Saturday, June 13, 2026

शामली की फातिमा बी का इंतिकाल, परिवार और बिरादरी में शोक की लहर, इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

मौत एक ऐसी हकीकत है जिससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता। हर इंसान को एक दिन अपने रब के सामने हाजिर होना है। इसी कड़वी सच्चाई के साथ आज मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी को एक और गमगीन खबर मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सरवर पीर, जनपद शामली निवासी जनाब मोहम्मद यासीन साहब (मूल निवासी गांव गंगेरू, ब्लॉक कांधला, जिला शामली) की अहलिया मोहतरमा फातिमा बी ( मायका झिंझाना जिला शामली) का आज दिन शनिचर, 13 जून 2026 को लगभग साढ़े 12 बजे कजा ए - ईलाही से इंतिकाल हो गया। मरहूमा की उम्र लगभग 52 वर्ष बताई गई है।

मरहूमा फातिमा बी अपने पीछे अपने शौहर जनाब मोहम्मद यासीन साहब, दो बेटे, दो बेटियां तथा पूरा भरा-पूरा परिवार, रिश्तेदार और अजीज-ओ-अकारिब छोड़ गई हैं। उनके इंतिकाल की खबर सुनते ही परिवार और समाज में गहरा दुख व्याप्त हो गया तथा शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मरहूमा की नमाज़-ए-जनाज़ा बाद नमाज़ ईशा अदा की जाएगी, जिसके बाद मोहल्ला गुलशन नगर स्थित टायर मार्किट कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बिरादरी और क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे जनाज़े में शरीक होकर मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें और दुखी परिवार के साथ अपनी हमदर्दी का इज़हार करें।

हम सभी अल्लाह तआला की बारगाह में हाथ उठाकर दुआ करते हैं कि अल्लाह मरहूमा फातिमा बी की तमाम खताओं को माफ फरमाए, उनकी कब्र को नूर से भर दे, उसे जन्नत के बागों में से एक बाग बना दे और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। आमीन।

अल्लाह तआला मरहूमा के शौहर, बेटों, बेटियों, समस्त परिवार, रिश्तेदारों और चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए तथा इस सदमे को बर्दाश्त करने की ताकत प्रदान करे। आमीन या रब्बुल आलमीन।

मरहूमा के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके शौहर जनाब मोहम्मद यासीन साहब से मोबाइल नंबर 8059673450 पर संपर्क किया जा सकता है।

बेशक़ यह दुनिया एक अस्थायी पड़ाव है और हर इंसान को अपने रब की ओर लौटना है। अल्लाह तआला मरहूमा की मगफिरत फरमाए और उन्हें अपनी रहमतों के साए में जगह अता करे।

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।

यदि आप भी अपनी खबर, लेख, शोक संदेश, सामाजिक गतिविधि, विज्ञापन, संदेश या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देश-विदेश में बसे मुल्तानी समाज तक पहुंचाना चाहते हैं, तो निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

📞 9410652990

📞 8010884848

No comments:

Post a Comment