Friday, December 4, 2020

लड़की अपने ससुराल मैं कैसे खुश रहे


1 लड़की अपनी माँ के साथ पुलिस थाने  मे  अपने पति एवं ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत करने जाती है !*

*वहां की आफिसर लड़की से पुछती  है ...*

*क्या तुम्हारा पति  मारता हैं ?*

*क्या वो तुमसे अपने माँ  बाप  से कुछ मांग के लाने को कहता है ?*

*क्या वो तुम्हे खाने  पहनने  को  नहीं देता*

*क्या  तेरे ससुराल वाले कुछ भला बुरा कहते है*

*क्या वो तेरा  ख्याल नहीं रखता ?*


*इंन सब सवालो का जवाब लड़की ने  नही में दिया !*

*इस पर लड़की की माँ बोली की मेरी बेटी बहुत परेशान है !*

*वो इसे घर की छोटी-छोटी बातों पर टोकाटाकी करते हैं*

*मोबाइल पर बात करने पर भी आपत्ति करते हैं*

*वो इसे टोरचेर करते है !*

*अफसर समझ गयी !* *उसने लड़की की माँ से पुछा - क्या बेटी से रोज फोन पर बात करती हैं?*

*माँ ने कहा- हाँ मैं अपनी बेटी का पराये घर में ध्यान तो रखूगी, इतने नाजो से पाला है उसे।।।*

*पुलिस अफसर समझ गई और फिर उसने पूछा -* 

   *बहन जी क्या  आप घर में दही ज़माती  हो ?*

*लड़की की माँ नें कहा- हाँ !*

*अफसर : तो जब दही ज़माती हो तो बार बार दही को ऊंगली मार कर जाचती हो ?*

*लड़की की माँ : जी अगर बार बार ऊंगली मार के जाचुंगी तो दही  कहा जमेगा ?*

*वो तो खराब हो जाएगा* 

*अफसर : तो बहिन जी इस बात को समझिये* *शादी से पहले लड़की दूध थी !*

*अब उस को ज़म कर दही बनना है !*

*आप बार बार ऊंगली मारेंगी तो वह  सासुराल में बसेगी कैसे ? वहाँ के रहन - सहन को सिखेगी कैसे?*

*आपकी लड़की ससुराल में परेशांन नहीं है !*

*आप की दखलंदाज़ी ही उसके घर की परेशानी का कारण है !*

*उसे उसके ससुराल में ऐडजस्ट होने की शिक्षा दिजिये !*उसको वहाँ के हिसाब से रचने - बसने दीजिये*

*हर माँ को ये समझना चाहिए*

*इस समझ की आज समाज में बहुत ज़रूरत है*

*🌹🌹*

Thursday, December 3, 2020

सोनो ग्राफी सेंटर बनाइये जिसमें पूरा काम करने वाला स्टाफ औरतों का हो जिससे हमारी बहन बेटियां अपनी जांच कराने में शर्मिंदगी महसूस ना करें

 


क़ौम के सभी ज़िम्मेदार हज़रात, ज़िम्मेदार तंज़ीमो से आजिज़ाना मुख़लिसाना मोअतबना ग़ुज़ारिश है कि एक सोनो ग्राफी सेंटर बनाइये जिसमें पूरा काम करने वाला स्टाफ औरतों का हो जिससे हमारी बहन बेटियां अपनी जांच कराने में शर्मिंदगी महसूस ना करें जिससे हर मज़हब हर तबके के लोग फायदा हासिल कर सके क्योंकि ज़्यादातर इन जग़ाहों पर मर्द रहते हैं और सिर्फ जांच के लिए वो भी अकेली औरत को ही अंदर भेजते हैं जिससे हमारी बहनों को शर्मिंदगी महसूस होती है और डर सा लगा रहता है कि कुछ ग़लत ना हो इसलिए जल्द से जल्द इस पर ग़ौरो फिक्र करें।

क्या आप जानते हैं कि जब किसी हामला (गर्भवती) औरत की सोनोग्राफ़ी होती है बच्चे को देखने के लिये तो उसकी नाफ़ के भी कितने नीचे तक मशीन ले जाना होती है या फिरर पथरी के लिए ख़ूब पानी पिलाया जाता है और जब ख़ूब ज़ोर से पेशाब आता है लेडीज़ को तब सोनोग्राफी की जाती है जिससे पेशाब की थैली साफ़ नज़र आये। (तौबा अस्तग़फ़ार)


