मुल्क के कोने-कोने में छिपे हैं हुनर के ऐसे बेमिसाल उस्ताद, जिनकी कारीगरी के आगे बड़े-बड़े इंजीनियर भी रह गए हैरान! मुल्तानी समाज शुरू कर रहा है गुमनाम फ़नकारों की तलाश का ऐतिहासिक अभियान
क्या आपके खानदान में भी कोई ऐसा बुजुर्ग गुज़रा है, जिसने अपने हुनर से बड़े-बड़े कारखानों, इंडस्ट्रीज और कृषि यंत्रों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई हो? अगर हाँ, तो उनकी कहानी अब दुनिया के सामने आ सकती है।
कभी लोहे के बेजान टुकड़ों को अपनी कारीगरी से ज़िंदा कर देने वाले हाथ हुआ करते थे, कभी लकड़ी और लोहे से ऐसी मशीनें तैयार करने वाले उस्ताद हुआ करते थे, जिनके बनाए हुए औज़ार और यंत्र देखकर बड़े-बड़े तकनीकी माहिर भी हैरत में पड़ जाते थे। किसी ने अपनी छोटी-सी वर्कशॉप में बड़े कारखानों के काम आसान कर दिए, तो किसी ने अपने तजुर्बे और दिमाग़ से खेती-किसानी के लिए ऐसे कृषि यंत्र तैयार किए, जिनकी मिसालें आज भी दी जाती हैं।
मगर अफ़सोस! ऐसे न जाने कितने हुनरमंदों की ज़िंदगी की कहानियाँ उनके साथ ही ख़ामोश हो गईं। न उनकी मेहनत का कोई मुकम्मल रिकॉर्ड तैयार हुआ, न उनकी कारीगरी को वह पहचान मिल सकी जिसके वे हक़दार थे।
क्या हमारी बिरादरी के ऐसे बुजुर्गों का हुनर और उनकी कामयाबियाँ आने वाली नस्लों तक नहीं पहुँचनी चाहिए?
इसी सवाल को अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, देश की राजधानी नई दिल्ली से प्रकाशित और पूरे मुल्क में प्रसारित राष्ट्रीय समाचार पत्रिका "मुल्तानी समाज" ने एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत करने का फ़ैसला किया है।
अब मुल्क के कोने-कोने में रहने वाले मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी के उन गुमनाम और नामवर फ़नकारों, उस्तादों, माहिर कारीगरों, आविष्कारकों और कामयाब शख्सियतों को तलाशा जाएगा, जिन्होंने अपनी मेहनत, हुनर, इल्म और काबिलियत से अपने परिवार, खानदान, कुनबे, गाँव, कस्बे, शहर, ज़िले, प्रदेश या पूरे मुल्क में बिरादरी का नाम रोशन किया है।
बुजुर्गों का हुनर, हमारी बिरादरी की असल दौलत
मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी की पहचान सदियों से मेहनत, हुनरमंदी, कारीगरी और तकनीकी समझ से जुड़ी रही है। हमारे बुजुर्गों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी सलाहियत और तजुर्बे से ऐसे-ऐसे कारनामे अंजाम दिए हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जाना चाहिए।
किसी ने बड़े कारखानों में अपनी कारीगरी का लोहा मनवाया, किसी ने मशीनों और औद्योगिक उपकरणों के निर्माण में महारत हासिल की, किसी ने खेती-किसानी के लिए नए कृषि यंत्र तैयार किए और किसी ने अपने हाथों के हुनर से ऐसा मुक़ाम हासिल किया कि दूर-दूर तक उसकी मिसाल दी जाने लगी।
हमारी तलाश सिर्फ़ उन लोगों तक महदूद नहीं है जिनका नाम कभी अख़बारों में छपा हो या जिन्हें कोई सरकारी सम्मान मिला हो। हमारी नज़र उन गुमनाम उस्तादों पर भी है, जिनकी काबिलियत की गवाही आज भी उनके बनाए औज़ार, मशीनें, काम और उन्हें जानने वाले लोग देते हैं।
ज़िंदा हों या इस दुनिया से रुख़्सत हो चुके हों, हर शख्सियत की तलाश होगी
मुल्तानी समाज का यह अभियान सिर्फ़ मौजूदा दौर की कामयाब शख्सियतों तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें उन बुजुर्गों को भी शामिल किया जाएगा जो अब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन अपनी मेहनत और हुनर की ऐसी मिसालें छोड़ गए हैं जिन्हें आने वाली नस्लों के लिए महफ़ूज़ करना बेहद ज़रूरी है।
हम ऐसे बुजुर्गों की ज़िंदगी के यादगार वाक़ियात, उनके संघर्ष, उनकी कारीगरी, उनकी कामयाबियों और उनके जीवन परिचय को तफ़सील से प्रकाशित करने की कोशिश करेंगे।
हमारी कोशिश होगी कि बिरादरी के नौजवानों को यह मालूम हो सके कि उनके पुरखों ने किन मुश्किलात में रहकर कामयाबी हासिल की और किस तरह अपनी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।
क्या आपके घर में छिपी है किसी महान उस्ताद की कहानी?
