Wednesday, September 30, 2026

एक ही रात मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी के दो घरों में पसरा मातम

नजीबाबाद और बागपत से दो अफ़राद के इंतक़ाल की दर्दनाक इत्तिला, बिरादराना हज़रात से जनाज़े में शिरकत और मरहूमीन के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत की अपील

निहायत ही रंज-ओ-ग़म और दिली अफ़सोस के साथ मुल्क भर में रहने वाले तमाम मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादराना हज़रात को यह दर्दनाक इत्तिला दी जाती है कि बीती रात बुध बा-तारीख़ 30 सितंबर 2026 को बिरादरी के दो अलग-अलग जिलों से दो अफ़राद के क़ज़ा-ए-इलाही से इंतक़ाल की ख़बर सामने आई है। दोनों सदमों ने बिरादरी के लोगों को गहरे रंज-ओ-ग़म में मुब्तिला कर दिया है।

नजीबाबाद, जिला बिजनौर से पहली इंतक़ाल की इत्तिला

मोहल्ला मुग़लुशा, क़स्बा नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले जनाब फ़ख़रे आलम साहब वल्द मरहूम जनाब अख़्तर मुल्तानी साहब का बीती रात क़ज़ा-ए-इलाही से इंतक़ाल हो गया।

मरहूम के इंतक़ाल की ख़बर से खानदान, रिश्तेदारों, अहबाब और बिरादरी में गहरे सदमे और ग़म की लहर दौड़ गई। हर तरफ़ से मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत और अहले-ख़ाना के लिए सब्र-ए-जमील की दुआएँ की जा रही हैं।

मैय्यत को बाद नमाज़ जौहर तदफिन होगा।


1.30 बजे जनाज़ा उनकी रिहाइशगाह मोहल्ला मुग़लशा इस्लामी फंड के सामने से होज़ वाले कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। बाद नमाज़-ए-ज़ुहर सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। बिरादराना हज़रात से गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और सवाब-ए-दारेन हासिल करें।

मैय्यत के सिलसिले में मज़ीद मालूमात के लिए जनाब शेकुलरहमान साहब — 9719174812 पर राब्ता क़ायम किया जा सकता है।

बागपत से दूसरी दर्दनाक इत्तिला

इसी के साथ गाँव बावली, तहसील बड़ौत, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश से भी इंतक़ाल की दूसरी बेहद अफ़सोसनाक इत्तिला मिली है।

गाँव बावली के जनाब अलीहसन साहब वल्द जनाब हाजी मुंसी जी के बड़े फ़रज़ंद का भी बीती रात बुध बा-तारीख़ 30 सितंबर 2026 को क़ज़ा-ए-इलाही से इंतक़ाल हो गया।

इस दर्दनाक ख़बर से अहले-ख़ाना, रिश्तेदारों, दोस्तों और बिरादरी के लोगों में ग़म की लहर दौड़ गई। मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज जुमेरात बा-तारीख़ 01 अक्टूबर 2026 को नमाज़-ए-ज़ुहर के बाद गाँव बावली में अदा की जाएगी, जिसके बाद मरहूम को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

तमाम बिरादराना हज़रात से पुरख़ुलूस गुज़ारिश है कि जनाज़े में शरीक होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और अहले-ख़ाना के ग़म में शरीक हों।

मैय्यत के सिलसिले में मज़ीद मालूमात के लिए जनाब ख़ालिद साहब — 7984844198 पर राब्ता क़ायम किया जा सकता है।

दुआ-ए-मग़फ़िरत

ऐ अल्लाह! दोनों मरहूमीन की मुकम्मल मग़फ़िरत फ़रमा, उनकी तमाम ख़ताओं और कोताहियों को माफ़ फ़रमा, उनकी क़ब्रों को नूर से मुनव्वर फ़रमा, क़ब्र को उनके लिए जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे और उसमें कुशादगी अता फ़रमा।

या अल्लाह! जब उन्हें क़ब्र में उतारा जाए और मिट्टी दी जाए तो अपनी रहमत के साये में उन्हें जगह अता फ़रमा। उनकी क़ब्र की तन्हाई को अपनी रहमत से दूर फ़रमा, सवालात-ए-क़ब्र में आसानी फ़रमा और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमा।

या रब्बुल आलमीन! मरहूमीन की मग़फ़िरत फ़रमा, उनकी नेकियों को क़ुबूल फ़रमा, उनकी लग़ज़िशों से दरगुज़र फ़रमा और उन्हें अपने प्यारे हबीब हज़रत मुहम्मद ﷺ की शफ़ाअत नसीब फ़रमा।

अल्लाह तआला दोनों मरहूमीन को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए और तमाम अहले-ख़ाना को इस सदमे को बर्दाश्त करने के लिए सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।

आमीन या रब्बुल आलमीन।

तमाम बिरादराना हज़रात से गुज़ारिश है कि इन दोनों ग़मज़दा ख़ानदानों के लिए ख़ुसूसी दुआ करें और जहाँ मुमकिन हो, जनाज़े में शरीक होकर बिरादराना हमदर्दी का इज़हार करें।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया या प्रसारित करवाना चाहते हैं तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

“मुल्तानी समाज”

अपनी बिरादरी की आवाज़, अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment