Monday, April 12, 2021

हिटलर एक बार अपने साथ संसद में एक मुर्गा लेकर आया और सबके सामने एक-एक करके उसके पंख नोंचने लगा । मुर्गा दर्द से तिलमिलाता रहा । इस पर भी हिटलर ने एक-एक करके उसके सारे पंख नोंच दिये और फिर मुर्गे को फर्श पर फेंक दिया ।


तब हिटलर ने अपनी जेब में से कुछ दाने निकालकर मुर्गे की तरफ फेंक दिए और चलने लगा । मुर्गा दाने ख़ाता हुआ हिटलर के पीछे चलने लगा।


हिटलर बराबर दाने फेंकता गया और मुर्गा बराबर दाने मुँह में डालता हुआ उसके पीछे चलता रहा । आख़िरकार वह मुर्गा हिटलर के पैरों में आ खड़ा हुआ ।


हिटलर ने स्पीकर की तरफ देखा और एक तारीखी जुमला बोला, `लोकतांत्रिक देशों की जनता इस मुर्गे की तरह होती है। उसके हुकुमत और हुक्मरान जनता का पहले तो सब कुछ लूटकर उसे अपाहिज कर देते है, और बाद में उन्हें थोड़ी सी खुराक दे-देकर उनका मसीहा बन जाते हैं । 

बाकी आप समझदार हैं !

यूपी में नहीं लगेगा लॉकडाउन ? सीएम योगी बोले- हमें जीवन भी बचाना है और जीविका भी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिलों में अफसरों को चेताया है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी में न रहें, लॉकडाउन नहीं लगेगा। हम जनता को मरने नहीं देंगे, बेड की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। पहले से पूरी तैयारी करें। आवश्यकतानुसार निजी हॉस्पिटलों और मेडिकल कॉलेजों का टेकओवर करें। उन्होंने जिलों में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया। योगी योगी ने स्पष्ट कहा कि  हमें जीवन भी बचाना है और जीविका भी।  


सीएम योगी एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम योगी कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया। उनका पूरा जोर कोरोना संक्रमण और बढ़ने से पहले तैयारियों को लेकर था। उन्होंने इसे तस्दीक भी किया कि कोरोना के खिलाफ संघर्ष को पूरी तैयारी के साथ मजबूती से लड़ना होगा। इस संघर्ष में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने में सफलता मिली है। उसी प्रकार से इस बार भी हम मजबूती से लड़ाई लड़ते हुए हम सफल होंगे। इसके लिए उन्होंने एल 2 और एल 3 के बेड्स पर्याप्त मात्रा में बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने निजी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज का टेकओवर करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों और लैब में निर्धारित दरों से अधिक वसूली पर नाराजगी जाहिर की और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी की मजबूरी का फायदा, नहीं उठाने दिया जाएगा। इसे सख्ती के साथ रोकें। गलत जानकारी देने पर कठोर कार्यवाही होगी।  सीएम ने 108 एंबुलेंस सेवा को आधी कोविड, आधी बिना कोविड के लिए और एंबुलेंस का रेस्पांस टाईम 15 मिनट रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरी लड़ाई का केंद्र बिंदु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को बनाने और उसकी एक-एक गतिविधि की निगरानी पर जोर दिया है। 

*निजी लैब्स भी हो सकती हैं टेकओवर*

सीएम योगी ने जांच और उसकी रिपोर्ट में देरी पर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस बारे में निजी लैब्स का भी सहयोग लिया जाए और जरूरी हो तो टेकओवर कर इसके बदले में पेमेंट किया जाए, लेकिन किसी सूरत में जांच रिपोर्ट में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लैब और टेस्टिंग की क्षमता के विस्तार पर जोर दिया है। आरटीपीसीआर की टेस्ट की क्षमता को 70 फीसदी तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Sunday, April 11, 2021

अजमेर, अन्निकाहो मिन सुन्नति, जनाब नूर मोहम्मद साहब की साहबज़ादी की तारीख की चिट्ठी भिजाई गई.....