हो सकता है आपके दादा जान ने अपने हाथों से कोई ऐसी मशीन बनाई हो, जिसकी चर्चा कभी दूर-दूर तक रही हो।
हो सकता है आपके परदादा किसी बड़े कारखाने में अपनी कारीगरी और तकनीकी समझ के लिए मशहूर रहे हों।
हो सकता है आपके नाना, चाचा, मामू या खानदान के किसी दूसरे बुजुर्ग ने खेती-किसानी के लिए कोई अनोखा यंत्र तैयार किया हो।
हो सकता है आपके परिवार का कोई सदस्य ऐसा उस्ताद रहा हो, जिसके पास दूर-दूर से लोग अपना काम सीखने आते रहे हों।
और यह भी मुमकिन है कि आपके घर के किसी बुजुर्ग ने अपनी मेहनत से ऐसा कारोबार या मुक़ाम बनाया हो, जिसकी कहानी आज तक सिर्फ़ परिवार के लोगों तक ही महदूद है।
अगर ऐसा कोई भी शख्स आपके इल्म में है तो उसे तलाशने और उसकी जानकारी हम तक पहुँचाने में देर न करें।
बिरादरी के तमाम अफ़राद से ख़ास अपील
मुस्लिम मुल्तानी लोहार, बढ़ई बिरादरी के तमाम लोगों से गुज़ारिश है कि अपने घरों, परिवारों, कुनबों, खानदानों, रिश्तेदारियों और जान-पहचान में ऐसी शख्सियतों की तलाश करें।
आप हमें निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं:
- संबंधित शख्सियत का पूरा नाम और वालिद का नाम।
- गाँव, कस्बा, शहर, ज़िला और प्रदेश।
- उनके हुनर, कारीगरी, कारोबार या पेशे की तफ़सील।
- उनकी ज़िंदगी की बड़ी कामयाबियाँ और यादगार वाक़ियात।
- उनके बनाए हुए औज़ारों, मशीनों या कृषि यंत्रों की जानकारी।
- उनकी पुरानी या मौजूदा तस्वीरें।
- उनकी उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज़, प्रमाणपत्र या अन्य सबूत, यदि उपलब्ध हों।
- यदि उनका इंतक़ाल हो चुका है तो उनके परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर।
एक ख़ास बात का ध्यान रखें: अगर आपके पास संबंधित शख्सियत की पूरी जानकारी मौजूद नहीं है, तब भी मायूस होकर पीछे न हटें। आधी-अधूरी जानकारी भी हमारे लिए क़ीमती हो सकती है। आप हमें उस शख्सियत का नाम और उनके परिवार के किसी भी फ़र्द का मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दें। हमारी टीम उनसे राब्ता करके आगे की जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी।
आपकी भेजी हुई जानकारी प्रकाशित हुई तो मिलेगा उचित पुरस्कार
इस ऐतिहासिक मुहिम में लोगों की दिलचस्पी और हौसला-अफ़ज़ाई के लिए मुल्तानी समाज राष्ट्रीय समाचार पत्रिका की ओर से एक ख़ास एलान भी किया जा रहा है।
अगर आपके ज़रिए भेजी गई किसी शख्सियत की जानकारी हमारी संपादकीय टीम को पसंद आती है और आवश्यक पड़ताल एवं तस्दीक के बाद उसे मुल्तानी समाज राष्ट्रीय समाचार पत्रिका में प्रकाशित किया जाता है, तो जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस तरह आप न सिर्फ़ अपने बुजुर्गों और खानदान की पहचान को पूरी बिरादरी तक पहुँचाने में मददगार बनेंगे, बल्कि इस ऐतिहासिक काम में अपने योगदान के लिए पुरस्कार के भी हक़दार बन सकते हैं।
यह मुहिम सिर्फ़ खबर प्रकाशित करने की नहीं, अपनी तारीख़ बचाने की है
आज हम अपने बच्चों को आधुनिक इंजीनियरिंग, नई तकनीक, बड़े-बड़े कारखानों और मशीनों की बातें बताते हैं। लेकिन क्या उन्हें यह भी मालूम है कि उनके अपने पुरखों में कितने ऐसे माहिर कारीगर और फ़नकार मौजूद थे, जिन्होंने बिना आधुनिक सुविधाओं के अपने हुनर और तजुर्बे से बड़े-बड़े कारनामे अंजाम दिए?
