Tuesday, May 19, 2020

अजमेर (राजस्थान)जिले में 78.07% मरीज ठीक आज 12 मरीज रिकवर जिले में अब सिर्फ 51 एक्टिव केस

*अजमेर जिले में 78.07 प्रतिशत मरीज ठीक*
*आज 12 मरीज रिकवर, अब जिले में सिर्फ 51 एक्टिव केस*                         
 अजमेर। कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में जुटे अजमेर जिले ने मंगलवार को एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय से आज 12 मरीजों को कोरोना मुक्त घोषित कर क्वारेंटाइन सेन्टर भेजा गया। अब तक जिले से 203 मरीजों को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। इनमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 12 मरीज भी शामिल है, जिन्होंने कोरोना को मात दी।  जिला कलक्टर  विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि अजमेर जिले में कोरोना के खिलाफ जारी संघर्ष में सभी मिलकर काम कर रहे हैं। चिकित्सा विभाग की टीम ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए शानदार काम किया है। राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में आज 12 मरीजों को कोरोना मुक्त घोषित किया गया। इन सभी को क्वारेंटाइन सेन्टर भेजा गया है। 
 उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में अब सिर्फ 51 एक्टिव केस बचे है। जिनके लगातार उपचार के लिए चिकित्सा की टीमें डटी हुई है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अब तक 260 पोजीटिव मरीज आए इनमें 149 पुरूष एवं 111 महिलाएं शामिल है। इन सभी में 50 ऎसे मरीज थे जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। चिकित्सालय में 8 गर्भवती महिलाएं भर्ती कराई गई। इनमें से 3 महिलाओं के ऑपरेशन एवं एक महिला की नॉर्मल डिलेवरी करवाई गई। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। 
 जिला कलक्टर ने बताया कि चिकित्सालय में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 20 मरीज भर्ती किए गए। जिनमें से 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। चिकित्सालय में भर्ती हुए मरीजों में से 78.07 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके है। यह प्रतिशत राज्य की रिकवरी रेट 59 प्रतिशत से अधिक है।

No comments:

Post a Comment