अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, क़ब्र को नूर से मुनव्वर करे और तमाम पसमांदगान को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।
बेहद रंज-ओ-ग़म के साथ तमाम अहले मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी को इत्तिला दी जाती है कि गाँव पुसार, तहसील बड़ौत, ज़िला बागपत, उत्तर प्रदेश के साकिन जनाब मिस्त्री यूनुस साहब वल्द मिस्त्री यासीन साहब (मरहूम) का शनिवार, 14 नवंबर 2026 की शाम एक हादसे के दौरान क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया।
मरहूम की उम्र तक़रीबन 57 बरस थी। उनके अचानक इस दुनिया से रुख़्सत हो जाने की ख़बर से अहले ख़ाना, रिश्तेदारों, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और बिरादरी के लोगों में गहरा रंज-ओ-ग़म पाया जा रहा है। एक हादसे ने परिवार के सर से एक अहम सहारा छीन लिया और तमाम चाहने वालों को ग़मगीन कर दिया।
आज अदा होगी नमाज़-ए-जनाज़ा, ज़ोहर के वक़्त डेढ़ बजे सुपुर्द-ए-ख़ाक
मिली जानकारी के मुताबिक़ मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज रविवार, 15 नवंबर 2026 को ज़ोहर के वक़्त दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। इसके बाद मरहूम को क़ब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
तमाम अहले बिरादरी, रिश्तेदारों, दोस्तों और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत फ़रमाकर मरहूम के हक़ में दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और इस ग़म की घड़ी में अहले ख़ाना के साथ खड़े होकर उन्हें सब्र-ओ-तसल्ली दें।
मरहूम अपने पीछे छोड़ गए ग़मगीन अहले ख़ाना
मरहूम अपने पीछे अपनी अहलिया, तीन साहबज़ादे और चार साहबज़ादियों समेत कुनबा, ख़ानदान, रिश्तेदारों और तमाम अज़ीज़-ओ-अक़ारिब को ग़मगीन छोड़कर इस फ़ानी दुनिया से हमेशा के लिए रुख़्सत हो गए।
दफ़्न के वक़्त और मिट्टी देते हुए पढ़ी जाने वाली मस्नून दुआएँ
जब किसी मुसलमान को क़ब्र में उतारा जाए तो यह दुआ पढ़ना मस्नून है:
بِسْمِ اللّٰهِ وَعَلٰى مِلَّةِ رَسُوْلِ اللّٰهِ ﷺ
तर्जुमा: अल्लाह के नाम के साथ और रसूलुल्लाह ﷺ के दीन और तरीक़े पर।
मिट्टी देते वक़्त क़ुरआन-ए-पाक की यह आयत पढ़ी जाती है:
مِنْهَا خَلَقْنَاكُمْ وَفِيهَا نُعِيدُكُمْ وَمِنْهَا نُخْرِجُكُمْ تَارَةً أُخْرَىٰ
तर्जुमा: इसी ज़मीन से हमने तुम्हें पैदा किया, इसी में तुम्हें लौटाएँगे और इसी से तुम्हें दोबारा निकालेंगे।
मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत
ऐ अल्लाह! मरहूम मिस्त्री यूनुस साहब की मुकम्मल मग़फ़िरत फ़रमा। उनकी तमाम ख़ताओं और गुनाहों को माफ़ फ़रमा। उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे। क़ब्र की तन्हाई को अपनी रहमत से दूर फ़रमा, क़ब्र को वसीअ और रौशन फ़रमा। उनकी आख़िरत की मंज़िलें आसान फ़रमा और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमा।
ऐ परवरदिगार! उनके अहलिया, तीनों बेटों, चारों बेटियों और तमाम पसमांदगान को इस सदमे को बर्दाश्त करने की हिम्मत, हौसला और सब्र-ए-जमील अता फ़रमा। उन्हें अपनी हिफ़ाज़त और रहमत के साये में रख। आमीन सुम्मा आमीन।
नोट: मरहूम के सिलसिले में मज़ीद मालूमात के लिए जनाब अली हसन साहब से मोबाइल नंबर 9027475784 पर राब्ता क़ायम किया जा सकता है।
मुल्तानी समाज | ख़ास रिपोर्ट
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के लिए दिल्ली डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
अपनी ख़बरें और तहरीरें क़ौमी सतह पर प्रकाशित एवं प्रसारित करवाएँ
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।