नई दिल्ली/नजीबाबाद/नागौर।
निहायत ही रंज-ओ-ग़म और अफ़सोस के साथ मुस्लिम मुल्तानी लोहार एवं बढ़ई बिरादरी को यह इत्तला दी जाती है कि बिरादरी की दो अज़ीज़ शख़्सियतों के इंतकाल की दर्दनाक खबर सामने आई है। इन दोनों वाक़ियात से उनके घरों, खानदानों, रिश्तेदारों और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब में गहरा ग़म और मातम का माहौल है।
पहला इंतकाल: जनाब सुल्तान अहमद मुल्तानी साहब का इंतकाल, नजीबाबाद में नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक
निहायत ही अफ़सोस के साथ इत्तला दी जाती है कि दिल्ली के भजनपुरा निवासी और असलन मोहल्ला सेवाराम, क़स्बा नजीबाबाद, ज़िला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले जनाब सुल्तान अहमद मुल्तानी साहब वल्द मरहूम हाफ़िज़ मतलूब अहमद मुल्तानी साहब का रविवार, 22 नवंबर 2026 को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया।
मरहूम अपने पीछे अपनी अहलिया, दो बेटों और चार बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार, खानदान, कुनबा, रिश्तेदार और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब को ग़मगीन छोड़कर इस फ़ानी दुनिया से हमेशा के लिए रुख़्सत हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, मरहूम की मैय्यत को सोमवार, 23 नवंबर 2026 को दिल्ली से उनके आबाई शहर नजीबाबाद लाया गया, जहां नम आंखों और भारी दिलों के साथ उन्हें आख़िरी विदाई दी गई। उनके जनाज़े में बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की। जनाज़े में उमड़ी भीड़ मरहूम से लोगों की मोहब्बत और उनके सामाजिक ताल्लुक़ात की एक तस्वीर पेश कर रही थी।
इस ग़मगीन मौके पर हर आंख अश्कबार और हर दिल मरहूम के लिए दुआगो रहा। परिवार के लिए यह ऐसा सदमा है जिसकी भरपाई मुमकिन नहीं।
मैय्यत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए:
कामिल हसन साहब
मोबाइल: 88689 47072
दूसरा इंतकाल: मौलवी रहीम बख्श साहब के साहबज़ादे यावर हुसैन साहब का इंतकाल
इसी दरमियान इंतकाल की एक दूसरी अफ़सोसनाक खबर राजस्थान के नागौर से भी मौसूल हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार, 23 नवंबर 2026 को मोहल्ला किदवई कॉलोनी, ज़करिया मस्जिद के पास, नागौर, राजस्थान निवासी मरहूम मौलवी रहीम बख्श साहब के साहबज़ादे जनाब यावर हुसैन साहब का क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया।
इस खबर से उनके घराने, खानदान और तमाम अज़ीज़-ओ-अक़ारिब में ग़म की लहर दौड़ गई। एक घर का चिराग़ बुझ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
खबर लिखे जाने तक मरहूम यावर हुसैन साहब की नमाज़-ए-जनाज़ा और तदफ़ीन के वक्त की तफ़सीलात हासिल नहीं हो सकी थीं। जैसे ही इस सिलसिले में पुख़्ता जानकारी मौसूल होगी, बिरादरी को इससे आगाह कराया जाएगा।
मैय्यत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए:
अब्दुल कद्दूस साहब
मोबाइल: 91665 21623
मरहूमीन के लिए दुआ-ए-मग़फिरत और तमाम घरवालों के लिए सब्र की दुआ
इस पुरदर्द मौके पर मुल्तानी समाज की जानिब से दोनों मरहूमीन के तमाम घरवालों, अहलिया, औलाद, खानदान, रिश्तेदारों और अज़ीज़-ओ-अक़ारिब के साथ दिली ताज़ियत और हमदर्दी का इज़हार किया जाता है।
बारगाह-ए-इलाही में दस्त-ब-दुआ हैं कि:
अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त दोनों मरहूमीन की मुकम्मल मग़फिरत फरमाए, उनकी तमाम छोटी-बड़ी ख़ताओं और गुनाहों को माफ़ फरमाए, उनकी क़ब्रों को नूर से मुनव्वर फरमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फरमाए और उनकी क़ब्रों को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे।
या अल्लाह! जब उन्हें लहद में उतारा जाए तो उन पर अपनी रहमतों का साया फरमा। उनकी क़ब्र को तंगियों और अंधेरों से महफ़ूज़ फरमा। सवालात-ए-क़ब्र के वक्त उन्हें साबित-क़दम रख और उनके लिए अपनी रहमत के दरवाज़े खोल दे।
या अल्लाह! उनके तमाम नेक आमाल को क़ुबूल फरमा, उनकी मग़फिरत फरमा और उन्हें अपने महबूब बंदों में शामिल फरमा।
या अल्लाह! उनके पीछे रह जाने वाले बच्चों, अहलिया और तमाम घरवालों को सब्र-ए-जमील अता फरमा। उनके दिलों को सुकून दे, इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत और हौसला अता फरमा तथा उनके लिए आसानी के रास्ते खोल दे।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
तदफ़ीन और मिट्टी देते वक्त पढ़ी जाने वाली दुआ
इस्लामी तालीमात के मुताबिक, मैय्यत को क़ब्र में उतारते वक्त यह दुआ पढ़ी जाती है:
بِسْمِ اللّٰهِ وَعَلَىٰ مِلَّةِ رَسُولِ اللّٰهِ
तर्जुमा: अल्लाह के नाम के साथ और रसूलुल्लाह ﷺ के दीन और तरीक़े पर।
मिट्टी देते वक्त यह आयत पढ़ना भी मसनून है:
مِنْهَا خَلَقْنَاكُمْ وَفِيهَا نُعِيدُكُمْ وَمِنْهَا نُخْرِجُكُمْ تَارَةً أُخْرَىٰ
तर्जुमा: हमने तुम्हें इसी मिट्टी से पैदा किया, इसी में तुम्हें वापस लौटाएंगे और इसी से तुम्हें दोबारा निकालेंगे।
अल्लाह तआला तमाम मरहूमीन की मग़फिरत फरमाए और उनके तमाम अहले-खाना को इस सदमे को बर्दाश्त करने की तौफ़ीक़ अता फरमाए।
आमीन या रब्बुल आलमीन।
ख़ास रिपोर्ट: ज़मीर आलम, प्रधान संपादक
उत्तर प्रदेश डेस्क | मुल्तानी समाज
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल 'मुल्तानी समाज'।
अपनी बिरादरी की आवाज़ को क़ौमी सतह तक पहुंचाएं
अगर आप भी अपनी खबर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का विज्ञापन क़ौमी सतह पर शाया और प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फरमाएं।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
'मुल्तानी समाज' — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।