थोड़ा ढूंढिए हर शहर में कोई लेडी डॉक्टर ज़ुरूर होती है जो सोनोग्राफी करती है उन्ही से कराएं चाहे पैसे ज़्यादा लगे या वक़्त हर जगह श्यानपत्ति दिखाने वाले हमारे मुस्लिम मर्द यहां अंधे क्यों हो जाते है समझ नही आता।

हमारी घर की औरतें हमारे घरों की इज़्ज़त हैं उन्हें किसी ग़ैर के सामने पेट खोलने में कितनी शर्मिन्दगी होती होगी क्या कभी आपने सोचा है?


इस पोस्ट को अपनी ज़िम्मेदारी समझ कर आगे पहुचायें ताकि इससे हमें एक सोनो ग्रफी सेंटर मिले ताकि हमारी बहन बेटियां ग़ैर के पास जाने से महफूज़ रहें।


एक अच्छी पहल है सोचो और मेडिकल हेल्प टीम बनाओ! इसके बारे में ज़रूर सोच रखें।

(जज़ाकल्लाह ख़ैर)

Saturday, November 28, 2020

मुस्लिम शहज़ादियों का बचाव करना ही आने वाली नसलों का बचाव है


Muslim Shehzadiyon Ka Bachao Karna Hi Aane Wali Naslon Ka Bachao Hai


_जो क़ौम अपने रसूलﷺ की इज़्ज़त और नामूस पर पहरा नहीं देती वो क़ौम रुसवा होती है मार खाती है उस क़ौम की बहन बेटियों की इज़्ज़त उस क़ौम के मर्दों के सामने नीलाम की जाती है_ आज हमारे साथ यही हो रहा है।


आज मुस्लिम शहज़ादियों का ग़ैर मुस्लिम लड़को के साथ शादी करने और भागने के जो वाक़ियात सामने आ रहे हैं सैकड़ों और हज़ारों की तादाद में लेकिन हमारी क़ौम का हर छोटा बड़ा तबका बड़ी आसानी से तमाशा देख रहा है!


 सोशल मीडिया पर इधर उधर की ख़बर उठाकर चिपकाकर कुछ नहीं होगा , मोबाईल की स्क्रीन पर उंगलियां बहुत घिस लीं अब ज़मीन पर उतरकर  थोड़ी चप्पलें भी घिसिए!


आज मुस्लिम क़यादतें भी इस मसले पर कुछ नहीं बोल रही हैं और ना ही  मुस्लिम शहज़ादियों को बचाने के लिए हमारे पास कोई प्लान है , हमारी कौम की हमदर्दी में  बड़े बड़े लेक्चर और बयान देने वाले कुछ नहीं बोल रहे हैं उन्हें इस मसले पर बोलते हुए डर लगा रहा है।


लेकिन हम बेग़ैरत नहीं हैं, हमारा दीन हमें ग़ैरत का दर्स देता है, हम अपनी हिम्मत और हैसियत के मुताबिक कुछ तो कर ही सकते हैं


*करना क्या है?* 

👉 बेबाक आइम्म्मा ए मसाजिद हर जगह इस मसले पर बयान दें और मुस्लिम शहज़ादियों के मां बाप को तंबीह करें की वो अपनी बेटियों पर नज़र रखें!


👉 मुस्लिम वालेदैन अपनी बेटियों को कोचिंग के नाम पर , एक्स्ट्रा क्लासेस के नाम पर , फ्रेंड की बर्थडे पार्टी के नाम पर घर से रात के 12-12 बजे बाहर जाने पर रोक लगाएं।


👉 मुस्लिम लड़कियों के भाईयों से गुज़ारिश है कि अपनी बहनों की ज़रूरत घर बैठे पूरा करें और अगर घर से बाहर जाने की ज़रुरत पड़े तो उनके साथ जायें उनको साथ लेकर जायें, अपनी बहन के ज़रूरी कामों को ना टालें।