जुमला मुस्लिम मुलतानी आहँग्रान पंचायत समिति अजमेर शरीफ, 


की जानिब से भीलवाड़ा के जुमला पंच मुलतानी आहँग्रान को अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकतोहू,


मिज़ाज गिरामी.अल्हम्दुलिल्लाह. बखेर व आफ़ियत व दिगर  जरूरी तहरीर यह है कि आज  तारीख 11 अप्रैल 2021 बरोज इतवार को यहां पर जनाब मरहूम हाजी अब्दुल करीम साहब पँवार की पोती और जनाब नूर मोहम्मद साहब की दुख्तर

 

 🌹नूर चश्मी "अर्शिया नूर "सल्लमहा🌹 


का अक़्दे मस्नून जनाब मरहूम हाजी अहमद बख्श मक्कड़  (दांथल वाले)के पोते और जनाब अब्दुल करीम साहब के फ़रज़न्द 


🌹नूर चश्म "अमीनुद्दीन" सल्लमहू🌹


के हमराह बतारीख 20शव्वाल 1442हिजरी मुताबिक़ 2जून 2021 बरोज़ बुध को निकाह बवक़्त बाद नमाज़ असर का मुक़र्रर किया है - 

   बराये करम आप सभी हजरात से पुर ख़लूस इल्तेमास है कि मअऐ बारात के वक्त मुकर्ररा से क़ब्ल  तशरीफ़ लाकर इस काम को अंजाम दें,वक़्त की पाबन्दी अज़ीम लोगों का शेवा है, लिहाज़ा निकाह वक़्त का खास रखें - 

शुक्रिया

फ़क़त वस्सलाम

शहर के सभी धार्मिक स्थल सोमवार से 10 दिन रहेंगे बंद, सेवा-पूजा के लिए प्रशासन जारी करेगा पास - कलक्टर के साथ बैठक में सभी धार्मिक नेता सहमत

 


उदयपुर, 9 अप्रेल। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने रविवार को जिला परिषद सभागार में शहर के सभी धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान शहर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान धार्मिक नेताओं ने सोमवार से आगामी दस दिनों के लिए सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने पर सहमति जताई। कलक्टर देवड़ा ने कहा कि हम नहीं चाहते कि शहर में दोबारा लाॅकडाउन लगे, इसलिए हमें स्वप्रेरणा और स्वअनुशासन से ही लाॅकडाउन का पालन करना होगा। इसी में सबका हित है।


सेवा-पूजा के लिए प्रशासन जारी करेगा पास: 

जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पुजारियों, मौलवियों, पादरी, गुरूद्वारा आदि की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संबंधित व्यक्ति को प्रशासन द्वारा पास जारी किया जाएगा। आम जन के लिए धार्मिक स्थानों पर प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।


धार्मिक नेताओं की बात ज्यादा मानते हैं लोगः एसपी डाॅ. राजीव पचार ने कहा कि धार्मिक नेताओं का समाज में अहम स्थान होता है। एसपी से ज्यादा लोग धार्मिक नेताओं की कही बात मानते हैं। पिछली बार जब लाॅकडाउन लगा था, तब भी सभी धर्मोंे के धार्मिक नेताओं ने पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग किया था। आज हम दुबारा उसी मोड़ पर आ गए हैं। आम आदमी की जिंदगी सुरक्षित रहे, इसके लिए धार्मिक नेताओं से अपील है कि वे एक बार फिर हमारा साथ दें।

ख़ुदा ने आज तक उस क़ौम की हालत नहीं बदली न हो एह़सास जिसको अपनी हालत के बदलने का


रातों को जाग कर दिन में सोने वाली क़ौम का अंजाम


बहादुर शाह ज़फर के सारे शहजा़दों के सर काट कर उसके सामने क्यों पेश किए गए?

क़ब्र के लिए ज़मीन की जगह क्यों ना मिली?

आज भी उसकी नस्ल के बचे खुचे लोग भीख मांगते फिरते हैं?

क्यों???


पढ़ें और अपनी नस्ल को भी समझाएं..


*तबाही 1 दिन में नहीं आ जाती..*


*सुबह देर से जागने वाले लोग नीचे लिखी गई पोस्ट को ध्यान से पढ़ें..*


यह दौर लगभग 1850 ई का है जगह दिल्ली है , वक्त़ सुबह के 3:30 बजे का है सिविल लाइन में बिगुल बज चुका है..

50 साल का कप्तान रॉबर्ट और 18 साल का लेफ्टेनन्ट हेनरी दोनों ड्रल के लिए जाग गए हैं..


