थानाभवन जिला शामली, उत्तर प्रदेश से बिरादरी के लिए बेहद गमगीन ख़बर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरादरी की नामचीन शख्शियत मरहूम हाजी बशीर साहब की अहलिया हज्जन अमीर बेगम का लगभग 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते आज बा तारीख़ 1 फरवरी 2025 की अल सुबह इंतेकाल हो गया इन्होंने आज सुबह 4 बजे अपने मेन रोड़ कस्बा थानाभवन जिला शामली, उत्तर प्रदेश स्थित घर पर आखिरी सांस ली , इनके शौहर बिरादरी की नामचीन शख्शियतों में शुमार हाजी बशीर अहमद साहब लगभग 12 साल पहले इस फ़ानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे । हज्जन अमीर बेगम अपने पीछे पौते पोतियों, नाते नातिनो सहित 7 लड़के अमीर अहमद, नसीर अहमद, नफीस अहमद, असीक अहमद ( मरहूम ) अजीज अहमद, सलीम अहमद, शकील अहमद सहित दो बेटियां मरहूमा नूरजहां सहित नूरनिशा सहित भरा पूरा परिवार, खानदान और कुनबों वालों को रोता बिलखता छोड़कर इस फ़ानी दुनियां से हमेशा हमेशा के लिए विदा हो गई ,मय्यत को बाद नमाज़ जोहर मेन रोड़ स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्दे खाक, अल्लाह मरहूमा के सभी सगीरा कबीरा गुनाहों को माफ़ फरमाएं और जन्नत उल फिरदौश में आला से आला मकाम अता फरमाएं और घर वालों को सब्र ए जमील अता फरमाएं आमीन
#multanisamaj
8010884848
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।