-तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर हैं मौलाना सलमान
सहारनपुर। इस्लामिक संस्था जामिया मज़ाहिर उलूम सहारनपुर के प्रधानाचार्य हज़रत मौलाना सलमान का सोमवार को निधन हो गया। वह करीब 75 साल के थे। जानकारी के अनुसार मौलाना सलमान 25 साल से मदरसा मजाहिर उलूम जदीद के नाजिम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग उन्हें चिकित्सक के पास ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह सहारनपुर शहर के मोहल्ला मुफ्ती में रहते थे। उनका निधन होने पर दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम सहित तमाम लोगों ने दुख जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।