2 घंटे बाद सूरज निकलने के वक्त़ अंग्रेज सिविलियन,फौजी भी जागकर वरज़िश कर रहे हैं,

अंग्रेज़ औ़रतें घुड़सवारी के लिए निकल गई हैं..

7:00 बजे अंग्रेज़ मजिस्ट्रेट ऑफिसों में अपनी अपनी कुर्सियों पर बैठ चुके हैं..


ईस्ट इंडिया कंपनी का सफी़र दरबारी  सरथामस मिटकाफ दोपहर तक काम का अक्सर हिस्सा ख़त्म कर चुका है

कोतवाली और शाही दरबार के इ़लाकों का जवाब दिया जा चुका है

बहादुर शाह ज़फर के ताजा़ हा़लात की ख़बरें आगरा और कोलकाता भेज दी गयी हैं

दिन के 1:00 बजे सरथामस मिटकाफ़ बग्गी पर सवार होकर इंटरवल करने के लिए घर की तरफ़ चल पड़ा है..


*यह है वो  वक्त़ जब लाल क़िला के शाही महल में सुबह की चहल-पहल शुरू हो रही है*


शहंशाह बहादुर शाह ज़फर के महल में फज्र के वक्त़ मुशायरा ख़त्म हुआ था जिसके बाद शहंशाह और उनके दरबारी अपनी-अपनी आराम गाहों चले गये थे ,अब कनीज़ें बर्तन में पानी ले कर शहंशाह का मुहं धुला रही हैं, और तौलिया थामे महज़बीन  शाही नाक साफ़ कर रही हैं, और हकीम चमनलाल शहंशाह के मुबारक पांव के तलवों पर रोग़न जैतून का तेल मसल रहे हैं..


इस हकी़क़त का तारीख़ी सुबूत मौजूद है कि लालक़िला में नाश्ते का वक़्त और उसी दिल्ली में अंग्रेज़ों के लंच का वक्त़ एक ही था


दो हजा़र से ज़्यादा शहजा़दों  का बटेर बाजी ,मुर्ग बाज़ी, कबूतर बाज़ी, और मेंढों की लड़ाई का वक्त़ भी वही था..


*अब एक सौ साल या डेढ़ सौ साल पीछे चलते हैं*


यूरोप से नौजवान अंग्रेज़ कोलकाता, हगली और मदारस की बंदरगाहों पर उतरते हैं बरसात का मौसम है, मच्छर हैं, और पानी है, मलेरिया से दो अंग्रेज़ रोजाना मरते हैं लेकिन एक शख़्स भी इस मौत की वबा से वापस नहीं जाता..

लॉर्ड क्लाइव पेहरोल घोड़े की पीठ पर सवार रहता है..


*अब 2018 में आते हैं..*


95 फीसद से ज़्यादा अमेरिकी रात का खाना 7:00 बजे तक खा लेते हैं


8:00 बजे तक बिस्तर में होते हैं और सुबह 5:00 बजे से पहले जाग जाते हैं


बड़े से बड़ा डॉक्टर 6:00 बजे सुबह अस्पताल में मौजूद होता है पूरे यूरोप ,अमेरिका ,जापान ऑस्ट्रेलिया, और सिंगापुर में कोई ऑफिस ,कारखाना , कारोबारी शोबा ऐसा नहीं जहां अगर ड्यूटी का वक्त़ 9:00 बजे है तो लोग 9:30 बजे आएं..


*आजकल चीन दुनिया की दूसरी बड़ी ताक़त बन चुका है,* पूरी कौ़म सुबह  6:00 बजे नाश्ता, और दोपहर 11:30 बजे लंच, और शाम 7:00 बजे तक डिनर कर चुकी होती है..


*अल्लाह की सुन्नत किसी के लिए नहीं बदलती,* उसका कोई रिश्तेदार नहीं, ना उसने किसी को जना,न ही किसी ने उसको जना, जो मेहनत करेगा तो वह कामयाब होगा..

 ईसाई वरकर थामसन मेटकाफ 7:00 बजे ऑफिस पहुंच जाएगा, तो कामयाब होगा चाहे ई़साई क्यूं न हो.. तो दूसरी तरफ़ दिन के 1:00 बजे तौलिया थामें ह़सीनाओं से चेहरा साफ़ करवाने वाला बहादुर शाह ज़फर मुसलमान बादशाह ही क्यों ना हों नाकाम रहेगा..