हम चाहते हैं कि आने वाली नस्लें अपने बुजुर्गों को सिर्फ़ रिश्तों के नाम से न पहचानें, बल्कि उनकी मेहनत, काबिलियत, संघर्ष और कामयाबियों से भी वाक़िफ़ हों।
हम चाहते हैं कि जब बिरादरी का कोई नौजवान इंजीनियर बने, कोई नया कारोबार शुरू करे या कोई कारीगर अपने हुनर को आगे बढ़ाए, तो उसे अपने ही बुजुर्गों की कामयाबी की मिसालें पढ़ने को मिलें।
क्योंकि जिस बिरादरी के पास अपने बुजुर्गों की मेहनत और कामयाबी का इतिहास होता है, उसकी नई नस्लों के पास आगे बढ़ने की प्रेरणा भी होती है।
हमारा मक़सद सिर्फ़ नाम छापना नहीं, बल्कि उन नामों के पीछे छिपी मेहनत, जद्दोजहद, हुनर और क़ुर्बानियों को हमेशा के लिए तारीख़ का हिस्सा बनाना है।
आज आपकी भेजी हुई एक छोटी-सी जानकारी कल किसी गुमनाम उस्ताद की पहचान बन सकती है। इसलिए अपने परिवार और रिश्तेदारी में मौजूद ऐसे लोगों को तलाशिए और उनकी दास्तान हम तक पहुँचाइए।
अपनी ख़बर, मज़मून और विज्ञापन भी क़ौमी सतह पर प्रकाशित करवाएँ
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की अज़ीम तारीख़, हमारे बुजुर्गों की बेमिसाल क़ुर्बानियों, शानदार तहज़ीब, पुश्तैनी हुनर और क़ौमी पहचान से वाक़िफ़ होने के लिए हमारा ख़ुसूसी मज़मून (विशेष लेख) ज़रूर पढ़ें और अपनी आने वाली नस्लों को भी अपने अस्लाफ़ की गौरवशाली विरासत से रूबरू कराएँ।
मुल्तानी घराना: अपने खानदान का शिजरा और पुश्तैनी पहचान महफ़ूज़ करें
हमारे बुजुर्गों का हुनर और उनकी कामयाबियाँ जितनी क़ीमती हैं, उतनी ही क़ीमती उनकी खानदानी पहचान, नस्ल-दर-नस्ल चली आ रही रिश्तेदारियाँ और पुश्तैनी शिजरा भी है।
इसी अहम मक़सद के लिए मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी के डिजिटल शिजरे और खानदानी जनगणना की पहल "मुल्तानी घराना" शुरू की गई है।
इस डिजिटल पहल के ज़रिए बिरादरी के परिवार अपनी खानदानी जानकारी दर्ज कराने, अपने बुजुर्गों की पहचान सुरक्षित रखने और आने वाली नस्लों के लिए अपने अस्लाफ़ का शिजरा महफ़ूज़ करने में योगदान दे सकते हैं।
हमारी तमाम बिरादरी से अपील है कि इस ऐतिहासिक पहल से जुड़ें और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने में सहयोग करें।
🌐 मुल्तानी घराना की आधिकारिक वेबसाइट:
मुल्तानी घराना – अपने अस्लाफ़ की पहचान, अपने खानदान का शिजरा और आने वाली नस्लों के नाम एक डिजिटल अमानत।
संपर्क सूत्र:
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
"मुल्तानी समाज" — अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।
राजधानी दिल्ली समाचार डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, देश की राजधानी नई दिल्ली से प्रकाशित और पूरे मुल्क में प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज"।
आइए, अपने बुजुर्गों को सिर्फ़ याद न करें, उन्हें उनकी असल पहचान और मुक़ाम भी दिलाएँ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।