Saturday, March 8, 2025

बावली से बिरादरी के लिए बेहद गमगीन ख़बर

निहायत ही गम के साथ आपको इत्तिला दी जाती है कि मुस्लिम मुल्तानी लोहार बढ़ई बिरादरी में गांव बावली तहसील बड़ौत जिला बागपत, उत्तर प्रदेश में मिस्त्री यूसुफ साहब की अहेलिया और मिस्त्री यासीन साहब की वालिदा शकूरन बी का आज 8 रमजान हिजरी सन 1446 बा-तारीख 9 मार्च 2025  इतवार की सुबह सहरी के वक्त इंतेकाल हो गया है । अल्लाह की ऐसी ही मर्जी थी  । इन्नालिल्लाहि व इन्नाइलैईहि राज़िऊन मिली जानकारी के अनुसार जुहर की नमाज के बाद 2 बजे नहर वाले रास्ते पर बिजली घर के सामने वाले कब्रिस्तान में मय्यत को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा । लिहाजा जनाजे में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें, एमएससीटी तंजीम मरहूमा के लिए दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला मरहूमा को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाएं अमीन । और घर वालों को सब्र ए जमील अता फरमाएं सुम्मा आमीन
नोट 🚫:- इंतेकाल की खबर से बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती, लिहाजा इस ख़बर को बिरादरी के ज्यादा से ज्यादा  फैमिली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें 
#multanisamaj 
8010884848

Friday, March 7, 2025

शाहपुर से बिरादरी के लिए बेहद ग़मगीन ख़बर

निहायत ही अफसोस के साथ आपको यह इतला दी जाती है कि मोहम्मद सलीम वल्द मरहूम मोहम्मद हबीब साहब मुकाम मोहल्ला नूर बफान  ( अंसारियान ) कस्बा शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का आज बरोज जुमा बा तारीख़ 7 मार्च 2025 को दिन के डेढ़ से 2 बजे के दौरान इन्तेकाल हो गया है। मरहूम 4 भाई क्रमशः मरहूम हनीफ साहब, मरहूम इब्राहिम साहब और नफीस अहमद है। मरहूम अपने पीछे अपनी अहलिया अफसाना बी सहित एक बेटा मोनिश उम्र तकरीबन 13 साल और पूरा कुनबा, रिश्तेदारों बिरादरी को रोता बिलखता छोड़कर इस फ़ानी दुनियां से 46 साल की उम्र में विदा हो गए , मरहूम पिछले कुछ महीनों से बीमारी में मुब्तिला थे। जनाजा बाद नमाज तरावीह ले जाया जाएगा  लिहाजा जनाजे मे शिरकत फरमाकर सवाबे दारेन हासिल करे ।
नोट 🚫 मरहूम के बारे में ज्यादा मालूमात के लिए इनके भतीजे मोहम्मद कलीम मिर्ज़ा के मोबाइल नंबर -8881513915 पर कॉल करे।
#multanisamaj 
8010884848

Thursday, March 6, 2025

बिरादरी के लिए खतौली से बेहद गमगीन खबर

निहायत ही अफ़सोस के साथ आपको यह इत्तिला दी जाती है कि आज बरोज जुमा बा तारीख़ 07 मार्च 2025 को कस्बा खतौली जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की गली नूर ढहर मोहल्ला काज़ियान में रहने वाले जनाब भाई याकूब साहब (राजपुर वालो) का कुछ देर पहले इंतकाल हो गया है।
अल्लाह ताला उनकी मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए और उनके घर वालों को सब्र ए जमील अता फरमाए।
#multanisamaj 
8010884848

जयपुर से बिरादरी के लिए बेहद गमगीन ख़बर

निहायत अफ़सोस के साथ इत्तेला डी जाती है की मरहूम अब्दुल समद साहब की जोजा सईदा आपा का इन्तेकाल आज बरोज जुमेरात बा तारीख़ 06 मार्च 2025 को कजाय इलाही से इन्तेकाल हो गया है. जिनको आज बाद नमाज जोहर घर से रवाना होकर दरगाह मोटी डूंगरी कब्रिस्तान मै दफनाया जायगा पता..दीवान साहब की हवेली. K. G. B. का रास्ता घाट गेट जयपुर, राजस्थान...Mob.
No.8005966486....9829082939
#multanisamaj 
8010884848

Wednesday, March 5, 2025

मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन मोहम्मद आलम की साली साहिबा खालिदा बी ने भी इस फ़ानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए कहा अलविदा

