दरगाह की देखरेख निजाम बना कुछ कर्मचारियों की हाथ की कठपुविश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर दरगाह में 70 से 80 कर्मचारी होने के बावजूद कुछ कर्मचारियों ने अपने आराम के लिए रखा है बाहरी लोगों को। सूत्रों का कहना है बाहरी लोगों से ले रहे हैं लंगर खाने से लेकर दरगाह मस्जिद से लेकर दरगाह आहाते के अंदर बाहरी लोग रात को देते हैं खिदमत को अंजाम। इस तरह से बाहरी लोगों का दरगाह परिसर में काम करना संदेह के घेरे में आता है। बाहरी लोग दरगाह परिसर में दे सकते हैं गुल्लक चोरी जैसी घटना को अंजाम। बाहरी लोगों पर कोई प्रमाण पत्र ही नहीं। दरगाह परिसर में ड्यूटी देने का। और ना ही कोई परमिशन। चल रहा है सब काम मिलीभगत से । दरगाह परिसर में कई घटनाएं जाली तोड़ने की कोशिश की गई। सोने के कलश के साथ छेड़छाड़ की गई। कई बार बाहरी लोगों गुल्लक में से पैसे निकालते हुए पकड़े गए। बाहरी लोगों की पहुंच की बात की जाए तो। बड़े-बड़े मंत्रियों से लेकर सफेदपोश से लेकर क्षेत्रीय हितेषी लोगो के साथ संबंध है जिसके कारण दरगाह में कार्य करने से कोई नहीं रोक पाता है उच्च अधिकारियों को करते हैं बाहरी लोग गुमराह। इसी कारण दरगाह क्षेत्र में विकास नहीं हो पाता है दरगाह बनी रहती है सियासत का अखाड़ा आस्था की आड़ में खेलते हैं बड़े-बड़े खेल जायरीन से लेते हैं लाखों रुपया देते हैं अपने अकाउंट नंबर। जिसकी भनक दरगाह प्रशासन को नहीं अगर बाहरी लोगों पर अंकुश न लगाया गया तो ऐसे ही बाहरी लोग दरगाह को करोड़ों का देते रहेंगे नुकसान । विरोधी पार्टी भी जमीनों पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं लड़ रहे हैं दरगाह से मुकदमा। बाहरी लोगों की संपत्ति की जांच की जाए तो जल्द ही बाहरी लोगों की सच्चाई आएगी सामने। दरगाह की आड़ में चला रहे हैं अपना एक गिरोह। अगर बाहरी लोगों की कोई शिकायत पत्र देता है तो इनके हितेषी तुरंत सामने आ जाते हैं रोकने के लिए अगर जल्द ही इन पर अंकुश नहीं लगा तो। दरगाह को उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान। दरगाह के रखवाले ही दरगाह को दे रहे हैं नुकसान। कर्मचारियों और बाहरी लोगों की होनी चाहिए जांच। आखिर यह किस गिरोह के साथ दे रहे हैं दरगाह को नुकसान। अब देखना है कि जांच हो पाती है या नहीं।
शनिवार, 18 जुलाई 2020
सिद्धार्थ नगर।तालीम के मैदान में बेटियां कामयाबी के परचम लगातार बुलंद कर रही हैं।बढ़नी की नबीला जुनैद ने सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हाई स्कूल की परीक्षा में 97.6 % फीसदी अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।नबीला की इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