*जंग-ए-बदर में फ़रिश्ते मदद के लिए उतारे गए थे* लेकिन इससे पहले मुसलमान पानी के चश्मों पर क़ब्जा़ कर चुके थे जो आसान काम नहीं था और ख़ुदा के रसूलﷺ रात भर प्लान बनाते रहे और रात के बाकी बचे हुए हिस्से में सजदे में रो रो कर अल्लाह की बारगाह में मदद त़लब करते रहे,और उसी जंग ए बद्र में तीन सौ तेरह मुसलमानों ने हज़ारों के लशकर को शिकस्त दी ..


केंद्रीय सरकार के ऑफिस हों या सूबाई हुकूमतों के ऑफिस, या हाफ सरकारी इदारे, या प्राइवेट इदारे, हर जगह लाल क़िला वाली ज़िदगी जैसा रंग देखने को मिलता है..

बताइए कितने वज़ीर,कितने सिक्रेटरी, कितने इंजीनियर, कितने डॉक्टर, कितने पुलिस अफसर, कितने डीसीओ, कितने किलर्क 8:00 बजे ड्यूटी पर मौजूद होते हैं??


*क्या इस कौ़म की बिखरी हुई रिवायतों  को दुनिया में फिर से तबाह बर्बाद होने से दुनिया की कोई ताक़त बचा सकती है??*

 जिसमें किसी को इसलिए कुर्सी पर बिठा या जा सकता है कि वह दोपहर से पहले उठता ही नहीं, और कोई इस पर फख़र करता है कि वह दोपहर को उठता है.. लेकिन दिन के तीसरे ह़िस्से तक रिमोट कंट्रोल खिलौनों से दिल बहलाता है जबकि कुछ को इस बात पर फख़र है कि वह दोपहर के 3:00 बजे उठते हैं लाहौ़ला वला क़ुव्वत) 


क्या इस समाज की पस्ती और ज़िल्लत कोई ह़द बाकी है??


जो भी काम आप दोपहर ज़वाल के वक्त़ शुरू करेंगे तो वह ज़वाल ही की तरफ जाएगा कभी भी उस में बरकत और तरक्की़ नहीं होगी,

और यह मत सोचा करें कि मैं सुबह सुबह उठकर काम पर जाऊंगा तो उस वक्त़ लोग सो रहे होंगे, मेरे पास ग्राहक किधर से आएगा?

ग्राहक और रिज़्क़ अल्लाह भेजता है....

जो अपनी इस्लाफ़ का इतिहास भूल जाते हैं उनका वुजूद तक बाक़ी नहीं रहता...


न समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिंदी मुसलमानों

तुम्हारी दास्तां तक न होगी दास्तानों में


ख़ुदा ने आज तक उस क़ौम की हालत नहीं बदली

न हो एह़सास जिसको अपनी हालत के बदलने का

Friday, April 9, 2021

मुस्लिम सेवा संघ की और से ज़िला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, हुज़ूर की शान में गुस्ताख़ी करने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की...



अजमेर (राजस्थान) आज 9अप्रैल 2021 को मुस्लिम सेवा संघ की

 और से एक एहतिजाजी जुलूस ज़िला कलेक्ट्रेट अजमेर पहुँचा



जहाँ ज़िला कलेक्टर अजमेर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

 सौंपा


 जिस में मुख्य रूप माँग की गई कि, 

1 आरोपित जो कि डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती है। उसके द्वारा इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में बहुत ही घृणा रखते हुए सोशल मीडिया पर कई बार गुस्ताखी की गई है।

2. आपत्तिजनक वीडियो प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रोग्राम मे दर्शाया गया  है  जिसमें आपत्तिजनक भाषा मैं हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब को गंदी गंदी गालियां आतंकी व बलात्कारी जैसे भद्दे जुमलो का प्रयोग किया गया साथ ही इस्लाम धर्म वह पवित्र कुरान शरीफ के बारे में गलत भ्रांतियां फैलाई गई। 

