इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन: मुस्लिम मुल्तानी लोहार बढ़ई बिरादरी के बुजुर्ग हाजी शौकत साहब का इंतिकाल
बागपत (उत्तर प्रदेश)। मुस्लिम मुल्तानी लोहार बढ़ई बिरादरी के लिए बेहद दुखद ख़बर सामने आयी है। अग्रवाल मंडी टटीरी, जिला बागपत निवासी बिरादरी के सम्मानित बुजुर्ग हाजी शौकत साहब वल्द मरहूम हाजी सद्दीक साहब (बढ़ई) का आज दिन शनिचर, 6 जून 2026 को लंबी बीमारी के बाद कजा- ए - ईलाही से इंतिकाल हो गया। उनकी उम्र लगभग 76 वर्ष बताई गई है।
मरहूम के इंतिकाल की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और बिरादरी में गहरा शोक व्याप्त है। हाजी शौकत साहब अपने नेक अख़लाक, सादगी और सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक हुए इन्तेकाल से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरहूम को शनिवार, 6 जून 2026 को अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित बागपत रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में इलाके के सैकड़ों लोगों द्वारा शिरकत कर मरहूम को नम आंखों से अंतिम विदाई देंगे।
हाजी शौकत साहब अपने पीछे तीन पुत्र—मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इमरान सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए यह नुकसान बहुत ही पीड़ादायक है।
इस अवसर पर बिरादरी और क्षेत्र के लोगों ने मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की और अल्लाह तआला से उनकी बख्शिश की दुआओं की दरखास्त की है।
दुआ-ए-मगफिरत
अल्लाह तआला मरहूम हाजी शौकत साहब की मगफिरत फरमाए, उनकी तमाम खताओं को माफ फरमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत की क्यारीयों में से एक क्यारी बनाए, जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और तमाम अहलेखाना को सब्र-ए-जमील नसीब फरमाए।
आमीन सुम्मा आमीन।
इस मौके पर सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए लोगों से अपील की गई कि गमगीन परिवार के साथ संवेदनशील व्यवहार करें, उन्हें सांत्वना दें और मरहूम के लिए दुआ करते रहें।
दुनिया एक फानी सराय है और हर इंसान को एक दिन अपने रब की बारगाह में हाज़िर होना है। मरहूम हाजी शौकत साहब का इंतिकाल भी हमें यही याद दिलाता है कि नेक अमल, इंसानियत और अच्छे व्यवहार ही वह पूंजी हैं जो इंसान अपने पीछे छोड़कर जाता है।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
— ज़मीर आलम, प्रधान संपादक
"मुल्तानी समाज"
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल
📞 संपर्क: 9410652990, 8010884848
विशेष सूचना:
यदि आप भी अपनी बिरादरी, समाज, संस्था, व्यापार, शैक्षिक उपलब्धि, सामाजिक कार्यक्रम, शोक संदेश, लेख, कहानी, विज्ञापन अथवा अन्य महत्वपूर्ण समाचार देश-विदेश तक पहुंचाना चाहते हैं, तो उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
"मुल्तानी समाज" — आपकी आवाज़, हमारी ज़िम्मेदारी।
No comments:
Post a Comment