नबीला के माता पिता उसकी पढ़ाई को लेकर शुरू से ही बहुत संजीदा रहे हैं।पिता जुनेद फैसल बढनी में दवा व्यवसायी है तो माँ नाजिश बेगम एक साधारण गृहणी हैं।जुनैद फैसल ने बताया कि नबीला शुरू से ही पढ़ने में बहुत प्रतिभा शाली थी उसकी आरंभिक शिक्षा ज़लमोना से हुई है।माँ नाज़िश बेगम बिटिया की कामयाबी पर बहुत खुश हैं।नबीला की कामयाबी की असली वजह उनकी वालिदा की कड़ी मेहनत और तरबियत का नतीजा है.।नबीला जुनेद एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी हैं वह अपने परिवार में सबसे बड़ी है। छोटी बहन फाइज़ा जुनेद कक्षा सात में पढ़ती है और सबसे छोटा भाई फैजान जुनेद यूकेजी में ।दोनों अपने क्लास में फर्स्ट आये हैं।नबीला ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता और अपने गुरुओं को देते हुए बताया कि वो पढ़कर लिख कर डॉक्टर बनना चाहती है ।
नबीला की इस कामयाबी पर एस एस बी के सहायक कमाण्डेन्ट गौरव कुमार सिंह,तालीमी बेदारी के प्रदेश अध्यक्ष सग़ीर ए ख़ाकसार,वरिष्ठ सहायक श्रम आयुक्त शमीम अख्तर अंसारी,नपा सिद्धार्थ नगर के पूर्व चेयरमैन मो जमील सिद्दीकी, चेयरमैन निसार अहमद बागी,निज़ाम अहमद खान,मो इब्राहिम,इंजीनियर ज़ाहिद हई खान,मुजीबुल्लाह खान,जमाल खान,दिनेश चंद्र गुप्ता,अरशद मिर्ज़ा,अनुपम मोंगा, एस के गुप्ता, मौलाना अताउल्लाह मदनी,मौलाना अब्दुल अज़ीम मदनी,ज़ाहिद आज़ाद झंडा नगरी आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बुधवार, 15 जुलाई 2020
जिलाधिकारी शामली का नया आदेश 15 जुलाई से समय परिवर्तन
शुक्रवार की रात 10 बजे से लेकर सोमवार की सुबह 5 बजे तक रहेगा संपूर्ण लॉक डाउन मतलब प्रत्येक शनिवार और रविवार प्रातः 7:00 से प्रातः 9:00 बजे तक दूध की दुकानें खुलेगी। दवा की दुकानें पूरा दिन खुलेगी।
नीमच जिला कलेक्टर का आदेश
नीमच जिला कलेक्टर के आदेश की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान निर्णय लिया गया है कि जिले में अब शनिवार ! रविवार को संपूर्ण लोकडाउन रहेगा साथ ही सोमवार से शुक्रवार तक जिले की सभी दुकानों के संचालन का समय सुबह 9 से 7 बजे तक होगा
आप को बता दे आगमी आदेश तक सभी जिले की जनता इन्ही नियमो का पालन करना होगा
आप को बता दे आगमी आदेश तक सभी जिले की जनता इन्ही नियमो का पालन करना होगा
मंगलवार, 14 जुलाई 2020
थाने की बन्द पड़ी सेनिटाइजर मशीन को ठीक किया
आज थाने बड़ौत से सूचना मिलने पर की कई महीनों से बंद पड़ी सेनेटाइजर मशीन ठप पड़ी है उसको ठीक करने के लिये रॉयल हैल्प लाइफ की टीम ने पहुचकर सेनेटाइजर मशीन को कुछ ही घण्टे में ठीक कर दिया मशीन को ठीक करने में मुख्य रूप से रॉयल हैल्प लाइफ के
महासचिव दा. रीयल इंजीनियर सलीम मुलतानी जी का योगदान रहा रहा इन्होंने खराब मसीनरी के सभी पार्ट बदलकर फिर से बंध पढ़ी मशीन में नई जान फूंक दी और ओर मशीन फिर से पहले से भी बेहतर चलने लगी इस मौके पर रॉयल हैल्प लाइफ के अध्यक्ष व प्रबंधक एडवोकेट विकास मलिक जी ने बताया कि इस समय हमारे लिये अपनी जान पर खेल कर हमारी जान की रक्षा के लिये दिन भर बाहर रहने वाले पुलिस
कर्मियों को सनेटाइजर मशीन जी बहुत आवश्यकता है और ये आवश्यकता तब और भी बढ़ जाती है जब हमारे थाने से दो पुलिस कोरोना योद्धाओं की कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आई हो ऐसे समय मे सेनेटाइजर मशीन का खराब रहना ठीक नही था इसकी सूचना मिलते ही रॉयल हैल्प लाइफ की टीम ने इस कार्य को प्रथमिकता देते हुवे मशीन को ठीक कार्य
सोमवार, 13 जुलाई 2020