👉 कॉलेज में पढ़ने वाली गैरतमंद और बहिम्मत मुस्लिम शहज़ादियों से गुज़ारिश है कि आप अपने  स्कूल , कॉलेज और यूनिवर्सिटी या कोचिंग में ऐसी मुस्लिम शहज़ादियों को समझाने की कोशिश करें जो गलत रिलेशनशिप में मुब्तिला हैं।


👉 बसलाहियत और दीनदार मुस्लिम बहनों से गुज़ारिश है कि वो अपनी सहेलियों का ग्रुप बनाकर जैसे मुम्किन हो जगह जगह जाकर अपनी उन बहनों को समझाकर महफूज़ करे जो गलत रिलेशनशिप में मुब्तिला हैं, जितना बेहतर तरीक़े से लड़की लड़की को तबलीग कर सकती है मर्द नहीं कर सकते।


👉 नौजवान मुस्लिम भाईयों से गुज़ारिश है कि अपने दोस्तों के ग्रुप को फुज़ूल कामो में ना लगाकर अपने दीन और अपनी कौम की शहज़ादियों को महफूज़ करने में लगाएं।


👉 हमारी क़ौम का जो अमीर और प्रोफेशनल तबका है उससे मेरी गुज़ारिश है खुदा के वास्ते अपनी कौम के हाल पर रहम खाईए और अपनी कौम के हर छोटे बड़े खानदान की बेटी की इज़्ज़त और आबरू के मुहाफिज़ बन जाईए , अपने इलाक़े में मुस्लिम शहज़ादियों के लिए गर्ल्स स्कूल और कॉलेज बनाएं ताकि हमारी कौम की  शहज़ादियां तालीम हासिल करने सके और मॉडर्न तालीम और को एजुकेशन के नाम पर इज़्ज़त और आबरू को बर्बाद होने से बचा सकें।


ये सब कुछ करना इतना आसान नहीं है मगर ना मुमकिन भी नहीं है जो ग़ैरत मंद मुसलमान होगा वो हाथ पर हाथ रख कर तमाशा नहीं देखेगा वो ज़रूर अपनी मिल्लत की बेटियों के लिए उठ खड़ा होगा और ज़रूर कुछ ना कुछ करेगा।


_*नोट:* मुस्लिम नौजवानों से गुज़ारिश है कि पहले तुम अपने आपको हराम रिलेशनशिप से दूर रखो तब तुम अपनी बहन बेटियों को हराम रिलेशनशिप से बचा पाओगे अगर तुम्हारे किरदार पर हराम रिलेशनशिप का दाग होगा तो तुम कैसे अपनी क़ौम की बेटियों और बहनों को तबलीग करोगे?......दिल दुखता है मेरे भाई बहुत दिल दुखता है.... अगर तुम आज खड़े ना हुए तो कौन तुम्हारी बहनों की इज़्ज़त आबरू के लिए खड़ा होगा जैसे मुमकिन हो लिखकर ,बोलकर और चलकर अपनी बहनों तक मैसेज पहुंचाइए कुछ तो हो ही सकता है कुछ तो कर ही सकते हैं_ 


*🖋️ MULTANI ZAMEER ALAM .*

National  President

_ _

_*MULTANI SAMAJ CHARITABLE TRUST ( R )*_

समस्त पंच इंदौर मुल्तानी लोहार की तरफ से शादी की तारीख लिखी गई नीमच को

 समस्त पंच इंदौर मुल्तानी लोहार  की तरफ से शादी की तारीख लिखी  गई  नीमच को 


समस्त पंच नीमच मुल्तानी लोहार इंदौर पंच ने सलाम अर्ज है कि आज तारीख  



 28/11/2020बरोज शानिवार को  मरहूम अब्दुल्ला जी  भट्टी जाट वालों के पोते और जनाब मोहम्मद उस्मान साहब भट्टी के फरजंद  *शाहिद हुसैन ( उर्फ अप्पू ) *एम.एस न्यूज़ का वरिष्ठ फोटो ग्राफ़र*  का निकाह  इंदौर में 2/12/2020 को मरहूम मोहम्मद हनीफ लजवान  जाट वालों  की पोती वल्द अब्दुल वहीद लजवान जाट वालो की दुखतर सफ़िया नूर का निकाह इंदौर ग्रीन पार्क में है 

बारात रवांगी 1/12/ 2020 रात 10 बजे निकले गी 



देगर हमने शादी की तैयारियां यहां शुरू कर दी है आप भी अपने यहाँ पर शादी की तैयारियां शुरू करें 


जी भर के प्यार देना अपने जीवन साथी को, लेकिन भूल ना जाना हमारी यारी, 

हम सभी दोस्तों की तरफ से, मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी.

