मुल्तानी समाज न्यूज़ | उत्तर प्रदेश डेस्क | ख़ास रिपोर्ट : ज़मीर आलम
निहायत ही रंज-ओ-ग़म और दिली अफ़सोस के साथ तमाम अहले-मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादराना हज़रात को यह इत्तिला दी जाती है कि उत्तर प्रदेश के ज़िला बागपत के गाँव लोहड़ा से एक बेहद दुखद ख़बर मौसूल हुई है। गाँव लोहड़ा के बुज़ुर्ग और मोहतरम शख़्स जनाब मौजूदीन साहब का आज दिन जुमा, बा-तारीख़ 27 फ़रवरी 2026 को सुबह तक़रीबन 7 बजे, लगभग 102 साल की उम्र में क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया।
मरहूम मौजूदीन साहब के इंतकाल की ख़बर से उनके अहले-ख़ाना, रिश्तेदारों, अज़ीज़ों और गाँव के लोगों में गहरा रंज-ओ-ग़म पाया जा रहा है। उम्र के एक लंबे सफ़र को तय करने के बाद उनका इस दुनिया-ए-फ़ानी से रुख़्सत हो जाना उनके चाहने वालों और जानने वालों के लिए बेहद दुखद है।
नमाज़-ए-जनाज़ा और तदफ़ीन की इत्तिला
ख़ानदानी ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक़ मरहूम मौजूदीन साहब की नमाज़-ए-जनाज़ा आज बाद नमाज़-ए-जुमा अदा की जाएगी। नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद उन्हें गाँव लोहड़ा, क़स्बा बड़ौत, ज़िला बागपत, उत्तर प्रदेश में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
तमाम बिरादराना हज़रात, रिश्तेदारों और अहले-इलाक़ा से पुरख़ुलूस गुज़ारिश है कि नमाज़-ए-जनाज़ा में शिरकत फ़रमाकर मरहूम के हक़ में दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और ग़मज़दा ख़ानदान के साथ हमदर्दी का इज़हार फ़रमाएँ।
मय्यत के सिलसिले में मालूमात के लिए राब्ता
मरहूम के जनाज़े, दफ़्न और अन्य जानकारी हासिल करने के लिए जनाब शहनुद्दीन साहब (बाजिदपुर वाले) से उनके मोबाइल नंबर 92120 23786 पर राब्ता क़ायम किया जा सकता है।
मरहूम को क़ब्र में उतारते वक़्त की दुआ
مِنْهَا خَلَقْنَاكُمْ وَفِيهَا نُعِيدُكُمْ وَمِنْهَا نُخْرِجُكُمْ تَارَةً أُخْرَىٰ
मिन्हा ख़लक़नाकुम व फ़ीहा नुईदुकुम व मिन्हा नुख़रिजुकुम तारतन उख़रा।
तर्जुमा: इसी मिट्टी से हमने तुम्हें पैदा किया, इसी में तुम्हें वापस लौटाएँगे और इसी से तुम्हें दोबारा निकालेंगे।
मय्यत को क़ब्र में उतारते वक़्त पढ़ी जाने वाली दुआ
بِسْمِ اللّٰهِ وَعَلَى مِلَّةِ رَسُولِ اللّٰهِ
बिस्मिल्लाहि व अला मिल्लति रसूलिल्लाह।
तर्जुमा: अल्लाह के नाम के साथ और रसूलुल्लाह ﷺ के दीन और तरीक़े पर।
दफ़्न के बाद मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत
اللَّهُمَّ اغْفِرْ لَهُ وَارْحَمْهُ وَثَبِّتْهُ عِنْدَ السُّؤَالِ
अल्लाहुम्मग़फ़िर लहू वरहमहू व सब्बितहू इन्दस-सुआल।
तर्जुमा: ऐ अल्लाह! उनकी मग़फ़िरत फ़रमा, उन पर रहम फ़रमा और सवाल के वक़्त उन्हें साबित-क़दम रख।
ऐ अल्लाह! मरहूम मौजूदीन साहब की तमाम ख़ताओं और लग़ज़िशों को माफ़ फ़रमा। उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे। क़ब्र की तन्हाई और तंगी को उनके लिए आसान फ़रमा। उनकी क़ब्र को नूर से मुनव्वर फ़रमा और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमा।
या अल्लाह! उनके तमाम अहले-ख़ाना, औलाद, रिश्तेदारों और अज़ीज़ों को इस सदमे को बर्दाश्त करने की हिम्मत अता फ़रमा। उन्हें सब्र-ए-जमील और दिली सुकून अता फ़रमा।
मुल्तानी समाज की जानिब से पुरसा और ताज़ियत
मुल्तानी समाज राष्ट्रीय समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल की पूरी टीम जनाब मौजूदीन साहब के इंतकाल पर गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार करती है और तमाम ग़मज़दा अहले-ख़ाना के साथ दिली हमदर्दी और ताज़ियत पेश करती है।
अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी आख़िरत को बेहतर फ़रमाए और तमाम पिछड़ों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
आमीन या रब्बुल आलमीन।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल 'मुल्तानी समाज' के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
अपनी ख़बरें, मज़मून और पैग़ाम क़ौमी सतह पर प्रकाशित करवाएँ
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का विज्ञापन क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
मुल्तानी समाज — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।