यह नज़्म आज से ५० साल पहले, हक़ीम सईद साहिब जो हमदर्द Foundation के Founder थे ,कही थी
वहाँ तक चाहिए बचना *दवा* से।
अगर *ख़ून* कम बने, *बलगम* ज़्यादा,
तो खायें *गाज़र, चने, शलगम* ज़्यादा।
*ज़िगर के बल* पे है इंसान जीता,
अगर ज़हफ़ जिगर है तो खा *पपीता*।
*ज़िगर* में हो अगर *गर्मी* का एहसास,
*मुरब्बा आंवला* खा या *अनन्नास*।
अगर होती है *माएदा* मे गरानी,
तो पी ले *सौंफ या अदरक* का पानी।
थकन से हों अगर *अज़लात ढीले* ,
तो फ़ौरन *दूध गर्मा गरम* पी ले।
जो दुखता हो *गला नज़ले* के मारे,
तो कर *नमकीन पानी के ग़रारे*।
अगर हो *दर्द से दांतों* के बे कुल,
तो ऊँगली से *मसूड़ो* पर *नमक* मल।
जो *ताक़त मे कमी* होती हो महसूस,
तो *मिश्री की डली मुल्तान* की चूस।
शिफा चाहिए अगर *खाँसी* से जल्दी,
तो पी ले *दूध में थोड़ी सी हल्दी*।
अगर *कानों* में तकलीफ़ होए,
तो *सरसों* का तेल फाये से निचोड़ें।
अगर *आँखों* में पड़ जाते हो *जाले*,
तो *दखनी मिर्च घी* के साथ खा ले।
*तपेदिक* से अगर चाहिए रिहाई,
बदल पानी का *गन्ना चूस* भाई।
*दमा* मे यह ग़ज़ा बेशक है अच्छी,
*खटाई* छोड़ खा दरिया की *मछली*।
अगर तुझ को लगे *जाड़े में सर्दी* ,
तो इस्तेमाल कर *अंडे की ज़र्दी*।
जो *बदहज़मी* में तू चाहे अफाका,
तो *दो एक वक्त* कर ले तू *फ़ाक़ा*।
प्लीज शेयर करें। शुक्रिया।
सरकार ने रोको-टोको कार्यक्रम शुरू किया
*मुख्यमंत्री ने मॉस्क न पहनने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश, जिला कलेक्टरो को दिए*
*रोको टोको कार्यक्रम शुरू होगा*
राकेश साहू
वरिष्ठ पत्रकार धार
धार। कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामले को देखते हुए अब सरकार भी एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना का बढ़ना बहुत ही चिंता का विषय है। हमें जल्द ही इसके उपाय ढूढ़ने होंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरो को सख्त निर्देश दिये है कि अगर कोई मास्क नहीं पहने औऱ सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करे और साथ ही जुर्माना भी लगाएं।
*सेनेटाइजर रखना अनिवार्य*
मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि शासकीय कार्यालयों में तथा व्यवसायी वर्ग अपने यहाँ पर हाथ धोने के लिए साबुन, पानी अथवा सेनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करे। इन नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। जिससे प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस को रोका जा सके।
आपको बता दे कि कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए राज्य सरकार विशेष पहल करने जा रही है। मास्क ना पहनने वालों के लिए सरकार रोको-टोको कार्यक्रम चलाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने ये आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने वालो को मास्क उपलब्ध कराया जाये, साथ ही चयनित स्वयंसेवी संस्थाएं मास्क उपलब्ध कराएंगी और संबंधित से 20 रुपये प्रति मास्क की दर से राशि भी वसूल करेंगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)














