खतौली (मुज़फ्फरनगर)। 21 जून, रविवार का दिन खतौली क्षेत्र के लिए इंसानियत, सेवा और सामाजिक एकता का यादगार दिन साबित हुआ। मुल्तानी समाजसेवी संगठन की जानिब से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप में दूर-दराज़ से आए बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस विशेष मेडिकल कैंप में नाक, कान, गला एवं आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच और परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। मरीजों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई बल्कि आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम की कामयाबी में बाहर से तशरीफ़ लाई डॉक्टरों की टीम और मुल्तानी समाजसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। पूरे दिन सेवा का सिलसिला जारी रहा और आने वाले मरीजों को पूरी तवज्जो के साथ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कैंप में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. आस मोहम्मद साहब, डॉ. वकार चौधरी साहब (मेरठ), नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आरिफ साहब, डॉ. खालिद साहब, डॉ. शाइस्ता परवीन तथा पैथोलॉजी विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार अनिल साहब, नाजिम साहब, वसीम साहब समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजन की सराहना की।
मुल्तानी समाजसेवी संगठन की ओर से सभी चिकित्सकों, पत्रकारों और समाजसेवियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज की बेहतरी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाना था। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सदर हाजी नसीम साहब, सरपरस्त मूसा जी, नायब सदर जमीरउद्दीन साहब, संगठन सचिव मिर्ज़ा नौशाद साहब, कोषाध्यक्ष अफजाल मिर्जा, प्रभारी शाहनवाज मिर्जा, अरशान मिर्जा, कयूम मिर्जा, इकराम साहब, गुड्डू मिर्जा, असद मिर्जा सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने सभी डॉक्टरों, पत्रकारों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संगठन लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाता रहेगा।
यह मेडिकल कैंप केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और इंसानियत की मिसाल भी पेश कर गया।
ज़मीर आलम, प्रधान संपादक"मुल्तानी समाज"
देश की इकलौती राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल
(पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की आवाज़)
मोबाइल: 9410652990, 8010884848
No comments:
Post a Comment