रविवार, 20 सितंबर 2026

जनाब नसीम अहमद साहब का इंतिक़ाल- इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन

निहायत रंज-ओ-ग़म के साथ तमाम बिरादराना हज़रात को यह इत्तिला दी जाती है कि गांव कितास वाले, जनाब नसीम अहमद साहब का आज दिन इतवार, 20 सितंबर 2026 की बीती रात तक़रीबन ढाई बजे क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिक़ाल हो गया। मरहूम की फ़िलवक़्त रिहाइश निहाल विहार, नांगलोई, दिल्ली में थी।

मरहूम के इंतिक़ाल की ख़बर से खानदान, रिश्तेदारों, अहबाब और पूरी बिरादरी में गहरे रंज-ओ-ग़म की लहर दौड़ गई है। यह दुनिया फ़ानी है और हर ज़ी-रूह को एक दिन अपने परवरदिगार के हुज़ूर लौटकर जाना है। अल्लाह तआला मरहूम की तमाम ख़ताएँ माफ़ फरमाए और उन्हें अपनी रहमत के साये में जगह अता फरमाए।

नमाज़-ए-जनाज़ा और दफ़्न

मिली जानकारी के मुताबिक मरहूम जनाब नसीम अहमद साहब की नमाज़-ए-जनाज़ा बाद नमाज़-ए-असर, निहाल विहार, नांगलोई, दिल्ली स्थित कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद मरहूम को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

तमाम बिरादराना हज़रात, रिश्तेदारों और अहबाब से पुरख़ुलूस गुज़ारिश है कि जनाज़े में शिरकत फ़रमाकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत करें और अहले-ख़ाना के ग़म में शरीक हों।

दफ़्न के वक़्त की दुआ

जब मरहूम को क़ब्र में उतारा जाए तो दिल से यह दुआ की जाए:

اللّٰهُمَّ اغْفِرْ لَهُ وَارْحَمْهُ، وَعَافِهِ وَاعْفُ عَنْهُ۔

ऐ अल्लाह! मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमा, उन पर रहम फ़रमा, उन्हें आफ़ियत अता फ़रमा और उनसे दरगुज़र फ़रमा।

क़ब्र में उतारते वक़्त यह भी पढ़ा जाता है:

بِسْمِ اللّٰهِ وَعَلَىٰ مِلَّةِ رَسُولِ اللّٰهِ ﷺ

अल्लाह के नाम से और रसूलुल्लाह ﷺ के दीन व तरीक़े पर।

मिट्टी देते वक़्त

मिट्टी डालते समय यह आयत पढ़ना मुनासिब है:

مِنْهَا خَلَقْنَاكُمْ وَفِيهَا نُعِيدُكُمْ وَمِنْهَا نُخْرِجُكُمْ تَارَةً أُخْرَىٰ

“हमने तुम्हें इसी मिट्टी से पैदा किया, इसी में तुम्हें लौटाएंगे और इसी से दोबारा तुम्हें निकालेंगे।”

इसके बाद मरहूम के लिए दिल खोलकर दुआ की जाए कि:

या अल्लाह! जनाब नसीम अहमद साहब की मग़फ़िरत फ़रमा, उनकी क़ब्र को नूर से भर दे, क़ब्र को कुशादा और रोशन फ़रमा, उसे जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे। उनकी तमाम ख़ताओं और गुनाहों से दरगुज़र फ़रमा, उनकी नेकियों को क़ुबूल फ़रमा और उन्हें अपने महबूब हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की शफ़ाअत नसीब फ़रमा। उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमा।

या रब्बुल आलमीन! अहले-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फ़रमा और इस सदमे को बर्दाश्त करने की ताक़त दे। आमीन या रब्बल आलमीन।

إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, दर्जात बुलंद फ़रमाए और तमाम पसमानदगान को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की मुल्क की इकलौती क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अपनी ख़बर हमें भेजें

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया (प्रकाशित) या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

“मुल्तानी समाज”

अपनी बिरादरी की आवाज़ — अपनी पहचान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया समाचार से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया शालीन एवं सभ्य भाषा में दें। किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। सभी टिप्पणियां संपादकीय नियमों के अनुसार जांच के बाद प्रकाशित की जाएंगी।