ज़ा, फारूक अहमद, सईद मेरठवी, दानिश, आमिर, रज़्ज़ाक़ सादिक, इसरार पत्रकार, मोहम्मद आमिर, अयान मिर्ज़ा सहित अनेक सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, संगठनात्मक एकता और समाज की तरक्की की दुआओं के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि रियल मुल्तानी लुहार वेलफेयर सोसाइटी आने वाले समय में समाज के विकास और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाएगी।— मोहम्मद वसीम, विशेष संवाददाता
मुल्तानी समाज
रुड़की, उत्तराखंड
No comments:
Post a Comment