बड़े ही दुःख के साथ लिखना पड़ रहा है। कि ग्राम न्याजपुरा ( मुजफ्फरनगर ) उत्तर-प्रदेश निवासी ज़नाब अब्दुल करीम वल्द ज़नाब अमीर उल्ला साहब उम्र तकरीबन 62 वर्ष का आज दिनांक 29/07/2020 को अभी शाम लगभग 6 बजकर 45 मिनट पर इंतेक़ाल हो गया है। जनाब अब्दुल करीम साहब कई वर्षी से लकवे जैसी बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिनों पहले इनका एक दुर्घटना में पैर में भी काफी चोट आयी थी। पैदायशी इंजीनियर ज़नाब अब्दुल करीम साहब कोल्हू ( शुगर क्रेशर ) के नामी गिरामी मिस्त्री हुआ करते थे। जहां पर भी इन्होंने एक सीजन कार्य किया वो कोल्हू मालिक हमेशा यही चाहते थे। कि हर सीजन में अब्दुल करीम उनके कोल्हू पर ही रहे। इनके हुनर के मुरीद क़स्बा सरधना जिला मेरठ में ज्यादा रहे है। यही कारण रहा कि इनका सबसे ज्यादा वक़्त सरधना में ही बीता । अब्दुल करीम साहब के तीन लड़कियां क्रमशः शाइन, शाहिदा, व मुन्नी सहित एक लड़का शाहिद है। इनके जनाजे की नमाज़ अभी 11 बजे ग्राम न्याजपुरा में होगी। इनके इंतेकाल पर मुलतानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट का हर पदाधिकारी व सदस्य गमज़दा है। और अल्लाह से दुआ करता है कि मय्यत की मगफिरत फरमाये और इनको ज़न्नत-उल-फिरदौश में आला मक़ाम अता फरमाये और इनके घर वालो को सब्र दे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।