अभी अभी हमें बहुत ही रंज ओ गम वाली दुखद खबर मिली है मरहूम मोहम्मद अली साहब बॉम्बे वाले हाल मुकाम देश की राजधानी दिल्ली का मशहूर एरिया दिल्ली गेट, दिल्ली की शरीक_ए_हयात (बीवी) खालदा बी का आज दिन बुध बा तारीख 05 फरवरी 2025 को शाम लगभग 5 बजे के करीब पेट में कैंसर जैसी ला ईलाज बीमारी के चलते लगभग 60 साल की उम्र में इंतेकाल होने की ख़बर मिली है।
मरहुमा अपने पीछे 4 बच्चे एक लड़का और 3 लड़कियों सहित पूरे परिवार, कुनबे सहित रिश्तेदारों को रोता बिलखता छोड़कर इस फ़ानी दुनियां को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गई, मरहूमा का मायका करीम होटल वाली गली जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली - 6 में है। इनके वालिद मरहूम नजीर साहब चरथावल जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के थे । और किसी जमाने में दिल्ली जामा मस्जिद पर आकर बस गए थे । मरहूमा के 7 भाई क्रमशः जहीर साहब, रहीस साहब, बशीर साहब, शरीफ़ साहब, अमीर अहमद साहब, नदीम साहब, अनीस साहब है। घर से मां या बाप के साए का चले जाना परिवार के लिए बहुत ही ज्यादा दुःख और बड़े नुकसान की खबर है, जिसकी भरपाई हो नही सकती घर में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। मरहूमा पैदायशी इंजीनियर मुल्तानी लोहार बिरादरी की मुल्क की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी तंजीम मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन जनाब मोहम्मद आलम साहब ( जाफराबाद दिल्ली) वालो की साली साहिबा होती थी। अल्लाह पाक मरहुमीन को जन्नतुल फ़िरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए अल्लाह ताला उनके अहले खाना को सब्र ए जमील अता फरमाए अल्लाह ताला उनको इसका नेमल बदल जल्द से जल्द  इनायत फरमाए सभी साथी  कुछ न कुछ पढ़कर उनके लिए ईसाले सवाब भी करे नहीं तो कम से कम  3 बार (सूरह इखलास ) कुल हुवल्लाहु अहद पढ़कर बख्श दीजिए अल्लाह उनकी मगफिरत फरमाऐ ,  मय्यत को अभी साढ़े 8 बजे किया जाएगा सुपुर्दे खाक, लिहाजा जनाजे में ज़्यादा से ज्यादा तादाद में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें। इंतेकाल की खबरों को बिरादरी के सभी व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करें।।
#multanisamaj 
8010884848

Sunday, March 2, 2025

इत्तिला तारीख़ ए निकाह, अहले मुल्तानी लोहारान बिरादरी

🌹 *بسم اللہ الرحمن الرحیم* 🌹 
*🌹इत्तिला तारीख-ए-निकाह🌹* 
तमाम बिरादराने अहले मुलतानी लोहारान
*اسلام علیکم ورحمت اللہ وبرکاتہ* 
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
अल्लाह के फज़लो करम से मेरे बड़े भाई मरहूम हाजी उस्मान गनी साहब भट्टी हाट वाले के पोतो व पोती की शादी की तारीख आपसी रज़ा मंदी से तय पाई है जिसके बाद मे बिरादरी के रस्मों रिवाज के मुताबिक काम को अंजाम दिया जायेगा।
    🌴 *प्रोग्राम इंशाअल्लाह* 🌴
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  
 💐22अक्टूबर 2025बुधवार💐
   नेक फरजंद *मोहम्मद जुनैद* 
         इब्ने मोहम्मद उमर भट्टी 
           🍁हमराह🍁
   नूर चश्मी *आयशा सिद्दीका*
   बिन्ते हाजी नूर हसन साहब मक्कड़  
                उदयपुर   

💐23अक्टूबर 2025जुमेरात💐 
     नैक फरजंद *जकी एहमद*
       इब्ने आफताब एहमद भट्टी
           🍁हमराह🍁 
       नूर चश्मी *साहिबा नूर*
बिन्ते मोहम्मद यूनुस साहब काजी मांडल वाले भीलवाड़ा
   
💐25अक्टूबर 2025शनीचर💐
   नूर चश्मी *माहे नूर*
    बिन्ते इफ्तेखार एहमद भट्टी 
              🍁हमराह🍁
नेक फरजंद *मोहम्मद सोहेल*
 इब्ने मोहम्मद यूनुस साहब काजी मांडल वाले भीलवाड़ा
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
  *अद्दाई;*
हाजी खादिम हुसैन भट्टी हाट वाले,(नीमच)
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*मुन्तजरीन;*
 हाजी साबिर हुसैन, मोहम्मद सलीम
 हाजी अब्दुल समद, अल्ताफ हुसैन,
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*अल्मुकल्लेफीन;*
मोहम्मद उमर, आफताब एहमद 
नायाब एहमद,इफ्तेखार एहमद,सईद एहमद,
*चश्मे बराह;*
मोईनुद्दीन,मोहम्मद आसिम,अब्दुल अली, मोहम्मद जुबेर, सोहेल अहमद,नासिर हुसैन, मोहम्मद अल्तमश ,मोहम्मद नूर, मोहम्मद तोहिद ,मोहम्मद रज़ा, मोहम्मद हसन ,मोहम्मद हुनैफ,व अहले भट्टी,हाट वाला खानदान, (नीमच)

*पता:–अहमद मार्केट सिविल हॉस्पिटल रोड़ नीमच(म:प्र)*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
📱9827440512
📱7000425138
📱9425106186

शामली से बिरादरी के लिए बेहद गमजदा ख़बर

निहायत ही अफ़सोस के साथ आपको इत्तला दी जाती है कि आज इतवार बा तारीख 02 फरवरी 2025 को जनाब वाजिद साहब वल्द हाजी महमूद साहब ( गांव हथछोया वाले) की अहलिया मकसूदी बी का इन्तेकाल हो गया है। इनको शामली शहर के मोहल्ला सरवर पीर हाजी कॉलोनी मौहल्ला मै रहते है जनाजे की नमाज टायर मार्किट दिल्ली रोड़ शामली, उत्तर प्रदेश में तैमूरशाह मदरसे में दोपहर 1बजे होगी , लिहाजा जनाजे में शिरकत फरमाकर सवाबे दारेन हासिल करें, अल्लाह ताला तमाम रिश्तेदारों को और घर वालों को शबर अता फरमाए आमीन 

#multanisamaj 
8010884848