मंगलवार, 29 सितंबर 2026

🌹 दो घरानों में बजेगी निकाह की शहनाई, सजेंगे खुशियों के रंग

मोहम्मद जावेद व सानिया नूर तथा जियाउर्रहमान व अमरीन बानो के निकाह की तैयारियाँ मुकम्मल

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

अस्सलातु वस्सलामु अलैका या रसूलल्लाह ﷺ

🌹 “अन-निकाहु मिन सुन्नती” 🌹

उदयपुर। अल्लाह तआला के फ़ज़्लो-करम और सरवरे कायनात, रहमतुल्लिल-आलमीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ के सदक़े व तुफ़ैल दो खानदानों में निकाह की मुबारक खुशियाँ दस्तक देने जा रही हैं। इस मुबारक मौक़े पर अहले मुल्तानी बिरादरी के दो नौजवानों के निकाह की खुशखबरी ने रिश्तेदारों और अज़ीज़ो-अक़ारिब में ख़ुशी की लहर पैदा कर दी है।

मरहूम रहीम बख्श साहब के परपोते तथा मरहूम हाजी अब्दुल क़ादिर पटेल साहब के पोते जनाब मोहम्मद जावेद, इब्ने अब्दुल वहीद पटेल (पुंवार), आयड़, उदयपुर, का निकाह सानिया नूर, बिन्ते मोहम्मद शरीफ़ साहब, पुंवार (उदयपुर) के साथ दोनों खानदानों की बाहमी रज़ामंदी से तय पाया है।

💐 पहला निकाह — मोहम्मद जावेद एवं सानिया नूर

इस मुबारक निकाह की तक़रीब 6 जमादिउल अव्वल 1448 हिजरी, मुताबिक़ 17 अक्टूबर 2026, बरोज़ शनिवार, बाद नमाज़-ए-मग़रिब लोहार कॉलोनी, उदयपुर में आयोजित होगी।

अल्लाह तआला इस पाक रिश्ते को मोहब्बत, बरकत, सुकून और ख़ुशहाली से मालामाल फ़रमाए और दोनों को उम्र भर एक-दूसरे का ख़ैरख़्वाह और हमसफ़र बनाए। आमीन।


🌹 दूसरा निकाह — जियाउर्रहमान एवं अमरीन बानो

इसी ख़ुशनुमा सिलसिले में जनाब जियाउर्रहमान, इब्ने अब्दुल हमीद पटेल (पुंवार), आयड़, उदयपुर, का निकाह अमरीन बानो, बिन्ते अब्दुल अज़ीज़ साहब, मोटीयार (इंदौर) के साथ तय पाया है।

यह मुबारक निकाह 8 जमादिउल अव्वल 1448 हिजरी, मुताबिक़ 19 अक्टूबर 2026, बरोज़ सोमवार, बाद नमाज़-ए-मग़रिब इंदौर में, इंशाअल्लाह, अदा होगा।

दोनों परिवारों में निकाह की तैयारियाँ अपने पूरे जोश व ख़ुशी के साथ जारी हैं और रिश्तेदारों, दोस्तों तथा बिरादराने अहले मुल्तानी की आमद से इन मुबारक तक़रीबात की रौनक़ में और इज़ाफ़ा होगा।

🌺 दावते वलीमा

निकाह की इन मुबारक तक़रीबात के बाद 21 अक्टूबर 2026, बरोज़ बुधवार को तुलसी वाटिका, यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर में दावते वलीमा का एहतिमाम किया गया है।

इस मौक़े पर खानदान के अज़ीज़ो-अक़ारिब, दोस्तों और बिरादरी के लोगों से शिरकत फ़रमाकर नवविवाहित जोड़ों को अपनी दुआओं से नवाज़ने की दरख़्वास्त की गई है।

🌹 दुआ है...

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त दोनों नवविवाहित जोड़ों के निकाह को अपनी बारगाह में क़ुबूल फ़रमाए। उनके आने वाले सफ़र को ईमान, मोहब्बत, रहमत, बरकत और सुकून से भर दे। दोनों परिवारों के बीच मोहब्बत और भाईचारा हमेशा क़ायम रखे तथा घरों को ख़ुशियों, नेक औलाद और अपनी रहमतों से आबाद फ़रमाए।

आमीन या रब्बुल आलमीन। 🤲🌹

🌺 अदईय्यान

अब्दुल जलील पटेल साहब, अब्दुल अज़ीज़ पटेल, अब्दुल गफ़्फ़ार पटेल, मोहम्मद इब्राहीम पटेल, अब्दुल हमीद पटेल एवं अब्दुल वहीद पटेल।

🌺 अल-मुक़ल्लिफ़ीन

अब्दुल रशीद, अब्दुल मजीद, मोहम्मद सलीम, अब्दुल सलाम, मोहम्मद फ़ारूक़, मोहम्मद इरफ़ान, मोहम्मद शरीफ़, मोहम्मद हनीफ़, अब्दुल वहीद, मोहम्मद इमरान, अताउर्रहमान, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद आसिफ़, हबीबुर्रहमान, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद फ़ैज़ल, मोहम्मद तौसीफ़, अब्दुल कलाम, मोहम्मद मुजाहिद, मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद अल्तमश।

🌷 नन्ही इल्तिजा

मोहम्मद ताबिश एवं अक़लीमा फ़ातिमा

🌹 ननिहाल की तरफ़ से

मामा जी: हाजी मक़बूल अहमद साहब, मौलाना मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद शरीफ़, अहमद हुसैन, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सईद, मोहम्मद आरिफ़ एवं अब्दुल रशीद।

बहनोई: हाजी मोहम्मद फ़ारूक़ डड्डियाल।

भांजे: मोहम्मद तारिक़, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद नूर, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद फ़ुरक़ान एवं मोहम्मद फ़ैज़ान।

🌹 नियाज़मंद

अब्दुल गफ़्फ़ार पटेल — 7727019647
अब्दुल हमीद पटेल — 7737719595
अब्दुल वहीद पटेल — 9414474105

पता: 84, गली नंबर 3, लोहार कॉलोनी, उदयपुर (राजस्थान)


📰 मुल्तानी समाज — आपकी बिरादरी की अपनी आवाज़

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून, पैग़ाम-ए-मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना या अपने कारोबार का इश्तिहार क़ौमी सतह पर शाया व प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

“आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।”

🌹 “मुल्तानी समाज”

अपनी बिरादरी की आवाज़ — अपनी पहचान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।