अज़ीम मुलतानी 

शाहरुख मुलतानी 

आदिल मुलतानी

Friday, November 27, 2020

विवाह समारोह में 100 से अधिक संख्या के कारण 30000/ की रसीद काटी है।

 


विवाह समारोह में 100 से अधिक संख्या के कारण 30000/ की रसीद काटी है। जिसमें रुपये पच्चीस हजार 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने और पांच हजार रुपये बिना मास्क का कुल मिलाकरतीस हजार रुपये का चालान काटा गया है।

दो गज की दूरी व मास्क ही कोरोना की सुरक्षा है- बिड़ला

 


निजी यात्रा पर पहुंचे लोकसभा स्पीकर बिड़ला का सांसद चौधरी ने किया स्वागत


किशनगढ़- लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सड़क मार्ग से पुष्कर में निजी समारोह में शामिल होने जा रहे वही किशनगढ़ में सांसद भागीरथ चौधरी ने अपने निवास स्थान पर स्वागत किया और कोरोना को लेकर दो गज की दूरी व मास्क पहनने की सलाह दी व बताया कि इसमे ही अपनी सुरक्षा है।


कोरोना को हराकर वापस फील्ड में लौटने पर सांसद चौधरी को ओम बिडला ने बधाई दी व विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

स्वागत करने वालो में प्रधान हनुमान भादू,जिला उपाध्यक्ष किशनगोपाल दरगड़,शम्भू शर्मा,युवा नेता सुभाष चौधरी,मंडल अध्यक्ष किशन बंग,सूर्य प्रकाश शर्मा,पार्षद पंकज पहाड़िया,पुनीत जैन,नंदकिशोर वैष्णव, विकास शर्मा,माधो सिंह राठौड़,सन्नी राव,अभिषेक छिपा,उत्तम सोलंकी,विकास सिंह हटूपूरा,सहित भाजपाई मौजूद थे समझो भारत न्यूज से प्रदेश प्रभारी लाल चंद हिनूनिया राजस्थान

Thursday, November 26, 2020

मुलतानी बिरादरी के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से कोहराम मचा

 


अंगीठी की गैस ने ली पिता और तीन पुत्रों की जान जम्मू कश्मीर के कारगिल के काउंसिल ऑफिस में रहने वाले जीवनगढ़ निवासी पिता व उनके तीन पुत्रों की दम घुटने से मौत हो गई बर्फबारी के चलते कारण रास्ते बंद होने से उनके शवों को मोर्चरी में रखा गया है रास्ता खुलने के बाद शवों को जीवनगढ़ उनके घर पर लाया जाएगा यह घटना सोमवार रात्रि घटी है बताया जा रहा है कि जीवनगढ़ निवासी अकील उम्र 42 पुत्र सफी अपने पुत्र मूवी 17 साल सुहेल 15 साल और समाज 13 साल

करीब 2 माह पूर्व कारगिल गए थे कारगिल के वह काउंसिल ऑफिस में कमरा लेकर मजदूरी का काम करते थे वह सभी कारपेंटर के काम से जुड़े थे सोमवार रात खाना खाने के बाद उन्होंने कमरे को बंद कर दिया और कमरे में अलाव को जला छोड़ दिया इसी दौरान कमरे में जहरीली गैस

बनने से पिता और पुत्रों का दम घुट गया मंगलवार दोपहर तक जब उनका कमरा नहीं खुला तो लोग हरकत में आए पुलिस की मौजूदगी में कमरे को खोला गया कमरे में सभी चार लोग मृत पाए गए गांव के लोगों ने बताया कि उनकी जम्मू कश्मीर के डीसी बशीर अहमद से फोन पर


लगातार बात हो रही है सबको पंचनामा के बाद मोर्चरी में रखा गया है बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से बुधवार को शव को वहां से नहीं भेजा जा सका है रास्ता खुलते ही सब को भेजे जाने की संभावना है।