Saturday, June 13, 2026

गंगेरू की जरीना बी का इंतिकाल, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

दुनिया की जिंदगी एक अमानत है और हर जान को एक दिन अपने रब की बारगाह में हाज़िर होना है। इसी हकीकत की याद दिलाते हुए गांव गंगेरू, ब्लॉक कांधला, तहसील कैराना, जनपद शामली से एक बेहद गमगीन खबर सामने आई है।

निहायत ही रंज व गम के साथ यह इत्तला प्राप्त हुई है कि गांव गंगेरू निवासी मरहूम जनाब अमीर अहमद साहब वल्द मरहूम जनाब बशीर अहमद साहब की अहलिया, मोहतरमा जरीना बी का आज दिनांक 13 जून 2026 को सुबह लगभग 9 बजे कजा ए - ईलाही से इंतिकाल हो गया। मरहूमा की उम्र लगभग 75 वर्ष बताई गई है। उनका मायका जिला सोनीपत (हरियाणा) में था।

मरहूमा जरीना बी अपने पीछे तीन बेटों, चार बेटियों, नाती-पोतों, रिश्तेदारों और अजीज-ओ-अकारिब का भरा-पूरा कुनबा छोड़कर इस फानी दुनिया से रुख्सत हो गईं। उनके इंतिकाल की खबर सुनते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार मरहूमा का जनाजा आज बाद नमाज असर उठाया जाएगा तथा उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि जनाजे में शरीक होकर मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें और उनके परिवार के दुख में सहभागी बनें।

अल्लाह तआला मरहूमा जरीना बी की तमाम खताओं को माफ फरमाए, उनकी मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को नूर से भर दे, उसे जन्नत के बागों में से एक बाग बना दे और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। आमीन।

साथ ही अल्लाह तआला उनके तमाम अहल-ए-खाना, बेटों, बेटियों, रिश्तेदारों और चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए तथा इस सदमे को बर्दाश्त करने की तौफीक प्रदान करे। आमीन या रब्बुल आलमीन।

मरहूमा के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जनाब अब्दुल करीम साहब से मोबाइल नंबर 9548250005 पर संपर्क किया जा सकता है।

दुआ है कि अल्लाह तआला मरहूमा की कब्र पर अपनी रहमतों की बारिश फरमाए और उन्हें अपनी बेपनाह रहमतों के साए में जगह अता करे।

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से संचालित मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज न्यूज़" के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।

यदि आप भी अपने क्षेत्र की खबर, सामाजिक गतिविधि, शोक संदेश, वैवाहिक सूचना, लेख, विज्ञापन अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देश-विदेश में बसे मुल्तानी समाज तक पहुंचाना चाहते हैं, तो निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

📞 9410652990

📞 8010884848

मुल्तानी समाज न्यूज़ — बिरादरी की आवाज़, बिरादरी के साथ। 🤲🕊️


No comments:

Post a Comment