Tuesday, February 25, 2025

बड़ौत से बिरादरी के लिए बेहद गमगीन ख़बर

निहायत ही अफ़सोस के साथ आपको यह इत्तिला दी जाती है कि मुस्लिम मुल्तानी लोहार बढ़ई बिरादरी में बड़ौत के पास बावली गांव में, ट्रेक्टर वालों में, मिस्त्री अजीज साहब के छोटे बेटे जहूर साहब का आज दिन  मंगल बा तारीख़ 25 फ़रवरी 2025 की शाम मग़रिब के वक्त इंतेकाल हो गया है । अल्लाह की ऐसी ही मर्जी थी इन्नालिल्लाहि व इन्नाइलैईहि राज़िऊन, मिली जानकारी के अनुसार कल दिन बुध बा 26 फरवरी 2025 की सुबह साढे 10 बजे मय्यत को बावली गांव में बिजली घर के पास वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जायेगा । हम सब अल्लाह से मरहूम के लिये दुआ करते हैं कि अल्लाह मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मकाम अता फरमाएं । आमीन । सुम्मा आमीन ।

नोट 🚫 इससे ज्यादा जानकारी के लिये मरहूम जहूर के भाई गफूर नेता जी के फोन नंबर 8477894156 पर कॉल करके जानकारी कर सकते हैं । 
#multanisamaj 
8010884848

अंजुमन का वो बायलॉज पेश है जो हमारे बुजुर्गों ने आपकी और हमारी आने वाली नस्लों की, तरक्की के लिये बनाया था : अलीहसन मुल्तानी

( प्रेस विज्ञप्ति) बहुत इज्जत अदब और अहतराम के काबिल मोहतरम जनाब मुस्लिम मुल्तानी लोहार बढ़ई बिरादरान अस्सलामु अ़लैईकुम जी । आपके पास अंजुमन का वो बायलॉज पेश करने जा रहा हूं जो हमारे बुजुर्गों ने हमारी, आपकी, आने वाली नस्लों की, तमाम बिरादरान हजरात की और अंजुमन की तरक्की के लिये रजिस्ट्रेशन कार्यालय मेरठ से सन 1994 रजिस्टर्ड करा रखा है आइये जानते हैं अंजुमन के बायलॉज में क्या और कितना लिखा है जो लिखा है हम वहीं लिखेंगें चाहे वो शब्द सही शुद्ध है या ग़लत और अशुद्ध है जो लिखा है वहीं लिखेंगें ।                स्मति पत्र ------ संस्था का नाम - अंजुमन मुल्तानी मुग़ल आह्नग्रान, संस्था का पता - स्थान व पोस्ट बड़ौत जिला मेरठ, संस्था का कार्य क्षेत्र - उत्तर प्रदेश, संस्था के उद्देश्य -प्राथमिक शिक्षा स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा का प्रचार प्रसार शिक्षा के लिये स्कूल कालेज विद्यालय की स्थापना तथा उनका प्रबन्ध संचालन करना, 
                           
शिक्षा सुधार हेतु शिक्षा विदों की गोष्ठियां आयोजित करके सरकार को उनसे अवगत कराना,        
                        
उन सभी साधनों का क्रियान्वयन जिनसे शिक्षा का प्रसार सम्भव हो ।                       
शिक्षा के लिये विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन देना ।              
                  
1- बिरादरी के लोगों के मन में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करना ।              
          ‌            2- बिरादरी के लोगों का सामाजिक व सर्वांगीण विकास करना ।                
                        
3- बिरादरी के कमजोर व नि-सहाय लोगों की मदद करना ।                 
                          
4- अन्य वे समस्त कार्य जो सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा 21 के अंतर्गत आते हैं ।               
                 ‌
इसके बाद इस पेज पर सत्य प्रतिलिपि पटल सहायक कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज तथा चिट्स मेरठ की मुहर लगी है ।          
                         
 इस पेज पर बिरादरी के लोगों के 11 आदमियों के दस्तखत हैं, सभी दस्तखत हमारी समझ में नहीं आ रहे हैं ।       
                        
ये अंजुमन संस्था 1994/95 में रजिस्टर्ड हुई है इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 277 है इसकी फाईल संख्या 38837 है ।             
                     
