निहायत ही रंज-ओ-ग़म और दिली अफ़सोस के साथ तमाम अहले मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी को यह इत्तिला दी जाती है कि आज दिन जुमेरात, 19 नवंबर 2026 को मोहल्ला मल्हूपुरा, मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी जनाब मोहम्मद उमर उर्फ़ मुन्ना वल्द जनाब हकीमुद्दीन साहब मरहूम का तक़रीबन 60 साल की उम्र में शाम 5 बजे के दरमियान क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया।
मरहूम जनाब मोहम्मद उमर साहब पिछले कई दिनों से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में ज़ेरे इलाज थे। तमाम कोशिशों और इलाज के बावजूद अल्लाह तआला को कुछ और ही मंज़ूर था और आख़िरकार वह इस दार-ए-फ़ानी से रुख़्सत हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक़ मरहूम की मय्यत दिल्ली से मुज़फ्फरनगर लाई जा रही है। आज रात 10 बजे मोहल्ला मल्हूपुरा, मुज़फ्फरनगर में नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
तमाम अहले बिरादरी, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और दोस्तों से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत फ़रमाकर मरहूम के हक़ में दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और उनके घरवालों को इस मुश्किल घड़ी में सब्र-ए-जमील अता फ़रमाने की दुआ करें।
ग़मज़दा परिवार को छोड़ गए मरहूम
मरहूम अपने पीछे अपनी अहलिया, तीन बेटियों, बुज़ुर्ग वालिदा और तमाम खानदान, कुनबे व रिश्तेदारों को ग़मज़दा छोड़कर इस दुनिया-ए-फ़ानी से हमेशा के लिए रुख़्सत हो गए।
उनके इंतिक़ाल की ख़बर से अहले ख़ानदान, रिश्तेदारों, मोहल्ले और बिरादरी में रंज-ओ-ग़म की लहर दौड़ गई है। अल्लाह तआला तमाम पसमांदगान को इस सदमे को बर्दाश्त करने की हिम्मत और सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।
मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत
ऐ अल्लाह! मरहूम जनाब मोहम्मद उमर उर्फ़ मुन्ना साहब की मग़फ़िरत फ़रमा। उनकी तमाम छोटी-बड़ी ख़ताओं और लग़ज़िशों को माफ़ फ़रमा। उनकी क़ब्र को नूर से मुनव्वर फ़रमा, उसे जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे।
ऐ परवरदिगार! जब तेरे बंदे को क़ब्र में उतारा जाए तो उस पर अपनी रहमत नाज़िल फ़रमा। क़ब्र के सवालात आसान फ़रमा, तन्हाई में उसका हामी-ओ-नासिर बन और उसे अज़ाब-ए-क़ब्र से महफ़ूज़ फ़रमा।
ऐ रब्बुल आलमीन! मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमा, उनके दरजात बुलंद फ़रमा और उन्हें अपने महबूब बंदों की रिफ़ाक़त नसीब फ़रमा।
या अल्लाह! उनके घरवालों, अहलिया, बेटियों और बुज़ुर्ग वालिदा को सब्र-ए-जमील अता फ़रमा। इस मुश्किल वक़्त में उनके दिलों को सुकून दे और तमाम पसमांदगान की हिफ़ाज़त फ़रमा।
आमीन या रब्बुल आलमीन।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल 'मुल्तानी समाज' के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना या कारोबार के विज्ञापन को क़ौमी सतह पर शाया और प्रसारित करवाने के लिए राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
मुल्तानी समाज
अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।