3. इस्लाम धर्म पवित्र कुरान वह मुसलमान लोगों को  बदनाम करने की कोशिश की गई है जो की सोची समझी साजिश के तहत है। ताकि धार्मिक वातावरण दूषित हो जाए। साथ ही उन्माद फैलाने सामाजिक व संप्रदायिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया गया है। ताकि देश का अमन चैन आपसी भाईचारा खराब हो सके। 

4. इस बयान से पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से सच्ची श्रद्धा व आस्था रखने वाले भारत व विश्व के करोड़ों अरबों अकीदत मंदो को आहत व अपमानित किया है। और उनके दिलों को ठेस पहुंचाई है। 

5. उस पर मुकदमा दरगांह थाने  व भारत में कई जगह किया गया है। 

आप "महंत यती नरसिंहानंद सरस्वती" का यूट्यूब चैनल पर इस्लाम धर्म पैगंबर साहब  पवित्र कुरान के खिलाफ कई कई वीडियो देख सकते है। 

अतः राष्ट्रपति महोदय से माँग की कि भविष्य कोई भी व्यक्ती ऐसा प्रयास ना करें और आपसी भाईचारा कायम रहे। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का अपमान करने वाले व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार करें और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की कृपा करें। 

               




ग़रीब नवाज़ वेलफेयर सोसायटी अजमेर की और से ज़िला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जन उपयोगी वस्तुओं की कीमतों को कम करने की मांग रखी,

 


जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा 

जन उपयोगी वस्तुएं फल , फ्रूट्स , सब्जियां , दूध ,खाने का  तेल की कीमतों को कम करने माँग रखी 


गदीनशीन पीर सैयद  फ़ख्रर काज़मी ने बताया कि 
आज  जिला कलेक्टर में गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी सर्वधर्म समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को  ज्ञापन सौपा  


ज्ञापन में  बताया गया कि किसी भी धर्म के त्यौहार के आते ही  बाज़ार में सभी खाने पीने तथा धार्मिक कामो आने वाली वस्तुओं के दाम बहुत बढ़ जाते है वर्ग विशेष इन त्योहारों पर मध्यम वर्ग व गरीब वर्ग की कमर तोड़ देते है जिससे सभी आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं  


आगामी 13 अप्रेल से नवराते व 14 अप्रैल या 15 अप्रेल से   मुस्लिम समाज रमज़ान में रोज़े  ( व्रत ) रखता हैं  जो करीब 30 दिनों तक रमज़ान का पाक व पवित्र महीना रहता हैं  
अक्सर देखा गया हैं कि रमज़ान का पाक महीना आते आते फल , फ्रूट्स , सब्जियां , दूध , दही खाने का  तेल 
की कीमत बड़ा दी जाती हैं ओर रमजान शरू होते ही   फलों और सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच जाते हैं 
1 साल से देश में कोविड 19 महामारी के कारण 
काफ़ी मंदी हैं  लोगो की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई हैं 
फल फ्रूट्स व सब्जियां व दूध की कीमत बढ़ने से रोजेदार के साथ आम नागरिकों को भी परेशान होना पड़ता हैं  रोजेदारों को रमजान माह में रोजा इफ्तार के समय नींबू , खजूर , केला , अनार , तरबूज , सेब , चीकू ,  पपीता , आम, अँगूर  ,खरबूजा , ककड़ी ,खीरा , जैसे फलों को इस्तेमाल किया जाता है ओर दुःख की बात हैं कि रोज इस्तेमाल होने वाले दुध ओर दही की कीमतों को   के साथ खाने का  तेल की कीमत भी बड़ा दी गई ।
फल फ्रूट्स व सब्जियां व दूध दही , खाने का तेल , रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ों की कीमतों को त्यौहार से पहले ही कम करने की महरबानी करे  

ज्ञापन गरीब नवाज़ वेलफेयर सोसायटी अज़मेर की से 
दरगाह के ख़ादिम गदीनशींन पीर सैयद फ़ख्रर काज़मी  , मो नज़ीर क़ादरी , अधिवक्ता  रुबीना  , नासीर अली , अधिवक्ता अनिता ,सरदार भजन सिंह , सिम्मी , सलीम पठान , इकबाल , वशीम चौहान , नासीर अली , सैयद मुजम्मिल अली , सदरूद्दीन क़ुरैशी ,   रियाज मंसूरी , फ़रीद बन्दूकिया , सहित अन्य लोग मौजूद थे