बुधवार, 4 नवंबर 2020
मुल्तानी डे कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवाजिश आलम मुख्य अतिथि होंगे
देश की सबसे बड़ी तंजीम मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ( रजि0 ) संस्था द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम मुल्तानी डे 12 नवंबर को पूरे भारत में पैदाइशी इंजीनियर लोहार बढ़ाई समाज द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाना प्रस्तावित है मुल्तानी डे कार्यक्रम पर वैसे तो पूरे भारत में जहां-जहां भी बिरादरी रहती है वहीं पर केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा
जबकि उत्तर प्रदेश के जिला शामली में यह कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित राम रहीम बारात घर के में मनाया जाना है । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जनाब अमीर आलम साहब के साहबजादे पूर्व विधायक नवाजिश आलम वह पूर्व विधायक वह वर्तमान चेयरमैन पति राजेश्वर बंसल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे 12 नवंबर मुल्तानी डे पर दिल्ली बस स्टैंड शामली पर सुबह 9:00 बजे मास्क वितरण
कार्यक्रम होगा इसके बाद शाम 3:00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन मुल्तानी जमीर आलम द्वारा किया जाएगा और रात्रि 8:00 बजे दिल्ली रोड स्थित राम रहीम बारात घर में मुल्तानी डे की खुशी में केक काटकर अपनी खुशी जाहिर करेंगे कार्यक्रम में शामली झिंझाना कैराना कांधला थाना भवन जलालाबाद बाबरी सहित आसपास के गांव के
बिरादरी भाई शिरकत करेंगे कोरोना महामारी के चलते इस प्रोग्राम को छोटे से छोटा करने की कारण बहुत कम संख्या में बिरादरी भाइयों को बुलावा दिया जा रहा है जबकि कोरोना कॉल खत्म होने के बाद हर वर्ष पूरे भारत में मुल्तानी डे बड़ी ही धूमधाम से मनाने के साथ-साथ मुल्तानी डे पर गरीब लड़कियों की शादियां और बिरादरी के नामचीन हस्तियों को सम्मानित करने और पेड़ पौधे लगाने को बखूबी अंजाम दिया जाना है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।