 इस पेज को समझने के एतबार से दोबारा पढ़ें समझ में ना आये तो मुहल्ले पड़ोस में सरकारी नौकरी वाले किसी आदमी या किसी अधिवक्ता/वकील से पढ़वाकर समझ लें जरूरी है ।               
                    
 अंजुमन को लेकर मेरे लेख व विचार साक्ष्यों के साथ बिल्कुल सही व सत्य हैं नया बायलॉज 
ये बायलॉज के एक-एक शब्द में तालीम, बिरादरी, राष्ट्रीयता, व सेवा-भाव की बातें साफ-साफ लिखी हैं लिखने और दिखाने के लिये दो दर्जन पेज अभी बाकी हैं देखते रहिये पढ़ते रहिए समझते रहिये और एक दूसरे को बताते दिखाते व समझाते रहिये अंजुमन का बायलॉज, अभी आगे बहुत कुछ है अंजुमन के बायलॉज में ‌-------------- । प्रेषक आपका बेटा, आपका भाई, आपका खादिम  किशनपुर बिराल वाला अंजुमन के पास मुल्तानी वाली गली बड़का मार्ग बड़ौत जिला बाग़पत उप्र ।फोन नंबर हैं जी 9917866561, 9565158686, 9027004684  व्हाट्सएप, 8307308750 अलीहसन मुल्तानी बड़ौत
------------------------------------------------------------------- 
---------------------------------------------------------+---------
प्रधान संपादक, सदर साहेब, चैयरमैन साहेब, बिरादरी के रहबर व खिदमतगार जमीर आलम मुल्तानी साहब अस्सलामु अ़लैईकुम जी । गुज़ारिश के साथ अर्ज़ करना चाहता हूं कि बिरादरी की खिदमत के लिये हमारी उन मेहनतों को जो साक्ष्यों के साथ संलग्न हों को बिरादरी हित में अपने अखबार, न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल प्रसारित कराने की मेहरबानी इनायत फरमाएं हमें उम्मीद है कि बिरादरी की खिदमत में आप हमारा साथ देंगें । नीम व करेला कड़वा होने के बावजूद भी बहुत फायदेमंद होता है । सच की भी यही परिभाषा है  । हम जैसे भी हैं आपकी खिदमत में बिरादरी के लिये फायदेमंद है । शुक्रिया साहेब। अल्लाह हाफ़िज़ । वस्सलाम ।
#multanisamaj 
8010884848

अचानक चला ग्राइंडर, पैर पर लगने से 3 हड्डियां कट गई , सभी से इल्तज़ा इस खबर को जरूर पढ़ें

सभी ग्रुप मेंबर्स को इत्तला दी जाती है कि 
सेलाकुई रामपुर में हमारे एक मुल्तानी भाई इमरान ग्राइंडर से काम कर रहे थे कि लाइट चली गई ग्राइंडर on था जो भूल से रख दिया लाइट आने पर उनकी वाइफ वहां से गुजार रही थी तभी ग्राइंडर चला ओर उनके पैर पर लगने से 3 हड्डियां कट गई इनकी माली हालत ठीक नहीं है इसलिए सभी हजरत से गुजारिश है कि इनकी मदद की जाए
न्यूज अपडेट 

 रामपुर देहरादून में एक बिरादरी की लेडी का ग्राइंडर से पैर कट गया था जिनको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था उस वक्त आप सभी हजरत ने थोड़ी-थोड़ी मदद की थी अब उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है ।  दवाई के लिए पैसों की सख्त जरूरत है इसलिए आप सभी से गुजारिश है कि आप इस जरूरतमंद परिवार की जितनी भी हो सके हेल्प करें प्लीजअस्सलामो अलैकुम व रहमतुल्लाही वा बराकातहू प्यारे दोस्तों,हमारे ग्रुप में पिछले दिनों एक खातून का पैर में चोट लगने पर मदद के लिए एक मैसेज वायरल हुआ था और हमारे ग्रुप के कईं साथियों ने उस समय उनकी कुछ आथिर्क मदद भी की थी। कल हमारी टीम के लोगो ने उस खातून को उन के घर जाकर उन का हाल और ईलाज के बारे मे बात चित करने पर कुछ आथिर्क मदद की और आगे जरूरत मे साथ रहने का भरोसा दिलाया के ऐसे दुख के वक्त इंशाल्लाह बिरादरी की तरफ से आपकी जरूरत पूरी की जाएगी।
#multanisamaj 
8010884848