रविवार, 18 अप्रैल 2021

जनाब अब्दुल समद भट्टी के पोतों ने रखा रोज़ा, मुलतानी बिरादरी के इन नगीनों का आज है पहला रोज़ा......




इंदौर (मध्य प्रदेश ) 18/4/2021

मासूम बच्चों ने रोजा रख कर दी गर्मी को चुनौती

एक और जहां इस गर्मी के माहौल में बड़े बड़ों के पसीने छूटे हैं और

प्यास की तलब बार-बार सता रही है,वही रोजेदारों की हिम्मत

 गर्मीको भी आंख दिखा रही है। तक़रीबन 40 डिग्री से ज्यादा

 तापमान के बीच मुस्लिम समुदाय 18 घण्टे से भी ज्यादा भूखा

 प्यासा रहकर खुदा की इबादत कर रहा है और कोशिश जारी है कि

 बस रब राजी हो जाये।



इसी कोशिश को आज अंजाम दिया है इंदौर के बच्चों मोहम्मद

हसनैन व मोहम्मद हस्सान (ट्विन्स )ने जिन की उम्र 9  साल है।  

पिता मोहम्मद इमरान मुल्तानी ने बताया कि बच्चेों ने जिद्द करके

आज रोजा रखा है और रोजा रखकर आज बहुत खुश हैं।

हम तमाम बिरादरान दुआगो हैं की अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त अपने

हबीबे पाक के सदक़े में इन बच्चों के रोज़ों को क़ुबूल करे, और इस

वबा से तमाम आलमे इस्लाम को जल्द अज़ जल्द निजात दिलाए  

आमीन...... 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।